शुक्रवार, जुलाई 31, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Meerut: दहेज बना अभिशाप! नहीं आई दुल्हन की बारात , 2 साल पहले 1 रुपए में हुई थी मंगनी, अब इतने लाख की रखी डिमांड

by Juhi Tomer
फ़रवरी 23, 2023
in उत्तर प्रदेश, एडिटर चॉइस, बड़ी खबर, मेरठ, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

मेरठ में ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के माधवपुरम में रहने वाले लड़की पक्ष से बारात लाने से इंकार किया। जिसको लेकर परिजनों ने लड़के पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर दी। दरअसल 20 लाख दहेज न मिलने पर रेलवे कर्मचारी ने शादी के एक दिन पहले बारात लाने से मना कर दिया। दूल्हे की इस डिमांड से वधू पक्ष सकते में आ गया। ऐसे में जिस समय दुल्हन को मंडप में दूल्हे संग फेरे लेने थे। उस वक्त दुल्हन हाथों में मेंहदी लगाए थाने में दूल्हे के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने पहुंची। वहीं इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी विष्णु कौशिक ने बताया कि साल 2021 में एक रुपए में रिश्ता तय हुआ था। 22 फरवरी को बारात आनी थी। मगर, दूल्हा बारात नहीं लाया। मामले में दूल्हे पक्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

जानें पूरा मामला

वहीं रेलवे कर्मचारी से होनी थी शादी ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र की के माधवपुरम की रहने वाली नीतू की शादी 22 फरवरी को होनी थी। नीतू की शादी ईश्वर उर्फ हर्ष दबथुवा मेरठ से तय हुई थी। हर्ष दिल्ली में रेलवे में सरकारी नौकरी करता है। 21 फरवरी को शादी से पहले सगाई रस्म हुई।

RELATED NEWS

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

जुलाई 15, 2026
Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

जुलाई 7, 2026

22 फरवरी को प्रेम ग्रीन रिसोर्ट में नीतू के दूल्हे हर्ष की बारात आनी थी। मगर, 21 फरवरी को दूल्हे ने रात 11 बजे दुल्हन को फोन कर 20 लाख रुपए के दहेज की मांग कर दी। ऐन वक्त पर दूल्हे की ये मांग वधू पक्ष को बड़ी अजीब लगी। दूल्हे ने साफ कह दिया कि शादी से पहले 20 लाख रुपए लाओ तभी बारात लेकर आऊंगा। वहीं दूल्हन नीतू और उसका परिवार इंतजार करता रहा बारात का मगर, दूल्हे की तरफ से रिस्पांल नहीं आया। बल्कि दोपहर में दूल्हे के घरवालों ने दूल्हन के परिजनों की तरफ से मिली ऑल्टो कार और कुछ सामान भी वापस कर दिया। दुल्हन के भाई आकाश ने बताया कि दूल्हा पक्ष को बार-बार समझाने के बाद भी वो नहीं माने। हम पैसे नहीं दे सकते थे तो उन्होंने रिश्ता तोड़ दिया। दुल्हन की मां कुसुम का कहना है कि सोने की चेन, अंगूठी व दूसरा जेवर अभी भी दूल्हे के घरवालों ने नहीं लौटाया है।

दुल्हन पक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा

नीतू अपनी मां कमला देवी के साथ ब्रहमपुरी थाना पहुंची। जहां मां कमला देवी ने दूल्हा पक्ष के खिलाफ दहेज और जान से मारने की धमकी देने की तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ब्रहमपुरी विष्णु कौशिक ने दूल्हे हर्ष के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।

Tags: Latest NewsMeerut NewsMeerut News In HindiUP News in Hindi
Share199Tweet125Share50

Juhi Tomer

Related Posts

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

Illegal Construction: मेरठ सेंट्रल मार्केट पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 44 सील संपत्तियों से अवैध निर्माण हटाने और सैकड़ों अतिक्रमण हटाने के आदेश

by Sadaf Farooqui
जुलाई 15, 2026

Illegal Construction: उत्तर प्रदेश के मेरठ स्थित सेंट्रल मार्केट में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने...

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

Meerut Double Murder: दोहरे हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग बेटी की गवाही बनी सबसे मजबूत सबूत

by SYED BUSHRA
जुलाई 7, 2026

Meerut Double Murder Verdict: समीर को उम्रकैद मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की सिटी कॉलोनी में हुए चर्चित दोहरे हत्याकांड...

Meerut Police Corruption Case

Meerut Corruption Case : मेरठ में रिश्वत लेकर आरोपी छोड़ने वाले दरोगा और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, सीसीटीवी से खुली पोल

by SYED BUSHRA
जून 18, 2026

Meerut Police Corruption Case: मेरठ में पुलिस विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाने वाला एक मामला सामने आया है। यहां...

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

Meerut News: छात्रा और युवक ने दी जान, गृह कलह से परेशान युवक ने खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई आग

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Meerut Suicide Cases: मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र के घोसी मोहल्ला में बीएएमएस की पढ़ाई कर रही एक छात्रा ने फंदा...

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

Meerut Murder Case: क्या मेरठ में फिर हुआ रिश्तों का क़त्ल, 17 साल की किशोरी की संदिग्ध मौत, बिना बताए कर दिया अंतिम संस्कार

by SYED BUSHRA
मई 28, 2026

Meerut Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 17 साल की...

Next Post

Jhansi: कोयले के ढेर से निकला 'हीरा'... थर्मल पावर प्लांट के अधिकारी-कर्मचारी लेकर भागे, हुई छीना-झपटी

हंगामें की भेंट चढ़ा सदन, MCD की स्थायी समिति के लिए हुई AAP-BJP पार्षदों में मारपीट, जानें कब होगा स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist