शुक्रवार, जुलाई 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

Umesh Pal Murder: एनकाउंटर में ढेर हुए उस्मान की बीवी ने किया है ये बड़ा दावा, पुलिस भी हैरान

by Juhi Tomer
मार्च 6, 2023
in उत्तर प्रदेश, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

उमेश पाल हत्याकांड में प्रयागराज पुलिस ने आज दूसरे शूटर को गोली मार कर ढे़र कर दिया। बता दें कि इस एनकाउंटर में उमेशा पाल को गोली मारने वाले विजय चौधरी उर्फ उस्मान को मार गिराया गया है। वहीं विजय के एनकाउंटर पर उसकी पत्नी ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं साथ ही पत्नी ने सवाल उठाया और कहा कि हम अतीक अहमद को नहीं जानते थे और मेरे पति का नाम सिर्फ विजय चौधरी है। उसका कहना है कि पुलिस ने उस्मान को कहीं से नहीं पकड़ा था।

वहीं उस्मान की पत्नी ने कहा कि पुलिस वाले सारी रात उसके घर के सामने थे। सुबह सात बजे वे लोग गए हैं। वहीं उस्मान रविवार शाम से ही गायब था। पुलिस वालों ने उसे बेवकूफ बनाते हुए कहा कि वह उस्मान को आवाज दे। मुझे पता था कि ये लोग मेरे पति का एनकाउंटर कर देंगे। मैं सारी रात पति को आवाज देती रही। उस्मान चौधरी की पत्नी ने कहा कि मेरे पति अपराधी नहीं हैं। वह घूरपुर में गाड़ी चलाने का काम करते थे। 24 फरवरी को जब उमेश पाल की हत्या हुई थी। वहीं उस दिन उमेश घर भी आया था। वह रात भर घर में ही था। अगले दिन सुबह अपने भाई के एक केस की पैरवी के लिए सतना गया था। वहां से दोमार्च को प्रयागराज वापस लौटा। मेरे पति का पुलिस ने एनकाउंटर किया है।

RELATED NEWS

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

दिसम्बर 2, 2025
DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

नवम्बर 7, 2025

पत्नी बोली- मूझे भी मार दो

Usman's wife accused the Yogi government of fake encounter: Usman was at home on the day of Umesh Pal's murder, Police deliberately did the encounter. pic.twitter.com/wJAaUPKqEl

— Sandeep Panwar (@tweet_sandeep) March 6, 2023

रोती-बिलखती पत्नी कह रही थी कि हम लोग हिंदू हैं, जबरदस्ती हम लोगों का नाम उस्मान बताया जा रहा है। पत्नी ने कहा कि मेरे पति के साथ मुझे भी मार दिया जाए क्योंकि मेरे आगे-पीछे कोई नहीं हैं। जबरदस्ती हम लोगों का नाम उस्मान बताया जा रहा है। पत्नी ने कहा कि मेरे पति के साथ मुझे भी मार दिया जाए क्योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है। मैं किसके सहारे जिऊंगी। पत्नी का कहना है कि हम लोग किसी अतीक को नहीं जानते हैं, वह (विजय चौधरी) तो सीधे थे सिर्फ गाड़ी चलाया करते थे।

अतीक के बेटों ने रखा था विजय का नाम उस्मान

अतीक के बेटों ने रखा था उस्मान यानी विजय चौधरी ने ही उमेश पाल पर पहली गोली चलाई थी। उसकी ही गोली से सरकारी गनर की भी मौत हुई है। वहीं पुलिस की माने तो विजय चौधरी का नाम अतीक के बेटों ने उस्मान रखा था और वह अतीक अहमद गैंग का शॉर्प शूटर है। उमेश पाल की हत्या में उसने ही पहली गोली चलाई थी, जिसके बाद कई शूटरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की।

उस्‍मान चौधरी की पत्‍नी ने कहा कि हम लोग हिंदू हैं पर हमें मुसलमान बताया जा रहा है। हम लोग अतीक अहमद को जानते तक नहीं हैं। पुलिस मुझे भी एनकाउंटर में मार डाले क्‍योंकि मेरे आगे पीछे कोई नहीं है, मैं किसके सहारे अपनी जिंदगी जिऊंगी। मेरे पति का नाम सिर्फ विजय चौधरी है पर उसे उस्‍मान चौधरी के नाम से बताया जा रहा है।

Tags: "Umesh Pal Murder CaseAtique Ahmad"encounterhindulatest new sin hindiLatest NewsVijay Alias Usmanwife
Share197Tweet123Share49

Juhi Tomer

Related Posts

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

केंद्र सरकार का नया कदम : प्रधानमंत्री कार्यालय का नाम ‘सेवा तीर्थ’, देशभर के राजभवन कहलाएंगे ‘लोकभवन’

by Kanan Verma
दिसम्बर 2, 2025

हाल ही में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) का नाम बदलकर 'सेवा तीर्थ' करने का निर्णय लिया है। यह...

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

DSP डीके शाही ने STF के साथ मिलकर वाकिफ को एनकाउंटर में किया ढेर, जानें कौन था मारा गया गो तस्कर

by Vinod
नवम्बर 7, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में यूपी एसटीएफ ने 50 हजार के इनामिया गो तस्कर वाकिफ को एनकाउंटर...

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

मुजफ्फरनगर में 1 लाख का इनामिया बदमाश एनकाउंटर में ढेर, एक से पिस्टल तो दूसरे हाथ से मेहताब चलाता था रिवाल्वर

by Vinod
अक्टूबर 3, 2025

 लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान एक लाख के इनामिया बदमाश मेहताब को...

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

कौन था शंकर कनौजिया, जो लोगों की हत्या कर काट ले जाता था सिर, 1 लाख के इनामिया को यूपी STF ने एनकाउंटर में किया ढेर

by Vinod
अगस्त 23, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। यूपी एसटीएफ ने शनिवार की सुबह आजमगढ़ जिले में एक लाख के इनामी बदमाश शंकर कनौजिया एनकाउंटर...

STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP का पलटवार, सोनू के बाद अब ज्ञानचंद्र पासी को भी एनकाउंटर में किया ढेर

STF के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट DSP का पलटवार, सोनू के बाद अब ज्ञानचंद्र पासी को भी एनकाउंटर में किया ढेर

by Vinod
मई 21, 2025

लखनऊ ऑनलाइन डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस का ऑपरेशन क्लीन जारी है। कहीं अपराधी पुलिस की गोली से लंगड़े हो रहे...

Next Post

Whatsapp पर रोल आउट होगा ये फीचर,स्पैमर्स नहीं कर पाएंगे आपको कॉल

UP News: योगी सरकार देगी अब युवाओं को बड़ा तोहफा, मिलेगा 2 करोड़ को रोजगार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist