मंगलवार, अक्टूबर 27, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Sardar Patel Jayanti: लौह पुरूष की परिकल्पना है एक भारत,श्रेष्ठ भारत (योगी आदित्यनाथ )

by Web Desk
अक्टूबर 31, 2022
in बड़ी खबर, राष्ट्रीय, लखनऊ

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सरदार वल्लभभाईपटेल की जयंती पर यहां जीपीओ स्थित पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देश और राज्य की एकता, अखण्डता एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए शपथ भी दिलाई। इससे पहले मुख्यमंत्री योगी ने अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से रन फॉर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।


मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि आज लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर पूरा देश उनका पूर्ण स्मरण करते हुए उन्हें नमन कर रहा है। मित्रों हम सब जानते हैं कि स्वतंत्र भारत में सरदार वल्लभभाई पटेल का योगदान किस श्रद्धा के साथ हर व्यक्ति याद करता है। अंग्रेज सरकार की उन कुत्सित चालों को समय से समझा। उस समय रियासतों को दी गई स्वायत्तता को सूझबूझ के साथ राष्ट्रीय एकता के बंधन के साथ जोड़ते हुए 563 रियासतों को भारत गणराज्य का हिस्सा बनाया। जूनागढ़ और हैदराबाद रियासतें भारत गणराज्य को आंखें दिखा रहीं थी। वह जिस भाषा में समझ सकते थे उस भाषा में समझाने का भी कार्य किया गया। आज उसका परिणाम है कि जूनागढ़ हो या हैदराबाद या भारत की वे सभी रियासतें भारत के एक भारत श्रेष्ठ भारत के सपने को साकार करने में अपना योगदान दे रही हैं, यह देने सरदार भाई वल्लभ भाई पटेल का ही है।

RELATED NEWS

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

सितम्बर 24, 2026
Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026


योगी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी के लिए यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि वे अपने नायकों के बारे में जानें। कुछ लोगों ने सम्मान को अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझ लिया था। वह समझते थे कि देश में सम्मान का अधिकार केवल एक परिवार को है। हम सब आभारी हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जिन्होंने ऐसे सभी नायकों, महानायकों को जनता के समक्ष प्रस्तुत करके एक भारत श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करने का कार्य किया है। आज आप देख रहे होंगे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी पटेल की दुनिया की सबसे बड़ी प्रतिमा गुजरात में केवड़िया के पास स्थापित है। वह तीर्थ स्थल बन चुका है। दुनिया का हर व्यक्ति केवड़िया जाकर पटेल को स्मरण करता है। देश के लिए उनके योगदान को याद करता है। कोई भी राष्ट्र अपने राष्ट्र नायकों को विस्मृत करके आगे नहीं बढ़ सकता। इसी सब बातों को ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री ने सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित करके संदेश दिया है।


इस मौके पर उनके साथ उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, कपिलदेव अग्रवाल, आशीष सिंह, विधायक नीरज बोरा समेत अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा के नेता व अधिकारी मौजूद रहे।

Tags: cmyogilucknowLucknow NewsNews1IndiaSardar Patel Jayanti

Web Desk

Related Posts

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे,  कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

Home Guard: ट्रैक पर तड़पता रहा, साथी दौड़ते रहे, कैमरे मे किया मदद का इशारा, CCTV फुटेज ने खड़े किए कई सवाल

by SYED BUSHRA
सितम्बर 24, 2026

Home Guard Candidate Death:लखनऊ में होमगार्ड भर्ती की दौड़ के दौरान अभ्यर्थी योगेंद्र सिंह की मौत के मामले में सामने...

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

Lucknow Animal Cruelty Case

Animal Rescue: बोरों में बंद बिल्लियां, खंभे से बंधा लंगूर; NGO ने रेस्क्यू कर कार्रवाई की मांग उठाई

by SYED BUSHRA
सितम्बर 19, 2026

Lucknow Animal Cruelty Case:लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र स्थित शालीमार गैलेंट परिसर में पशु क्रूरता का मामला सामने आया है।...

Lucknow Rajajipuram Youth Death

Lucknow sucide: युवक ने तीसरी मंजिल से छलांग लगाई, नीचे तड़पते हुए पानी मांगा, दो मिनट में तोड़ा दम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 15, 2026

Lucknow News:लखनऊ के राजाजीपुरम में सोमवार सुबह एक युवक ने तीसरी मंजिल से कूदकर जान दे दी। युवक अचानक एक...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

Next Post

Lucknow: छठ पर्व के बाद भी इन स्पेशल ट्रेनों का सिलसिला रहेगा जारी, यात्रियों को मिलेगी राहत

Azamgarh: महापर्व की खुशियों को लगा ग्रहण, छठ पूजा के दौरान चार युवक सरयू नदी में डूबे, एक का शव बरामद

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India