सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Barabanki News: सूत मिल की 70 एकड़ जमीन में बनेगा आईटी पार्क, देनदारी के लिए सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये किए आवंटित

by Juhi Tomer
मार्च 11, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, लखनऊ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

आठ साल से बंद पड़ी सोमैयानगर में सूत मिल की 70 एकड़ जमीन पर करोड़ों की लागत से आईटी पार्क बनेगा। इसकी सुगबुगाहट एक साल से चल रही थी। वहीं बजट में सूत मिल की देनदारियां चुकाने को लेकर भी 100 करोड़ रुपये सरकार ने दिए थे। मगर शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में बाराबंकी में आईटी पार्क को मंजूरी मिलने के बाद यह रास्ता साफ हो गया है। जिले के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

बता दें कि वर्ष 1977 में शहर के पास स्थित सोमैयानगर में राज्य कताई मिल की स्थापना हुई थी। वहीं करीब साढ़े तीन हजार लोगों को मिल में विभिन्न प्रकार की नौकरी व रोजगार मिला था। वर्ष 2010 तक सूत मिल खूब चली। इसके बाद मिल में घाटा आने व मरम्मत के नाम पर ज्यादा पैसा खर्च होने की समस्या पैदा हुई। वहीं जुलाई 2015 में मिल बंद कर दी गई। इस दौरान वेतन आदि नहीं मिलने से करीब 270 श्रमिकों ने वीआरएस ले लिया। मिल बंद हुई तो 370 श्रमिकों व कर्मचारियों को वीआरएस दिया गया।

RELATED NEWS

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

सितम्बर 7, 2026
Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026

सूत मिल की देनदारी के लिए सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये आवंटित

तब से सूत मिल बंद पड़ी है। हाल ही के दिनों में जारी हुए बजट में सूत मिल की देनदारी के लिए सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये आवंटित किए थे। इसे बकाया कर्ज के शासकीय अंशपूजी के अपलेखन के लिए अनुदान के रूप में दिया गया था। तभी साफ हो गया था कि सरकार सूत मिल की जगह कुछ नया करना चाहती है। सूत्रों के अनुसार सूत मिल की जमीन का क्षेत्रफल करीब 70 एकड़ है। शुक्रवार को लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा ने बाराबंकी में आईटी पार्क विकसित करने की जानकारी देकर यह साफ कर दिया कि आईटी पार्क सूत मिल की जमीन में ही बनेगा। अधिकारियों के अनुसार , सूत मिल की अभी और भी देनदारियां हैं, जिनका निस्तारण सरकार बहुत जल्द करेगी।

आईटी पार्क में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर होगा उपल्बध

आईटी पार्क में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध होगा। साथ ही यहां पर विभिन्न प्रकार की कंपनीयों के लिए टेक्नॉलॉजी से युक्त जगह भी होगी। इस पार्क में आईटी कंपनीयों को जरुरत से संबंधित सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे रोजगार का भी सृजन होगा। आईटी पार्क में कंपनियां अपने कार्यालय खोल सकेंगी। नए स्टार्टअप शुरु करने वाले लोगों को भी मदद मिलेगी।

Tags: barabanki newsLatest Newslatestup news in hindilucknowUP budgetUP News
Share200Tweet125Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Mohanlalganj murder case accused death

UP News: तीन साल पुराने हत्या केस को लेकर परेशान युवक की मौत, रेलवे ट्रैक पर मिला शव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 2, 2026

Mohanlalganj murder case accused death: कोतवाली क्षेत्र के पुरसेनी रेलवे क्रॉसिंग के पास बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया,...

UP officers retirement

UP Officers Retirement: यूपी में 21 अफसरों की सेवा पूरी, 3 IAS समेत 10 IPS हुए रिटायर

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

UP officers retirement:उत्तर प्रदेश में सोमवार, 31 अगस्त को प्रशासन और पुलिस विभाग के कुल 21 अधिकारियों का सेवाकाल पूरा...

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

UP Relief: बलिया बाढ़ के बीच पहुंचे योगी, बुजुर्ग महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा समेत कई बड़ी बातें बताईं

by Kirtika Tyagi
अगस्त 30, 2026

शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने बलिया पहुंचे। उन्होंने प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया...

Next Post

इस दिन होगा भारत में लॉन्च SAMSUNG A 54 5G स्मार्टफोन,जानें कीमत

जातीय जनगणना को लेकर मायावती और अखिलेश पर बरसे राजभर, SP-BSP को क्यों कहा पिछड़े और दलितों का सबसे बड़ा दुश्मन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist