शुक्रवार, अक्टूबर 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

UP: शिकायतें निपटाने में लापरवाही बरतने पर 24 जिलों के अफसरों पर कार्रवाई, CM कार्यालय ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव को लिखा पत्र

by Anu Kadyan
दिसम्बर 29, 2022
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

सीएम योगी ने जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निस्तारण में टालमटोल, लेटलतीफी करने और शिकायतकर्ता को टरकाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। इस कड़ी में  24 जिलों के अधिकारियों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। सीएम कार्यालय ने समीक्षा में लखनऊ के पुलिस अफसरों की कार्य प्रणाली को भी गलत पाया है। जिलों में डीएम कार्यालय और 16 जिलों में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने एसीएस नियुक्ति और 16 जिलों में पुलिस विभाग के नोडल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए गृह विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र भी लिखा है।

इन जिलों के पुलिस विभाग पर गिरेगी गाज

बता दें कि आजमगढ़, बागपत, सोनभद्र, कासगंज, मुरादाबाद, रामपुर, पीलीभीत, एटा में जिला जिलाधिकारी कार्यालय से संबंधित आईजीआरएस पोर्टल पर आवेदकों के मोबाइल नंबर फीड नहीं किए गए। हरदोई, रायबरेली, लखनऊ, कासगंज, बलिया, मैनपुरी, सहारनपुर, बाँदा, कानपुर आउटर, बस्ती, अमेठी, हाथरस, हमीरपुर, मथुरा और संतकबीरनगर में पुलिस से जुड़ी जन शिकायतों की समीक्षा में लापरवाही पाई गई।

RELATED NEWS

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

सितम्बर 22, 2026
gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

सितम्बर 12, 2026

सीएम योगी ने जनशिकायतों की मेरिट आधारित तीव्र समाधान की समीक्षा की

यूपी के सीएम योगी ने पिछले दिनों शासन, जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ जनशिकायतों की मेरिट आधारित तीव्र समाधान की समीक्षा की थी। इस दौरान सामने आया था कि जिलों से लेकर विभिन्न स्तरों तक शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, टालमटोल  और टालने की प्रवृत्ति चल रही है। जिसके बाद फैसला लिया गया कि जनता से जुड़ी समस्याओं के समाधान और शिकायतों के निस्तारण में टालमटोल, लेटलतीफी करने और शिकायतकर्ता को टरकाने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कार्य का मापदंड तय करेगी शिकायकर्ता की संतुष्टि

इसके अलावा शिकायतकर्ता की संतुष्टि ही अधिकारियों के कार्य का मानक मानी जाएगी। शिकायतों का समय पर निस्तारण ही प्रमोशन का आधार है और लापरवाही कार्रवाई का कारण बनेगी। सीएम कार्यालय ने इसके लिए 20 सूत्रीय चेकलिस्ट भी जारी की है। सीएम योगी ने शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही, हीलाहवाली और टरकाने की प्रवृत्ति को गंभीरता से लिया है। जिसके बाद सीएम कार्यालय ने पहली बार रैंडम गुणवत्ता परीक्षण में खराब निस्तारण मिलने पर आईजीआरएस के माध्यम से स्पष्टीकरण लेने और स्पष्टीकरण के संतोषजनक न होने पर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का प्रावधान किया।

गुणदोष के आधार पर होगी कार्यवाही

सीएम कार्यालय ने समीक्षा में पाया कि शिकायतों के निस्तारण में संबंधित अधिकारी फाइल पर अक्सर टालमटोल वाली टिप्पणी कर देता है। अंतरिम कार्यवाही के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित कर दिया गया है। साथ ही पात्रता की जांच की जा रही है। आवेदक को कार्यालय में अभिलेख प्रस्तुत करने के लिए कहा है। कार्य शीघ्र कराया जाएगा। जांच अधिकारी नामित है। जांच चल रही है। संबंधित से विवरण मांगा गया है और आवेदक की ओर से अभिलेख प्रस्तुत करने पर गुणदोष के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।

Tags: 24 districtsCM's officehome departmentNews1IndiaPrincipal SecretaryUP
Share196Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Van Film Thumak Thumak Song

सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़

by SYED BUSHRA
सितम्बर 22, 2026

नई दिल्ली, 21 सितंबर 2026: सुपरनैचुरल फैंटेसी फिल्म ‘वन’ का बहुप्रतीक्षित ठुमका गाना लॉन्च होते ही चर्चा का विषय बन...

gomti book festival lucknow

Gomti Book Festival: सीएम योगी की युवाओं से अपील- सोशल मीडिया पर समय न गंवाएं, किताबें पढ़ने की डालें आदत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 12, 2026

 Gomti Book Festival Lucknow:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 12 सितंबर को लखनऊ यूनिवर्सिटी में पांचवें गोमती बुक फेस्टिवल का...

UP weather

UP Weather Today: यूपी में कमजोर पड़ा मानसून, कुछ इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

 UP Weather:उत्तर प्रदेश में पिछले करीब चार-पांच दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों...

CM Yogi Bahraich Visit

CM Yogi Bahraich Visit: सीएम योगी आज बहराइच दौरे पर, 352 करोड़ की विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

by SYED BUSHRA
जुलाई 21, 2026

CM Yogi Bahraich Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज दोपहर करीब दो बजे बहराइच जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। अपने दौरे...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Next Post

Rampur: हनी ट्रैप गैंग का पर्दाफाश, पहले महिलाएं झांसा देखकर युवकों को फंसाती थी, फिर मामले को रफा-दफा करने के लिए करती थी ये काम

Lucknow: CM योगी का किसानों को उपहार, लखनऊ में अत्याधुनिक 7 मंजिला एग्री मॉल खुलने से कृषि उपजों को मिलेगा नया बाजार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In