रविवार, जुलाई 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

Stock Market Update: यूएस फेड की दरों में बढ़ोतरी से टूटे बाजार कारोबार में गिरावट, रुपया रिकॉर्ड फिसलकर निचले स्तर पर

by Web Desk
अक्टूबर 27, 2022
in देश, बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली। यूएस फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) ने ब्याज दरों में 75 बेसिस पॉइंट या 0.75 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है। बली पड़वा की छुट्टी के बाद आज खुले घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती 1 घंटे के कारोबार में मजबूती की स्थिति बनी नजर आई। हालांकि बाजार खुलने के बाद खरीदारों और बिकवालों की खींचतान के कारण उतार-चढ़ाव भी होता नजर आया, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ऊपरी स्तर से नीचे फिसलकर कारोबार करते दिखे। इस गिरावट के बावजूद पॉजिटिव नोट्स की वजह से बाजार में लगातार मजबूती बनी हुई थी। पहले घंटे के कारोबार में सेंसेक्स 0.37 प्रतिशत और निफ्टी 0.43 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे।

शुरुआती कारोबार में स्टॉक मार्केट में 1,860 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 1,200 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 660 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बने हुए थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 22 शेयर खरीदारी के सपोर्ट से हरे निशान में और 8 शेयर बिकवाली के दबाव की वजह से लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 39 शेयर हरे निशान में और 11 शेयर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। पहले 1 घंटे के कारोबार में स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा स्टील, टाइटन कंपनी, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज और सिप्ला के शेयर 5.01 प्रतिशत से लेकर 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर आयशर मोटर्स, बजाज फाइनेंस, मारुति सुजुकी, बजाज फिनसर्व और बजाज ऑटो के शेयर 1.05 प्रतिशत से लेकर 0.28 प्रतिशत तक की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

RELATED NEWS

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

जुलाई 4, 2026
Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

जुलाई 4, 2026

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स ने आज सकारात्मक वैश्विक संकेतों के कारण 248.36 अंक की मजबूती के साथ 59,792.32 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का जोर बन गया, जिसके कारण सेंसेक्स पहले आधे घंटे के कारोबार में ही 415.98 अंक उछल कर 59,959.94 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इस उछाल के बाद बाजार में तेज बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स भी नीचे फिसलने लगा। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स सुबह 10.15 बजे 218.58 अंक की मजबूती के साथ 59,762.54 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के निफ्टी ने भी आज मजबूत ग्लोबल संकेतों के कारण बढ़त के साथ कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 115.05 अंक की उछाल के साथ 17,771.40 अंक के स्तर पर खुला। शुरुआती कारोबार में उतार-चढ़ाव का सामना करने के बावजूद इस सूचकांक को खरीदारों का साथ मिला, जिसके कारण पहले आधे घंटे के कारोबार में ही निफ्टी 127.55 अंक उछलकर 17,783.90 अंक तक पहुंच गया। लेकिन इस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी में भी तेज गिरावट शुरू हो गई। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे ये सूचकांक 75.45 अंक की तेजी के साथ 17,731.80 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों के बीच आज प्री ओपनिंग सेशन में भी शेयर बाजार ने बढ़त के साथ ही कारोबार की शुरुआत की थी। इस सेशन में बीएसई का सेंसेक्स 49.59 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 59,593.55 अंक के स्तर पर था। वहीं निफ्टी प्री ओपनिंग सेशन में 43.20 अंक यानी 0.25 प्रतिशत चढ़ कर 17,754 अंक के स्तर पर पहुंचा हुआ था। इसके पहले पिछले कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 287.70 अंक यानी 0.48 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,543.96 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 74.40 अंक यानी 0.42 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,656.35 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

Tags: fallNews1Indiastock marketUS Federal Reserve
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Shahjahanpur News:

Road Accident: शाहजहांपुर में दर्दनाक हादसा, सांड से टकराई कार फिर बाइक से भिड़ी, एक की मौत, पांच घायल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Shahjahanpur News: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। पुवायां-खुटार हाईवे पर...

Kannauj Road Accident

Kannauj Road Accident: कन्नौज सड़क हादसा खड़े ट्रक से टकराई बाइक, दो चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Kannauj Road Accident: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से एक बेहद दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तालग्राम...

Hardoi News

Hardoi Couple Death : फर्राटा फैन से हुआ दर्दनाक हादसा, करंट लगने से पति-पत्नी की मौत, बचाने पहुंची बेटी भी झुलसी

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Hardoi News: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। पाली थाना क्षेत्र के सहजनपुर...

Ketan Agrawal Murder Case

Ketan Murder Case: पुलिस को मिले डिजिटल सुराग, कोड वर्ड, सीक्रेट दूसरे मोबाइल डेटा की जांच तेज, क्या तकनीकी सबूतों पर टिकी है पूरी पड़ताल

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Ketan Agrawal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच लगातार आगे बढ़ रही है। इस बीच पुलिस...

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case

Ketan Murder case: फिल्ममेकर संजय गुप्ता ने मीडिया ट्रायल पर उठाए सवाल, रिया चक्रवर्ती से करी तुलना, सोशल मीडिया पर बहस तेज़

by SYED BUSHRA
जुलाई 4, 2026

Sanjay Gupta on Siya Goyal Case: फिल्म निर्माता संजय गुप्ता ने केतन अग्रवाल मामले की आरोपी सिया गोयल को लेकर...

Next Post

UP: बहन ने भाई को तिलक लगाकर मांगी लंबी आयु, लेकिन खूनी पहियों ने ले ली भाई की जान

अक्सर लोगों को डांटने वाली Jaya Bachchan की मिमिक्री कर सोशल मीडिया पर छाई लड़की, आप भी देखकर हंसी नहीं रोक पाएंगे

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist