रविवार, अगस्त 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

त्रिपुरा में फीकी पड़ी बकरीद की रौनक, बकरीद पर नहीं हो सकेगी पशुओं की कुर्बानी

by Web Desk
जुलाई 10, 2022
in देश, धर्म, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Tripura News: देशभर में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, आज के दिन भारत में बकरे की कुरबानी देकर ईद का जश्न मनाया जाता है. बकरे को तीन भागों में बाटा जाता है.पहला गरीबों को दूसरा मेहमानों, करीबियों को और तीसरा घर लेकिन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बकरीद (ईद उल अज़हा) के जशन का माहौल फिक़ा रहेगा । बता दें की बकरीद के मौके पर किसी भी पशु की कुर्बानी नहीं (ban onanimal slaughter in Bakrid in Tripura) दी जा सकेगी।

त्रिपुरा के पशु संसाधन विकास विभाग द्वारा जारी किए गए एक आदेश के कारण यह संभव हुआ है। इस आदेश के अनुसार खुले में कुर्बानी को पशु क्रूरता के तहत अपराध माना गया है।

RELATED NEWS

Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

अगस्त 16, 2026
Vehicle Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर चालान तक बदले कई नियम, क्या वाहन चालकों पर पड़ेगा सीधा असर

Vehicle Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर चालान तक बदले कई नियम, क्या वाहन चालकों पर पड़ेगा सीधा असर

अगस्त 16, 2026

पशु संसाधन विकास विभाग ने त्रिपुरा पुलिस के DGP से आदेश का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने को कहा है। यह आदेश 9 जुलाई 2022 (शनिवार) को जारी किया गया है।

नियमों के अनुसार केवल बूचड़खानों में ही जानवरों की कुर्बानी की अनुमति है। अगरतला में कोई बूचड़खाना नहीं है। इसलिए अगर कल अगरतला में कोई कुर्बानी होती है तो इसे अवैध माना जाएगा और सजा दी जाएगी: डॉ. टी के देबनाथ, सचिव, पशु संसाधन विकास विभाग, त्रिपुरा (09.07) pic.twitter.com/v9SncZnVnZ

— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 9, 2022

पशु संसाधन विकास विभाग के सचिव डॉ. टीके देबनाथ ने कहा, “पशुओं की कुर्बानी की अनुमति नियमतः केवल बूचड़खानों में है। राजधानी अगरतला में कोई भी बूचड़खाना नहीं है, इसलिए अगर बकरीद पर कोई कुर्बानी वहाँ हुई तो उसको गैरकानूनी माना जाएगा।”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाबन्दी के पीछे विभाग ने पशु क्रूरता निवारण नियम (वधशाला) 2001 का हवाला दिया है। इस नियम के मुताबिक पशुओं की हत्या केवल उन बूचड़खानों में ही की जा सकती है, जो सरकार द्वारा लाईसेंस प्राप्त हों और सभी नियमों का पालन कर रहे हों। इसी के साथ आदेश में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 और परिवहन अधिनियम 1978 का भी जिक्र किया गया है।

अपने आदेश की प्रति राज्य के DGP को भेजते हुए डॉ. देबनाथ ने इसे सख्ती से लागू करवाने के लिए कहा है। साथ ही प्रवर्तन विभाग को भी इस आदेश के बारे में सूचित किया गया है। पशु संसाधन विकास विभाग ने कहा कि नियमों के विरुद्ध जानवरों को लाने और ले जाने के चलते कई पशुओं की रास्ते में ही मौत हो जाती है। विभाग के अनुसार इन्हीं कारणों को देखते हुए इन नियमों का कोई भी उललंघन करता दिखाई दे तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

बकरीद पर कॉन्ग्रेस और CPIM की राजनीति, वक्फ बोर्ड सरकार के साथ

त्रिपुरा की सरकार ने बकरीद पर कुर्बानी के लिए कहीं से भी मनाही नहीं की है। विपक्षी दल लेकिन मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति नहीं करें, यह कैसे संभव है। कॉन्ग्रेस और सीपीआईएम ने त्रिपुरा के पशु संसाधन विकास विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश पर कहा कि यह एक समुदाय की भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ किसी अन्य समुदाय को खुश करने के लिए किया गया है।

त्रिपुरा वक्फ बोर्ड ने हालाँकि इस मुद्दे पर राज्य सरकार को समर्थन दिया है। वक्फ बोर्ड का कहना है कि अधिसूचना में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ कुछ भी नहीं है। उन्होंने कहा, “हमारे शरीयत कानून और हदीस दिशा-निर्देश भी हमें एक वर्ष से कम उम्र की गायों को मारने से रोकते हैं और गर्भवती गायों की कुर्बानी को प्रतिबंधित करते हैं। यह लगभग सरकारी आदेश जैसा ही है। कोई अंतर नहीं है।”

Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

Indian Railway Rules: प्लेटफॉर्म टिकट लेकर भी लग सकता है जुर्माना? जानें क्यों है ये सख़्त नियम

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Indian Railway Rules: किसी परिचित को ट्रेन में बैठाने स्टेशन पहुंचे एक व्यक्ति ने वैध प्लेटफॉर्म टिकट खरीदा था। जांच...

Vehicle Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर चालान तक बदले कई नियम, क्या वाहन चालकों पर पड़ेगा सीधा असर

Vehicle Rules 2026: ड्राइविंग लाइसेंस से लेकर चालान तक बदले कई नियम, क्या वाहन चालकों पर पड़ेगा सीधा असर

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Vehicle Rules 2026: संशोधित व्यवस्था के अनुसार, ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता समाप्त होने के बाद भी 30 दिनों तक उसे...

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

Sohail Khan Weight Loss: अचानक वज़न घटने पर बोले सोहेल खान, बताया क्यों बदला है लुक

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Sohail Khan Weight Loss: सलमान खान के छोटे भाई और अभिनेता सोहेल खान इन दिनों अपने बदले हुए लुक और...

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

Independence Day 2026: कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के दौरान असहजता, वीडियो को लेकर सियासी विवाद तेज

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Independence Day 2026: नई दिल्ली में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान...

Pan Masala Ad: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

Pan Masala Ad: शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को FDA का नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

by Sadaf Farooqui
अगस्त 16, 2026

Pan Masala Ad: महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को...

Next Post

IND vs ENG 2nd T20: एक तरफा मैच में 49 रनों से जीता भारत, लगातार 2 मैच जीतकर सीरीज पर किया कब्जा

श्रीलंका में आर्थिक संकट का भारत पर असर, क्या श्रीलंका के बाद भारत में भी आ सकती है आर्थिक मंदी !

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist