मंगलवार, अक्टूबर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP Digital Labour Chowk: अब मोबाइल ऐप से घर बैठे बुक करें मजदूर और मिस्त्री, यूपी सरकार की नई पहल

उत्तर प्रदेश श्रम विभाग ने 'यूपी डिजिटल लेबर चौक' ऐप लॉन्च किया है। इसके जरिए लोग घर बैठे मजदूर बुक कर सकेंगे, जबकि श्रमिकों को आसानी से काम मिलेगा। जल्द ही मिस्ड कॉल से भी पंजीकरण की सुविधा शुरू होगी।

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026
in उत्तर प्रदेश
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

सितम्बर 2, 2026

Digital Labour Chowk App: कनपुर। उत्तर प्रदेश में अब घर बनाने, मरम्मत कराने या किसी अन्य निर्माण कार्य के लिए मजदूर और मिस्त्री ढूंढना आसान हो जाएगा। श्रम विभाग ने ‘यूपी डिजिटल लेबर चौक’ मोबाइल ऐप लॉन्च किया है। इसके माध्यम से लोग अपनी जरूरत के अनुसार घर बैठे मजदूर और मिस्त्री बुक कर सकेंगे, जबकि श्रमिकों को काम की तलाश में लेबर चौक पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

मजदूरों को मिलेगा समय पर काम

अब तक दिहाड़ी मजदूर रोज सुबह अलग-अलग लेबर चौकों पर काम मिलने की उम्मीद में पहुंचते थे। नए डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए ठेकेदार और आम लोग सीधे पंजीकृत मजदूरों से संपर्क कर सकेंगे। इससे श्रमिकों को समय पर रोजगार मिलने के साथ धूप, बारिश और ठंड में इंतजार करने की परेशानी भी कम होगी।

पंजीकरण अभियान शुरू

श्रम विभाग विज्ञान फाउंडेशन के सहयोग से विभिन्न श्रमिक अड्डों पर पंजीकरण अभियान चला रहा है। विभाग का लक्ष्य पहले महीने में 10 हजार मजदूरों का ऐप पर रजिस्ट्रेशन कराने का है। इसी क्रम में विशेष शिविर लगाकर श्रमिकों का पंजीकरण ऐप और उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में किया जा रहा है।

कानपुर के 22 लेबर चौक जुड़े

फिलहाल कानपुर के 22 प्रमुख लेबर चौकों और बाजारों को इस डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा रहा है। इनमें संतलाल नगर, रावतपुर, काकादेव, गोविंद नगर, सीसामऊ, मूलगंज, किदवई नगर, नवाबगंज, कल्याणपुर, नौबस्ता, जाजमऊ, पनकी, बिठूर और अन्य प्रमुख श्रमिक अड्डे शामिल हैं।

मिस्ड कॉल से भी होगा रजिस्ट्रेशन

अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर ने बताया कि जिन मजदूरों के पास स्मार्टफोन नहीं है या ऐप का इस्तेमाल करना आसान नहीं है, उनके लिए मिस्ड कॉल के जरिए पंजीकरण की सुविधा भी शुरू की जाएगी।

लाखों श्रमिकों को होगा लाभ

कानपुर जिले में वर्तमान में 6,89,014 श्रमिक भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत हैं। विभाग ने श्रमिकों से समय-समय पर सदस्यता का नवीनीकरण और अंशदान जमा करने की अपील की है, ताकि वे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लगातार प्राप्त कर सकें।

Tags: Labour DepartmentUP News
Share196Tweet123Share49

Sadaf Farooqui

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Kanpur Yashi Accident

Raksha Bandhan Tragedy: कानपुर में 25 फीट गहरे गड्ढे में समाई किशोरी , बहनो की आंखों के सामने हुई दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 29, 2026

 Kanpur Yashi Accident:कानपुर के महाराजपुर क्षेत्र के पुरवामीर गांव में रक्षाबंधन का त्योहार एक परिवार के लिए जिंदगी भर का...

Next Post
Sawan 2026: क्या सावन में शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाने से दूर होती है आर्थिक तंगी,जाने क्या है मान्यता

Sawan 2026: क्या सावन में शिवलिंग पर अपराजिता का फूल चढ़ाने से दूर होती है आर्थिक तंगी,जाने क्या है मान्यता

FIFA WC 2nd Semi final: हाईवोल्टेज मैच, अर्जेंटीना, इंग्लैंड की फाइनल में पहुंचने की जंग, , मेसी के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती

FIFA WC 2nd Semi final: हाईवोल्टेज मैच, अर्जेंटीना, इंग्लैंड की फाइनल में पहुंचने की जंग, , मेसी के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In