Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 427

Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/news1admin/htdocs/news1india.in/wp-content/plugins/jnews-amp/include/class/class-init.php on line 428
प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर

UP News: प्रतापगढ़ में बड़ा सड़क हादसा, तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा को मारी टक्कर, चालक समेत 4 की मौत 4 घायल

Road Accident: ई रिक्शा में सवार 2 महिलाएं, एक युवक और चालक की मौत हो गई, बाकि 4 लोग घायल हो गए. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीक अस्पताल में लेकर गए.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में सोमवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बता दें कि लखनऊ-वाराणसी हाइवे पर हुए सड़क हादसे में 4 लोगों की जान चली गई है। 4 लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। रानीगंज कोतवाली के राजापुर खरहर के पास तेज रफ्ताप अर्टिगा की टक्कर ई रिक्शा से हो गई। ई रुक्शा में सवार 2 महिलाएं, एक युवक और चालक की मौत हो गई, बाकि 4 लोग घायल हो गए। वहीं दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को नजदीक अस्पताल में लेकर गए। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। सड़क दुर्घटना की जानकारी पाकर फौरन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

शादी में जा रहे थे लोग

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को एक शादी का कार्यक्रम था। शादी के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के एक परिवार ई रिकशा में बैठकर पैतृक गांव रानीगंज जा रहे थे। इसी दौराम हाईवे पर तेज रफ्तार से आ रही मारूती सुजकी की अर्टिगा कार ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। पुलिस के अनुसार ई रिक्शा को टक्कर मार दी। पुलिस के अनुसार ई रिक्शा में वकील अनुज श्रीवास्तव का परिवार सवार था।

 

 

 

Exit mobile version