बुधवार, सितम्बर 30, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

MP में आज से शुरू होगी हिन्दी में MBBS की पढ़ाई, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शुरुआत

by Juhi Tomer
अक्टूबर 16, 2022
in बड़ी खबर, राज्य, विशेष, शिक्षा
Share on FacebookShare on Twitter

Madhya Pradesh: देश में आज से चिकित्सा शिक्षा का नया अध्याय शुरू हो रहा है। मध्य प्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य बनने जा रहा है, जहाँ मेडिकल की पढ़ाई अब हिन्दी में भी हो सकेगी। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में दोपहर 12 बजे राज्य सरकार द्वारा किये गए इस नवाचार का शुभारंभ एवं मेडिकल की हिन्दी पुस्तकों का विमोचन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी दुर्गेश रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग विशिष्ट अतिथि होंगे। भोपाल के लाल परेड मैदान मंा आयोजित कार्यक्रम ‘हिंदी में ज्ञान का प्रकाश’ में करीब 30 हजार विद्यार्थियों के अलावा चिकित्सा और हिंदी क्षेत्र के जानकार शामिल होंगे।

RELATED NEWS

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

अगस्त 17, 2026
Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

अगस्त 12, 2026

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह देश एवं प्रदेश के लिये गर्व का विषय है कि आजादी के अमृत महोत्सव में हिंदी माध्यम में शिक्षित छात्रों के लिये हिन्दी में भी मेडिकल की पढ़ाई के असंभव और अकल्पनीय कार्य का शुभारंभ किया जा रहा है।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशानुरूप मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश में चिकित्सा पाठ्यक्रम को हिन्दी में तैयार करने का निर्णय लिया। इस निर्णय को अमल में लाने के लिये कार्ययोजना बना कर तीव्र गति से कार्य किया गया। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग के नेतृत्व में उच्च स्तरीय टास्क फोर्स समिति गठित की गई। साथ ही विषय निर्धारण एवं सत्यापन कार्य के लिये समितियों का गठन किया गया।

हिन्दी में पाठ्यक्रम तैयार करने एवं उसके सत्यापन कार्य के लिए चिकित्सा महाविद्यालय, भोपाल में हिन्दी प्रकोष्ठ वार रूम “मंदार” तैयार किया गया। पाठ्यक्रम निर्माण में चिकित्सा छात्रों एवं अनुभवी चिकित्सकों के सुझाव शामिल किए गए। ईडीआई जारी कर एमबीबीएस के विषयों के ऑथर और पब्लिशर का चिह्नांकन किया गया।

एमबीबीएस की पुस्तकों के हिन्दी रूपांतरण का कार्य शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के संबंधित विषयों के प्राध्यापक तथा सह प्राध्यापकों ने किया। पाठ्यक्रम तैयार किये जाने का कार्य चरणबद्ध रूप से वॉल्यूम (Volume) आधारित प्रणाली से किया जा रहा है। छात्रों, शिक्षकों एवं समाज में हिन्दी में चिकित्सा शिक्षा/ MBBS पाठ्यक्रम के संबंध में सकारात्मक वातावरण बनाने, क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग के लिये संस्थान स्तर पर समिति बनायी गयी।

Tags: amit shahBhopal NewsdoctorsHindi MediumMadhya PradeshmbbsShivraj Singh Chouhan
Share196Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

BJP National Team: भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में MP को बड़ा तोहफा, 4 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

BJP National Team: भारतीय जनता पार्टी ने अपनी नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया है। पार्टी संगठन में हुए...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

Article 370 हटने के 7 साल पूरे होने पर, पीएम मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर में विकास का नया अध्याय हुआ था शुरू

by Sadaf Farooqui
अगस्त 5, 2026

PM Narendra Modi: जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे...

Election LIVE: दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की बढ़त बरकरार, सातवें राउंड के बाद घनश्याम सिंह 3,295 वोट से आगे

by SYED BUSHRA
अगस्त 3, 2026

Election LIVE: मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना लगातार जारी है। शुरुआती दो राउंड में...

Indore Police Viral Video Case

Indore Police: इंदौर में आरोपियों की पट्टियों का खुला राज, वायरल वीडियो के बाद पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

by SYED BUSHRA
जुलाई 30, 2026

Indore Police Controversy: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में पुलिस की कार्यशैली को लेकर नया विवाद सामने आया है। हीरानगर...

Next Post

Bhumi Pednekar Diet Plan: ऐसे किया भूमि ने 90Kg से 58Kg वजन कम, जाने राज

वित्त मंत्रालय ने डीजल और विमान ईंधन पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स, जानें कितना फर्क आया

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In