शनिवार, अगस्त 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home एडिटर चॉइस

Rahul Gandhi At Cambridge: नये लुक में कैंब्रिज यूनिवर्सिटी पहुंचे राहुल गांधी ने साधा मोदी सरकार पर निशाना, कहा- भारत में खतरे में है लोकतंत्र

by Juhi Tomer
मार्च 3, 2023
in एडिटर चॉइस, देश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Rahul Gandhi At Cambridge: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। कांग्रेस नेता इस दौरान लंदन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एक भाषण दिया है, जो चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, राहुल ने यूनिवर्सिटी के दिए अपने भाषण में भारत में लोकतंत्र की स्थिति को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनके फोन की पेगासस के माध्यम से जासूसी भी की गई और इसकी जानकारी खुद खुफिया अधिकारियों ने दी। लंदन की यूनिवर्सिटी में दिए भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि भारत में लोकतंत्र खतरे में हैं। भारत के लोकतंत्र के बेसिक स्ट्रक्चर पर हमला बोला है। पीएम संसदीय ढांचे को बर्बाद करने पर तुले हुए हैं। हालात ये हो गए हैं कि संसद में आवाज उठाने पर विपक्ष को जेल में डाल दिया जाता है। उनके खिलाफ लगातार केस किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के खिलाफ मामले दर्ज हैं। मेरे खिलाफ कई अपराधिक मामले दर्ज हैं जो आपराधिक मामलों के तहत नहीं होना चाहिए।

विपक्ष के नेताओं पर जासूसी की जताई शंका

वहीं अल्पसंख्यकों को लेकर केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ते जा रहे है। राहुल गांधी कैम्ब्रिज जज बिजनेस स्कूल विजिटिंग फेलो हैं। विपक्ष के नेताओं पर जासूसी की शंका जताते हुए कैंब्रिज जज बिजनेस स्कूल में राहुल गांधी ने कहा, “मेरे खुद के फोन में पेगासस था। कई बड़े नेताओं के फोन में भी पेगासस था। मुझे कई खुफिया अधिकारियों ने बुलाया और सलाह देते हुए कहा ध्यान से बोलिए, आपका फोन सर्विलांस पर हैं। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में विपक्षी नेताओं के फोन में पेगासस लगा हुआ है। विपक्षी नोताओं के फोन लगातार टेप किया जा रहे हैं। वह पहले भी कई बार पेगासस मुद्दे पर सरकार को घेर चुके हैं और फोन टैप किए जाने का दावा भी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया और ज्यूडिशियरी को कंट्रोल में किया जा रहा है।

RELATED NEWS

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

अगस्त 5, 2026
FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

अगस्त 3, 2026

क्या आप जानतें है पेगासस क्या है?

आपको बता दें कि पेगासस एक जासूसी सॉफ्टवेयर है, जिसे स्पाईवेयर भी कहा जाता है। इसे इजरायली कंपनी एनएसओ ग्रुप ने बनाया है। इस स्पाईवेयर को किसी के भी फोन में डालकर उसकी जासूसी की जा सकती है। वीते दिनों एक रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में भी 2019 में इसके जरिए 1400 लोगों के फोन की जासूसी की गई थी, जिसमें कई बड़े नेता, सुरक्षा अधिकारियों, उद्योगपति और पत्रकार जैसे लोग शामिल थे। हालांकि, मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचा था और कोर्ट ने टेक्निकल टीम के तहत मामले की जांच करवाई थी, जिसमें जासूसी की बात सामने नहीं आई थी।

Tags: "Rahul Gandhi in CambridgebritainCambridge UniversityCongressRahul Cambridge speechRahul GandhiRahul on Pegasus national politics hindi news
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

MP Bypoll: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत, जीतू पटवारी ने अखिलेश यादव को किस बात का दिया श्रेय

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

MP Bypoll: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों ने राजनीतिक माहौल को नई दिशा दे दी है। इस...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Paper Leak:  2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

Paper Leak: 2016 के पेपर लीक मामले पर कांग्रेस पर बरसे राघव चड्ढा, बोले- वही मंत्री फिर जिम्मेदार पद पर क्यों?

by Kirtika Tyagi
अगस्त 1, 2026

Raghav Chadha at Congress Attack: राज्यसभा में सार्वजनिक परीक्षा (संशोधन) विधेयक 2026 पर चर्चा के दौरान आम आदमी पार्टी के सांसद...

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Mohammad Irfan Rahul Gandhi Meeting

Political Update: जंतर-मंतर से चर्चा में आए इरफान से मिले राहुल गांधी, मजदूरों के हक और कौन कौन से मुद्दों पर हुई बात

by SYED BUSHRA
जुलाई 28, 2026

Jantar Mantar Protest Story : जंतर-मंतर पर युवा आंदोलन के दौरान संविधान की प्रस्तावना पढ़कर भारतीय लोकतंत्र के मायने समझाने...

Next Post

256 स्टोरेज स्पेस से लैस Huawei का स्मार्टफोन लॉन्च,जानें कीमत और फीचर्स

Kia EV9 जल्द होगी मार्केट में लॉन्च,कार 7 मिनट में होगी फुल चार्ज,जानें कीमत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist