Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

सपा नेता शफीकुर्र रहमान बर्क ने अस्पताल में आग लगाने के आरोपी का किया बचाव, कहा- ‘स्टाफ ने राजा अंसारी को फसाया है’

Web Desk by Web Desk
August 3, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

संभल। यूपी के संभल में DM के आदेश पर पुलिस ने जिला अस्पताल में आग लगाने के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को रासुका में निरुद्ध किया है। आरोपी राजा अंसारी 28 जून को जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगाने के दौरान CCTV कैमरे में कैद हुआ था। जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग लगाने के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार के इनाम का एलान किया था। फिलहाल आरोपी राजा अंसारी मुरादाबाद कारागार में बंद है।

खास बात यह है की संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने बयान जारी कर आरोपी को निर्दोष बताया था। मामला संभल के जिला अस्पताल का है। 28 जून को जिला अस्पताल के तीसरी मंजिल पर अचानक आग लगने से जिला अस्पताल में अफरा तफरी फैल गई थी। जिला अस्पताल के स्टाफ और फायर बिग्रेड की जवानों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया था।

RELATED POSTS

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

January 23, 2026
Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

January 21, 2026

पुलिस ने आग लगने की वजह जानने के लिए जिला अस्पताल में लगे CCTV कैमरों की फुटेज को खंगाला तो CCTV फुटेज में नखासा थाना इलाके के तुर्तीपुर इल्हा गांव का रहने वाला राजा अंसारी नाम का युवक जिला अस्पताल के तीसरी मंजिल के कक्ष में आग लगाता हुआ नजर आया था। आरोपी की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश की तो आरोपी फरार हो गया। जिसके बाद जिले के SP ने आरोपी के गिरफ्तारी के लिए 25000 के इनाम का ऐलान किया था।  आरोपी की गिरफ्तारी के लिए क्राइम ब्रांच,  सर्विलांस और पुलिस की कई टीमें गठित की गई थी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी राजा अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

आज मंगलवार को जनपद के जिलाधिकारी मनीष बंसल ने जिला अस्पताल में आग लगाने के आरोपी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी को रासुका में निरुद्ध किए जाने के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा जारी आदेश में कहा गया है की, ‘आरोपी राजा अंसारी को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम 1980 के तहत निरुद्ध किया जाता है,  मुरादाबाद जिले में कारागार अधीक्षक को निर्देशित किया गया है की आरोपी राजा अंसारी को साधारण बंदी की तरह कारागार में रखा जाए’।

खास बात यह है कि संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने बयान जारी कर आरोपी राजा अंसारी को निर्दोष बताया था। सपा सांसद शफीकुर्र रहमान बर्क ने आरोपी के बचाव में तर्क देते हुए कहा था की, ‘जिला अस्पताल भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, और भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए जिला अस्पताल के स्टाफ द्वारा रिकॉर्ड को आग लगाकर राजा अंसारी को फसाया गया है’।

Tags: News1Indiasambhalsambhal newssambhal news todaySP MP Shafiqur RahmanUP NewsUttar Pradesh
Share197Tweet123Share49
Web Desk

Web Desk

Related Posts

Sambhal CJM Transfer:

संभल में ‘न्यायिक’ हड़कंप: 48 घंटे में दोबारा बदला गया CJM, हाईकोर्ट के फैसले से मची खलबली!

by Mayank Yadav
January 23, 2026

Sambhal CJM Transfer: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में न्यायिक नियुक्तियों को लेकर मची हलचल के बीच इलाहाबाद हाईकोर्ट ने...

Sambhal

खाकी से पंगा पड़ा भारी? FIR का आदेश देने वाले CJM विदा, वकीलों ने खोला मोर्चा!

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब चंदौसी के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम)...

Sambhal

कोर्ट ने कहा केस करो, एसएसपी बोले- कभी नहीं! संभल हिंसा पर पुलिस और अदालत में सीधी जंग।

by Mayank Yadav
January 14, 2026

Sambhal violence case ASP Anuj Chaudhary: संभल की शाही जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा के मामले में कोर्ट...

Sambhal illegal mosque demolition

बुलडोजर से पहले जागे ग्रामीण: संभल में सरकारी जमीन पर बनी अवैध मदीना मस्जिद खुद हटाई

by Mayank Yadav
January 4, 2026

Sambhal illegal mosque demolition: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के सलेमपुर सलार गांव में कानून के अनुपालन की एक अनूठी...

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

Sambhal Murder Case update : इंसानियत हुई शर्मसार, अवैध रिश्ते, झूठा ‘मामा’, खौफनाक साजिश, पुलिस ने खोली पूरी कहानी

by SYED BUSHRA
December 26, 2025

Sambhal Murder Case: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के चंदौसी क्षेत्र से सामने आई यह घटना इंसानियत को शर्मसार कर...

Next Post

पूरे लाव लश्कर के साथ ताइवान पहुंचीं नैंसी पेलोसी, चीन ने 21 एयरक्राफ्ट उड़ाकर दी ये चेतावनी..

Elephant Birthday Celebration: धूमधाम से मनाया गया 4 साल के हाथी ‘सावन’ का जन्मदिन, केक का लुफ्त उठाते दिखे नन्हे गजराज

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist