मंगलवार, जुलाई 28, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home बड़ी खबर

Turkey-Syria Earthquake: मलबे में तलाशी जा रही जिंदगियां, लाशें मिलने का सिलसिला जारी, अब तक 4300 से ज्यादा मौतें

by Anu Kadyan
फ़रवरी 7, 2023
in बड़ी खबर, विदेश, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

भूकंप के 3 बड़े झटकों के बाद तुर्की और सीरिया में तबाही मची है। 24 घंटे बीत जाने के बाद भी यहां लाशें मिलने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। बड़ी-बड़ी बिल्डिंगों के मलबों के नीचे जिंदगियां तलाशी जा रही हैं। बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, जो भी मिल रहा हैं उनकी हालात देख रेस्क्यू टीम के हाथ कांप जा रहे हैं। जैसे ही किसी के जिंदा होने का पता चलता है तो उसे बचाने को कोशिशें और बैचेनी दोनों बढ़ जाती है।

एक महिला को 22 घंटे बाद मलबे से जिंदा निकाला

तुर्की के सानलिउर्फा प्रांत में ऐसा ही देखने को मिला, जब एक महिला को 22 घंटे बाद मलबे से जिंदा बाहर निकाला गया। हालांकि महिला बेहोश हालात में थी। वहीं सीरिया के अलेप्पो में भी लोगों को बिल्डिंग की छतें काटकर बाहर निकाला जा रहा है। ये मंजर दोनों देशों के कई शहरों में दिखाई दे रहा है।

RELATED NEWS

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

जुलाई 9, 2026
UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

जुलाई 9, 2026

दोनों देशों में अब तक 4300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं तुर्की में 2921 लोगों की जान जा चुकी है। जबकि 15 हजार से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। वहीं, सीरिया में 1444 लोग मारे गए और 2 हजार से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।

तुर्की के 10 से ज्यादा प्रांतों में भारी तबाही

तुर्की के 10 से ज्यादा प्रांतों में भारी तबाही मची है। जहां 6217 से ज्यादा इमारतें धराशाही हो गई हैं। भूकंप की वजह से सीरिया में भी ऐसे ही हालात हैं। यहां भूकंप से प्रभावित कई इलाके बशर अल असाद की सरकार और विद्रोहियों के कब्जे में हैं। इसलिए तबाही का सटीक आंकड़ा मिलना मुश्किल हो रहा है।

सीरियाई सरकार की एजेंसी सना का कहना है कि अलेप्पो शहर में कई ऐतिहासिक इमारतों को भी नुकसान पहुंचा है। UN के प्रवक्ता के स्टीफन दुजारिक के अनुसार नॉर्थ वेस्ट सीरिया में 224 इमारतें ढ़ह गई हैं। जबकि 325 को काफी नुकसान पहुंचा है।

भारत करेगा तुर्की की मदद

वहीं भारत भी तुर्की को हर संभव मदद पहुंचाने में जुटा हुआ है। इसी कड़ी में भारत ने तुर्की की मदद के लिए NDRF की सर्च और रेस्क्यू टीम के साथ रिलीफ मैटिरियल भी भेजने का फैसला लिया है। जिसमें 100 लोग होंगे। इनके साथ ही स्पेशली ट्रेंड डॉग स्कवाड, डॉक्टर्स और पैरामेडिक्स की टीम भी तुर्की भेजी जाएगी। वहीं तुर्की में सरकार ने इस भारी तबाही के बाद 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।

तुर्की के वाइस प्रेसिडेंट फुआत ओक्ते का कहना है कि 10 शहरों में इमरजेंसी और रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सभी स्कूल-कॉलेज एक हफ्ते बंद रहेंगे। इसके अलावा 200 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं। 16 हजार से ज्यादा बचाव कर्मियों को भूकंप प्रभावित इलाके में भेजा जा चुका है।

Tags: 4300 deathsdebrisNews1IndiaTurkey-Syria Earthquake
Share198Tweet124Share49

Anu Kadyan

Related Posts

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

UP IPS Transfer News

UP News :लखनऊ पुलिस में बड़े बदलाव की तैयारी, कई आईपीएस अफसरों की बदलेगी जिम्मेदारी

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

UP Police IPS Transfer: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में जल्द ही बड़े स्तर पर आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई...

Lucknow Coaching Centre Fire Accident

Aliganj Fire Case: 15 बच्चों की मौत के बाद चर्चा में आई इमारत पर एलडीए की कार्रवाई को लेकर अदालत आज सुनाएगी फैसला

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Aliganj Fire Case: अलीगंज में हुए दर्दनाक अग्निकांड में 15 मासूम बच्चों की मौत के बाद विवादों में आई अवैध...

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

Argentina vs Egypt: अर्जेंटीना से हार के बाद इजिप्ट के कोच का फूटा गुस्सा, क्या रेफरी के विवादित फैसले ने मैच का रुख बदला

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

Argentina vs Egypt FIFA World Cup 2026: Argentina के खिलाफ फीफा वर्ल्ड कप 2026 के प्री-क्वार्टर फाइनल में 3-2 की...

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

shreyas reaction : कप्तान ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी दोनों को ठहराया जिम्मेदार, नए सिरे से बनेगी रणनीति, गलतियों से सीख , करेंगे दमदार वापसी

by Kirtika Tyagi
जुलाई 8, 2026

India vs England 3rd T20:इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में 125 रन की बड़ी हार...

Next Post

Meerut: मेरी नहीं तो किसी की नहीं... रिश्ता टूटने से नाराज सिरफिरे ने काटा अपनी मंगेतर का गला, युवती की हालत गंभीर

साजिद ने दूसरी पत्नी का मोबाइल पहली को दिया तो चलने लगे लात घूंसे, पति को छुड़ाने चौकी पहुंची थी दोनों बीवी लेकिन...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist