Site icon News1India

बारिश की वजह से दो लोगों की गई जान, नदी के तेज बहाव में बह गए बाइक सवार

खबर हमीरपुर जिले से है, जहां बाइक सवार दो युवकों की मौत से इलाके में हडकंप मच गया है। बारिश की वजह से बड़ी नदी के तेज बहाव में बाइक सहित दोनों युवक बह गए। युवक बाइक में बैठकर नदी पार कर रहे थे तभी ये घटना घटी। वहां मौजूद लोगों ने नदी में कूद कर दोनों युवकों को बचाया। हालांकि युवकों को बचाया नहीं जा सका।

दोनों युवकों की हुई मौत

बारिश के कारण बड़ी नदी के तेज बहाव में बाइक सहित दोनों युवक बह गए, जिसके बाद मौजूद लोगों ने नदी में कूद कर दोनों युवकों को बचाया। युवकों की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, पुलिस ने युवकों के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आखिर हुआ क्या?

हमीरपुर जिले के राठ कोतवाली क्षेत्र के रौरौ गांव के युवक धर्मराज और ज्ञान सिंह अपने खेतों का पानी निकालने गांव के पास से निकलने वाली विरमा नदी बाइक में बैठकर पार कर रहे थे। तभी नदी में बारिश होने के कारण तेज बहाव और गहराई थी। युवक जैसे ही नदी के किनारे से कुछ दूर चले तो बाइक सहित नदी के बहाव में बह गए। युवकों को बहता देख वहां मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। अस्पताल ले जाते वक्त दोनों युवकों की मौत हो गई, बताया जा रहा है नदी की गहराई कम होने के कारण लोग पैदल नदी पार करते हैं। बारिश के कारण नदी की गहराई और बहाव ज्यादा था जिस कारण यह हादसा हुआ।

 

 

Wrestler Protest: साक्षी मलिक की शादी की तस्वीर में दिखे बृजभूषण, यूजर ने उठाया सवाल तो चिनमई श्रीपदा ने किया बचाव

Karnataka Election 2023: प्रधानमंत्री मोदी को राहुल गांधी से सीखना चाहिए.. बहन प्रियंका गांधी ने कही ये बात

Exit mobile version