रविवार, सितम्बर 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Mahoba cruelty case: इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना, नौकरों ने किया बुरा हाल, कंकाल बनी बेटी बाप की हुई मौत

महोबा में एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उनकी मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी को पांच साल तक घर में बंधक बनाकर रखा गया। अमानवीय उपेक्षा से बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत बेहद गंभीर है।

by SYED BUSHRA
दिसम्बर 31, 2025
in उत्तर प्रदेश
OP Rajbhar Akhilesh Yadav remark
Share on FacebookShare on Twitter

Mahoba caretaker cruelty case: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी और उनकी मानसिक रूप से कमजोर बेटी को उनके ही घर में करीब पांच साल तक कैद करके रखा गया। इस अमानवीय व्यवहार का नतीजा यह हुआ कि बुजुर्ग पिता की मौत हो गई, जबकि बेटी की हालत इतनी खराब हो गई कि वह सिर्फ हड्डियों का ढांचा बनकर रह गई।

मृतक की पहचान 70 वर्षीय ओमप्रकाश सिंह राठौर के रूप में हुई है। वह इंडियन रेलवे में सीनियर क्लर्क के पद से रिटायर हुए थे। वर्ष 2016 में पत्नी के निधन के बाद ओमप्रकाश अपनी 27 वर्षीय मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी रश्मि के साथ अकेले रहते थे।

RELATED NEWS

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

सितम्बर 12, 2026
Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

सितम्बर 9, 2026

घर की देखभाल के नाम पर रखा गया था केयरटेकर

घर के कामकाज और देखभाल के लिए परिवार ने राम प्रकाश कुशवाहा और उसकी पत्नी रामदेवी को केयरटेकर के तौर पर रखा था। शुरुआत में सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन धीरे-धीरे दोनों ने घर पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। ओमप्रकाश के भाई अमर सिंह के अनुसार, केयरटेकर दंपती ने पिता और बेटी को घर के ग्राउंड फ्लोर के कमरों में बंद करके रखना शुरू कर दिया, जबकि वे खुद ऊपर की मंजिल पर आराम से रहते थे।

भोजन, दवा और इंसानी हक तक छीने गए

अमर सिंह ने आरोप लगाया कि समय के साथ ओमप्रकाश और रश्मि को खाना, दवा और बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दी जाती थीं। जब भी कोई रिश्तेदार मिलने आता, केयरटेकर बहाने बनाकर उन्हें भगा देते थे। वे कहते थे कि ओमप्रकाश किसी से मिलना नहीं चाहते।

मौत के बाद खुला अमानवीयता का राज

यह पूरी सच्चाई सोमवार, 29 दिसंबर को सामने आई, जब परिवार को ओमप्रकाश की मौत की सूचना मिली। जैसे ही रिश्तेदार घर पहुंचे, वहां का मंजर देख सभी सन्न रह गए। ओमप्रकाश बेहद कमजोर हालत में पड़े थे, जबकि उनकी बेटी रश्मि एक अंधेरे कमरे में नग्न और बेहोश मिली।

जिंदा कंकाल बन चुका था शरीर

रिश्तेदार पुष्पा सिंह राठौर ने बताया कि ओमप्रकाश के शरीर पर मांस नाम मात्र का रह गया था। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रश्मि की हालत भी गंभीर बनी हुई है और फिलहाल परिवार उसकी देखभाल कर रहा है।

पुलिस जांच में जुटी, सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। परिवार और रिश्तेदारों ने आरोपी केयरटेकर दंपती के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Tags: Caretaker AbuseMahoba CrimeUttar Pradesh News
Share196Tweet123Share49

SYED BUSHRA

Related Posts

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

कानपुर में जन्मदिन से एक दिन पहले 21 वर्षीय युवती की मौत, पिता से पूछा था- इस बार क्या गिफ्ट दोगे?

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

Kanpur death case :उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले के गुजैनी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती की मौत से परिवार...

Gonda Crocodile Attack

Crocodile Attack: गोंडा में पानी में घात लगाए मगरमच्छ ने दबोचे दोनों पैर, भैंस की पूंछ बनी जिंदगी की डोर, बची जान

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 Gonda Crocodile Attack:उत्तर प्रदेश के गोंडा में बाढ़ के पानी में मगरमच्छ ने 35 वर्षीय लाली यादव पर हमला कर...

Electric Shock, Rain Accident, Uttar Pradesh News

Rain Accident: सबमर्सिबल का स्टार्टर छूते ही छह साल के बच्चे की मौत, इकलौते बेटे को खोकर परिवार में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Six Year Old Electric Shock Death:उत्तर प्रदेश के कोतवाली क्षेत्र के टीकैत गांव में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो...

Barabanki police station childbirth

Barabanki News: समझौते की बातचीत के बीच गुंजी किलकारी, गर्भवती ने थाने में दिया बच्चे को जन्म

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

Barabanki News:बाराबंकी के सुबेहा थाने में रविवार को दो पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी।...

Lakhimpur Kheri car accident

Lakhimpur Kheri Accident: ट्रांसफॉर्मर से टकराई कार, बनी आग का गोला, जिंदा जले तीन दोस्त

by SYED BUSHRA
सितम्बर 7, 2026

 Lakhimpur Kheri car accident:उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। लखनऊ-सीतापुर हाईवे पर...

Next Post
हाई-डोज पेनकिलर पर गाज: 100 एमजी से ऊपर की सभी निमेसुलाइड टैबलेट्स बैन, ICMR रिपोर्ट के बाद सरकार सख्त

हाई-डोज पेनकिलर पर गाज: 100 एमजी से ऊपर की सभी निमेसुलाइड टैबलेट्स बैन, ICMR रिपोर्ट के बाद सरकार सख्त

OP Rajbhar Akhilesh Yadav remark

OP Rajbhar ने साबित की वफादारी, किस पर हुए फायर, ब्राह्मण प्रेम को लेकर किसको दी चुनौती, राजनीति गरमाई

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In