शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Umesh Pal Murder Case : अभी तो प्रयागराज भी नहीं पहुंचा अतीक और चारों तरफ से घिर गया

by Ayushi Dhyani
अप्रैल 12, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के बाद अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अतीक अहमद का परिवार और उसके करीबी केंद्रीय जांच एजेंसियों से लेकर यूपी पुलिस तक की रडार पर है। आज उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा को भी नामजद आरोपी घोषित कर दिया है। आपको बता दें, अतीक अहमद के परिवार में जैनब फातिमा एकमात्र ऐसी सदस्य थी जिस पर अभी तक कोई केस नहीं हुआ था।

वहीं आज सुबह ईडी और इनकम टैक्स की टीम अतीक अहमद के करीबियों के घर छापेमारी करने पहुंची। ईडी ने अतीक अहमद के फाइनेंसर खालिद जफर और वकील खान सौलत हनीफ के घर छापा मारा। इसके अलावा आज उमेश पाल हत्याकांड में अतीक को साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जा रहा है। इसके साथ ही अशरफ को बरेली जेल से प्रयागराज लाने के लिए पुलिस की एक टीम बरेली सेंट्रल जेल पहुंची। खबरें हैं कि पुलिस अतीक-अशरफ से आमने-सामने बैठकर पूछताछ कर सकती है।

RELATED NEWS

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

अगस्त 14, 2026
Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

अगस्त 11, 2026

अतीक के परिवारवाले और करीबी

  • ईडी ने माफिया अतीक अहमद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। यूपी में ईडी ने अतीक अहमद के 13 ठिकानों पर एक साथ रेड की है। जहां ईडी ने रेड मारी थी वहां से करीब 150 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी की ईडी द्वारा पहचान की गई है।
  • ईडी की कार्रवाई के अलावा इनकम टैक्स की टीम भी जांच में जुटी हुई है। अतीक के वकील खान खान सौलत हनीफ के घर पर इनकम टैक्स ने छापेमारी की। गौरतलब है कि उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक के जिन दो अन्य साथी को उम्रकैद की सजा हुई है, उसमें खान सौलत हनीफ का भी नाम भी शामिल है।
  • उमेश पाल हत्याकांड मामले में अगर कोई ऐसा सदस्य था जिसका नाम पर कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई थी, वो थी अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा। उसे भी आज पुलिस ने केस में आरोपी बना लिया है। जैनब पर शूटरों की मदद करने और साजिश में शामिल होने का आरोप लगा है। इस केस में पत्नी शाइस्ता, बहन आयशा नूरी और भांजी उनजिला नूरी पहले ही आरोपी बन गए थे।
  • उमेश पाल हत्याकांड मामले में पूछताछ के लिए यूपी पुलिस की टीम अतीक अहमद को साबरमती जेल से प्रयागराज लेकर आ रही है। अभी पुलिस का काफिला प्रयागराज नहीं पहुंचा। कल यानी गुरुवार 13 अप्रैल को पुलिस अतीक अहमद कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस अतीक को रिमांड पर लेकर पूछताछ करना चाहती है।
  • वहीं अतीक अहमद के साथ-साथ उसके भाई अशरफ से भी पुलिस पूछताछ करेगी। प्रयागराज पुलिस की एक टीम अशरफ को लेने सुबह बरेली सेंट्रल जेल पहुंची थी। अगर कोर्ट में पुलिस को दोनों की कस्टडी रिमांड मिलती है तो हो सकता है कि वह दोनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ करे।

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Tags: ashraf ahmedatique ahmedatique sister ayeshalatest prayagraj news in hindiPrayagraj Hindi SamacharPrayagraj News In Hindiumesh pal caseumesh pal case encounterumesh pal case in hindiumesh pal case latest updateumesh pal case newsumesh pal case updateUmesh Pal Murder CaseUP Policeup stfअतीकउमेश पाल मर्डर केसउमेश पाल हत्याकांडप्रयागराज पुलिसयूपी न्यूजयूपी समाचार
Share197Tweet123Share49

Ayushi Dhyani

Related Posts

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

UP Police: स्वतंत्रता दिवस पर यूपी पुलिस के 12 जवानों को राष्ट्रपति का वीरता पदक से किया जाएगा सम्मानित

by Sadaf Farooqui
अगस्त 14, 2026

UP Police Gallantry Medal 2026: लखनऊ में स्वतंत्रता दिवस से पहले यूपी पुलिस के लिए गौरव का क्षण सामने आया...

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

Police Reshuffle: यूपी पुलिस में बड़े बदलाव के संकेत, IPS प्रमोशन के बाद कई अफसरों की नई तैनाती संभव

by SYED BUSHRA
अगस्त 11, 2026

UP Police Transfer उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में आने वाले दिनों में बड़े स्तर पर प्रशासनिक बदलाव देखने को मिल...

Shaista Parveen Son Funeral

UP News: क्या बेटे आबान के जनाजे में पहुंचीं थी शाइस्ता परवीन, जनाजे पर थी कड़ी नजर, UP पुलिस ने दिया जवाब

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

Police Alert: माफिया अतीक अहमद के परिवार में एक और मौत के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन एक बार फिर...

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

UP Police History: उत्तर प्रदेश में सबसे पहली FIR कब और कहां दर्ज हुई थी? जानिए इस का दिलचस्प इतिहास

by Sadaf Farooqui
अगस्त 3, 2026

UP Police History:  उत्तर प्रदेश पुलिस आज देश की सबसे बड़ी पुलिस बलों में शामिल है, लेकिन क्या आप जानते...

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’,  27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fugitive Arrested: सलाखों के पीछे पहुंचा ‘मुर्दा’, 27 साल तक छिपा रहा आरोपी, आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ा

by Kirtika Tyagi
जुलाई 18, 2026

Fugitive Arrested After 27 Years: करीब 27 वर्षों तक पुलिस की नजरों से बचकर अलग पहचान के साथ जीवन बिताने वाले...

Next Post

Delhi Excise Policy Scam: 18 अप्रैल को होगी मनीष सिसोदिया की अगली सुनवाई, नहीं मिली जमानत

2024 में चुनाव, Congress पार्टी खेल रही बड़ा दांव, विपक्षी दलों के एकजुट करने में लगी कांग्रेस

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist