Thursday, November 26, 2026 9:04 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Uncategorized » आत्मनिर्भर भारत: प्राइवेट नौकरी छोड़ राकेश ने शुरू किया गाय के गोबर से ये बिजनेस, पीएम मोदी के मन की बात से मिली प्रेरणा

आत्मनिर्भर भारत: प्राइवेट नौकरी छोड़ राकेश ने शुरू किया गाय के गोबर से ये बिजनेस, पीएम मोदी के मन की बात से मिली प्रेरणा

by Juhi Tomer
16/10/2022

बेगूसराय। वेद-पुराणों में कहा गया है कि गाय साक्षात कामधेनु है, नई पीढ़ी के लोग इस बात को नहीं मानते हैं लेकिन बेगूसराय के एक युवक ने इस बदलते युग में भी साबित कर दिया है कि गाय सच में पहले भी साक्षात कामधेनु थी, आज भी साक्षात कामधेनु है और भविष्य में भी साक्षात कामधेनु रहेगी, उसकी कोई भी चीज बेकार नहीं जाती है।

लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिए गए आत्मनिर्भर भारत के मंत्र को आत्मसात कर राकेश ने गाय के गोबर के सहारे आत्मनिर्भरता की ऐसी राह चुनी, जिसके लिए अब तक किसी ने सोचा भी नहीं था। बेगूसराय के रजौड़ा सिकंदरपुर निवासी राकेश ने गोबर से ना केवल सब्जी उपजाने के लिए प्राकृतिक गमला तैयार किया, बल्कि 40 प्रकार की विभिन्न चीजें बनाई है।

इस बार दीपावली में घरों को जगमग करने के लिए गोबर से रंग बिरंगा और स्टाइलिश दीप तैयार किया। इस दीप में ना केवल घी और तेल डालकर बत्ती जलेगी, बल्कि सुगंधित रोशनी बिखरेगी तथा तेल और घी समाप्त होने के बाद पूरा दीप ही जलकर समाप्त हो जाएगा। पिछले आठ दिनों से राकेश अपने परिवार और आस-पड़ोस की महिलाओं के साथ लगातार दीप बना रहा है। दस हजार से अधिक दीप बनकर विभिन्न आकर्षक चटख रंगों से रंगे जा चुके हैं तथा आर्डर भी आ रहे हैं। इस दीप की खूबसूरती उसका प्राकृतिक, सुगंधित और सस्ता होना ही नहीं है, बल्कि आधुनिक फैक्ट्री में बनाए जाने वाले दीप की तरह आकर्षक डिजाइन में भी तैयार किया गया है।

RELATED NEWS

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

February 6, 2024
UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

September 26, 2023

दीप के अलावा राकेश ने गोबर से ही मोबाइल स्टैंड, राधा-कृष्ण की प्रतिमा, श्रीराम, हरे कृष्ण, ऊं और स्वास्तिक का स्टीकर, पूजा के लिए आसन, बच्चों को पढ़ने के लिए अल्फाबेट टेबल, महिलाओं का उबटन, दंतमंजन, कीट नियंत्रक, शैंपू तथा चर्म रोग में फायदेमंद साबुन भी बनाया है। एनटीपीसी बाढ़ में 2017 तक 18-20 हजार महीना की प्राइवेट नौकरी करने वाले राकेश की आय अभी उतनी तो नहीं है। लेकिन आशा और विश्वास है कि एक ना एक दिन गोबर उसके समृद्धि का आधार बनेगा।

राकेश ने बताया कि सभी सामान बनाने के लिए 76 किलो कच्चे गोबर में दस किलो मिट्टी, दस किलो लकड़ी का बुरादा, दो किलो चूना, गोमूत्र मिलाकर अच्छे तरीके से गुथाई करने के बाद तैयार किया जा रहा है। दीपावली में घरों को जगमग करने के लिए बनाए जाने वाले दीप में सुगंध के लिए भी कोई सेंट नहीं, वल्कि धुमन और गुगुल आदि मिलाया गया है, ताकि प्राकृतिक सुगंध के साथ पूजा-पाठ का माहौल बना रहे। उसका लक्ष्य है गाय के गोबर एवं गोमूत्र से 50 से अधिक प्रकार का सामान बनाकर लोगों को जहर मुक्त खानपान समेेत विषाक्त वातावरण से मुक्त कराना।

राकेश ने बताया कि वह जब बाढ़ एनटीपीसी में मजदूरी करता था, इसी दौरान एक हादसे में पैर टूट गया। पैर टूटने के कारण जब घर पर रहा तो गोपालन शुरू कर दी, लेकिन गोबर और गोमूत्र का सही उपयोग नहीं होकर बेकार हो जाता था। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गोपालन को परिवारिक समृद्धि का आधार बनाए जाने की अपील सुनी, तो वह कुछ नया करने में जुट गया, लेकिन कहीं से कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। इन बातों को झेलते हुए जब लॉकडाउन आ गया तो परिवार की स्थिति और बदतर हो गई। सभी लोगों को घर में बंद रहने की मजबूरी हो गई।

इसी दिनों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने मन की बात और देशवासियों के नाम संबोधन में लगातार लोगों को आत्मनिर्भर बनने तथा लोकल प्रोटेक्ट बढ़ावा दिए जाने की अपील सोशल मीडिया पर उसे मिल रही थी। प्रधानमंत्री के मंत्र को आत्मसात करते हुए उसने निर्णय लिया कि जब देश के अन्य जगहों पर गोबर से कीट नियंत्रक सहित कुछ आकर्षक चीजें बनाई जा सकती है तो वह क्यों नहीं लोगों को प्रकृति से जोड़ने के लिए गोबर से विभिन्न चीजें बना सकता है। गूगल पर सर्च करने के दौरान गोबर से सब्जी और फूल लगाने के लिए गमला बनाने का आईडिया मिला तो गुजरात जाकर एक कंपनी से संपर्क किया। वहां जाकर प्रशिक्षण लिया तथा मशीन दस हजार में खरीदकर घर पर ही गमला बनाना शुरू किया।

लोग पागल कहने लगे और उसने 2021 में इसे जूनून बना लिया, गमला में बगैर खाद के सब्जी उत्पादन सक्सेस हो गया, बिक्री भी अच्छी हुई। इसके बाद लोगों को आकर्षित करने वाले अन्य सामग्री बनाने के लिए नागपुर जाकर प्रशिक्षण लिया तथा अब 50 से अधिक आकर्षक चीज वह बना सकता है। सभी चीजें ऐसी होगी जो उपयोग खत्म होने के बाद भी प्रकृति और धरती को कोई हानि नहीं पहुंचाएगी, बल्कि विलीन हो मिट्टी में मिल जाएगी।

Related Posts

Crime News

Crime News : भाई – बहन के रिश्ते को किया शर्मसार, अश्लील वीडियो देख भाई ने किया बहन का रेप, फिर गला दबाकर हत्या

February 6, 2024
UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा-  ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

UP Politics: विवादित बयानबाजी करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य पहनेंगे बुर्का! ज्ञानवापी मुक्ति महापरिषद ने कहा- ‘इसे पहनकर दिखाएं अपनी हकीकत

September 26, 2023
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

September 22, 2023
Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

Lucknow: भूमाफिया ने नदी की कई बीघा जमीन पर किया कब्जा, प्रशासन ने टेके घुटने

September 21, 2023
ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 9 की मौत

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा, आम्रपाली बिल्डिंग की गिरी लिफ्ट, 9 की मौत

September 15, 2023
India Name Change Row: देश का नाम बदलने को लेकर मचा घमासान, BSP चीफ मायावती ने दिया बड़ा बयान, कहा- विपक्ष ने भाजपा को दिया मौका

India Name Change Row: देश का नाम बदलने को लेकर मचा घमासान, BSP चीफ मायावती ने दिया बड़ा बयान, कहा- विपक्ष ने भाजपा को दिया मौका

September 6, 2023
Crime In Greater Noida: पुलिस ने 5 शातिर चोरों को धर दबोचा, दिन में रेकी करके रात को कंपनी और और घरों में करते थे चोरी

Crime In Greater Noida: पुलिस ने 5 शातिर चोरों को धर दबोचा, दिन में रेकी करके रात को कंपनी और और घरों में करते थे चोरी

September 3, 2023
Noida: हरिद्वार में स्टूडियो अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने के नाम पर नौ लाख 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Noida: हरिद्वार में स्टूडियो अपार्टमेंट में फ्लैट दिलाने के नाम पर नौ लाख 35 हजार रुपये की धोखाधड़ी

September 3, 2023
Greater Noida : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बनाया ऐसा प्लान कि बदमाशों को सताता खौफ, अल्ताफ राजा गैंग के बदमाशों से दिनदहाड़े हुई मुठभेड़

Greater Noida : पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बनाया ऐसा प्लान कि बदमाशों को सताता खौफ, अल्ताफ राजा गैंग के बदमाशों से दिनदहाड़े हुई मुठभेड़

August 28, 2023
Greater Noida: स्कूटी खड़ी करने को लेकर मचा बवाल, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: स्कूटी खड़ी करने को लेकर मचा बवाल, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

August 19, 2023
Next Post

Milk Price Hike: दिवाली से पहले महंगाई का झटका, Amul ने फिर बढ़ाए फुल क्रीम मिल्क पर इतने रुपये, चेक करें नए रेट्स

राजनयिक संबंधों के 75 साल पूरे होने पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर पहुंचे मिस्र, चर्चा में उठाया यूक्रेन युद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र का मुद्दा

MP में आज से शुरू होगी हिन्दी में MBBS की पढ़ाई, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुरुआत

POPULAR POST

Chapped Lips: सर्दियों में बार-बार फट रहे हैं होंठ? जानें असली वजह और वो उपाय जो तुरंत करेंगे असर

Comedian Controversy: बिहारी महिलाओं के सिंदूर पर भद्दा मजाक,क्यों घिरे यश माहेश्वरी, क्या माफी से शांत होगा बवाल?

November 25, 2026
UP Weather

UP Weather: यूपी में फिर बढ़ेगी ठंड, 29 नवंबर तक गिरेगा पारा; कई जिलों में घने कोहरे का अलर्ट

November 23, 2026
CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

CM Yogi Adityanath की मां के निधन पर फिल्मी सितारों ने जताया दुख, शेयर की भावुक तस्वीरें और संदेश

November 20, 2026
Shahi Wedding: शादी पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या सारी तैयारी रह जाएगी धरी की धरी, कैसे होगा भव्य भोज का आयोजन?”

Shahi Wedding: शादी पर मंडराया बारिश का खतरा, क्या सारी तैयारी रह जाएगी धरी की धरी, कैसे होगा भव्य भोज का आयोजन?”

November 23, 2026
Bisleri Water : आपका भरोसेमंद बिसलेरी पानी भी अब सेहत के लिए नहीं सुरक्षित ? जानिए क्या पूरा मामला

Bisleri Water : आपका भरोसेमंद बिसलेरी पानी भी अब सेहत के लिए नहीं सुरक्षित ? जानिए क्या पूरा मामला

November 22, 2026
Winter Migraine: सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की परेशानी? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

Winter Migraine: सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है माइग्रेन की परेशानी? जानिए कारण, लक्षण और बचाव के आसान तरीके

November 24, 2026

LATEST

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

SBI News: कैश का कर ले जुगाड़, कल ठप रहेंगी SBI की सेवाएं, ऑनलाइन पेमेंट और ATM से कैश निकालना भी रुकेगा?

November 26, 2026
Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

Ghaziabad News: करोड़ों की दौलत के लिए रिश्तों में जहर? पत्नी पर पति और परिवार को मारने की साजिश का आरोप

November 26, 2026
Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

Lucknow Crime News: लखनऊ में एक किलो से ज्यादा सोने की लूट का खुलासा, पुलिसकर्मी ने ही बनाई थी पूरी साजिश

November 26, 2026
December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

December Holidays 2026: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल और बैंक? यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देखें पूरी लिस्ट

November 26, 2026
Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

Kartikeya Temple: भगवान कार्तिकेय के इस मंदिर में क्यों नहीं जा सकतीं महिलाएं और बच्चियां? जानिए क्या है सात जन्मों के श्राप की कहानी

November 26, 2026
Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

Health tips: हाथ-पैरों में बार-बार होती है जकड़न ना करे नजरअंदाज ,इन 6 वजहों से हो सकती है परेशानी, जानिए बचाव के उपाय

November 26, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India