गोंडा जिले की उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी की मां ने थाने में दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दसवीं की छात्रा के साथ दुष्कर्म कर आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। फिर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 माह तक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं आरोपी बालअपचारी ने धनकाकर दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद छात्रा के घर वालों को जानकारी हुई। पीड़ित छात्रा की मां ने आरोपी बालअपचारी समेत दो लोगों के खिलाफ थाना उमरी बेगमगंज में दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो वआईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया है।
28 फरवरी को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वहीं पुलिस ने बताया कि उमरी बेगमगंज क्षेत्र की रहने वाली 16 वर्षीया किशोरी की मां ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसकी बेटी क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में दसवी की छात्रा है। छह माह पहले गांव के ही एक बालअपचारी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटों खींचकर वीडियो भी बना लिया। अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसकी बेटी संग छह माह से दुष्कर्म करता रहा। लोकलाज के डर से उसकी बेटी दुष्कर्म के बारे में किसी को बता भी न सकी। वहीं आरोपी ने अश्लील वीडियो मुंबई में रह रहे अपने एक साथी को व्हाट्सएप के जरिए भेज दिया। आरोपी बालअपचारी और उसके साथी ने अश्लील फोटो व वीडियो 28 फरवरी को सोशल मीडिया पर वाय़रल कर दिया।
व्हाट्सएप स्टेटस पर पर लगाया अश्लील वीडियो
वीडियो वायरल होने पर छात्रा के परिजनों को इसका पता चला। वहीं थानाध्यक्ष संजीव वर्मा ने बताया कि छात्रा की मां तहरीर पर दुष्कर्म, धमकी, पॉक्सो व आईटी एक्ट के तहत बालअपचारी व उसके साथी के खिलाफ रिोपर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी बालअपचारी को संरक्षण में लेने के लिए पुलिस उसकी तलाश कर रही है। मामले की विवेचना थाना तरबगंज के निरिक्षक अपराध अशोक सिंह को सौंपी गई है। छात्रा के साथ दुष्कर्म का अश्लील फोटो और वीडियो बनाने वाले बालअपचारी और उसके साथी ने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। यहीं ने दोनों ने व्हाट्सएप स्टेटस पर अश्लील वीडियो लगा दिया। अब पुलिस वायरल वीडियो की पूरी जानकारी जुटाने में लगी हुई है। दसवीं की छात्रा को धमकाकर उसके संग छह माह तक दुष्कर्म करने के आरोपी बालअपचारी के साथी की तलाश में पुलिस टीम मुंबई जाएगी। वह मुंबई के किस इलाके में रहता है। वहां क्या करता है, इसकी जानकारी जुटाने में पुलिस लगी है।