शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home उत्तर प्रदेश

UP Board Result 2023: 12 साल की उम्र में 12वीं पास कर रचा इतिहास, CM योगी की मदद से आदित्य ने तय किया मुकाम

लखनऊ-माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने मंगलवार को अपने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। राजधानी में जहां आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने स्टेट की मेरिट में स्थान प्राप्त किया..

by Anu Kadyan
अप्रैल 27, 2023
in उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ-माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड ने मंगलवार को अपने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी किया था। राजधानी में जहां आधा दर्जन से अधिक छात्रों ने स्टेट की मेरिट में स्थान प्राप्त किया। तो वहीं लखनऊ के एल्डेको उद्यान टू के रहने वाले एक 12 वर्षीय छात्र ने भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में नया कीर्तिमान बना दिया है। राष्ट्रम आदित्य श्री कृष्ण ने 12 साल की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा में 54.4% से अधिक नंबर लाकर सबको चौका दिया है।

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है आदित्य 

जिस बोर्ड परीक्षा को देने में अच्छे-अच्छे छात्रों के पसीने छूट जाते हैं। वहीं राष्ट्रम आदित्य में यह परीक्षा घर पर ही पढ़ाई कर के पास कर लिया है। मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद छात्र को यूपी बोर्ड में प्रवेश मिला था। जिसके बाद छात्र ने सबसे कम उम्र में इंटर की परीक्षा पास करने के साथ ही, सबसे कम उम्र में ग्रेजुएशन में भी रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। छात्र राष्ट्रम आदित्य ने बताया कि वह अब आगे चलकर चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहता है। इसके लिए वह प्रवेश परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है।

RELATED NEWS

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

सितम्बर 5, 2026
Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

सितम्बर 5, 2026

सीएम योगी के हस्तक्षेप के बाद मिला था कक्षा 9वी में प्रवेश

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कृष्ण के पिता प्रोफेसर पवन कुमार आचार्य ने बताया कि जब उनका बेटा 3 साल का था तो वह रूबिक्स क्यूब को चंद सेकेंड में सॉल्व कर देता था। जिसके बाद उन्हें अपने बेटे के अंदर कुछ यूनीके होने का पता चला। शुरुआत में उन्होंने अपने बच्चे की पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल में करवाई। जब वह 7 वर्ष का था तो वह आसानी से जनरल नॉलेज, सोशल साइंस व दूसरे विषयों को समझ लेता था। अपने बेटे के इसी टैलेंट को देखते हुए उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से इसे आगे की कक्षा में प्रमोट कर प्रवेश देने की बात कही। जिसे प्रिंसिपल ने सिरे से खारिज कर दिया।

CBSE और CISCE बोर्ड में नहीं मिला आदित्य को प्रवेश, फिर….

प्रोफेसर आचार्य ने बताया कि इसके बाद वह सीबीएसई के चेयरमैन इस संबंध में पत्र लिखा और अपने बच्चे को कक्षा 9 में प्रवेश दिलाने का आग्रह किया। लेकिन सीबीएसई ने अपने नियमों का हवाला देते हुए इतने कम उम्र के बच्चे को कक्षा 9 में प्रवेश देने से साफ इनकार कर दिया। ऐसा ही रिस्पांस उन्हें सीआइएससीई बोर्ड से भी मिला। जब इन दोनों केंद्रीय बोर्ड ने बच्चे को नौंवी कक्षा में प्रवेश देने से मना कर दिया तो मैंने माध्यमिक शिक्षा परिषद के तत्कालीन सचिव नीना श्रीवास्तव से मुलाकात की।

8 साल की उम्र में आदित्य को ऐसे मिला कक्षा 9 में प्रवेश

लेकिन उन्होंने भी नियमों का हवाला देते हुए साफ तौर पर इंकार कर दिया। जिसके बाद तत्कालीन शिक्षा मंत्री व उपमुख्यमंत्री रहे डॉ. दिनेश शर्मा को पत्र लिखा और सारी जानकारियां उनसे साझा की। डॉ. शर्मा ने मेरे पत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ में रखा। जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने बच्चे को नियम में शिथिलता बरते हुए नौवीं कक्षा में प्रवेश देने की अनुमति दी।

साल 2018 मैं जब मेरा बेटा उस समय साढ़े 8 साल का था, तो उसे एमडी शुक्ला स्कूल में कक्षा 9वी में प्रवेश मिल गया। इसके बाद वह वहीं से प्रवेश लेकर लगातार पढ़ाई कर रहा। उसकी ज्यादातर पढ़ाई घर पर ही हुई है। आज 4 साल के बाद उसने सवा 12 साल की उम्र में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास कर ली।

मम्मी ने यूट्यूब से पढ़ाई कर 12वीं की तैयारी कराई

प्रोफेसर पवन कुमार आचार्य ने बताया कि मेरी पत्नी को एक स्कूल टीचर रही है। उन्होंने हाईस्कूल तक के बच्चों को गणित की क्लास ली है। पर जब बेटा बारहवीं में पहुंचा तो गणित विषय उनके लिए थोड़ा सा मुश्किल हुआ। लेकिन उन्होंने अपने बच्चे को पढ़ाने के लिए यूट्यूब व दूसरे माध्यमों से खुद इंटर के गणित के विषयों को समझा और फिर बाद में उसे अपने बच्चे को पढ़ाया।

मां प्रिया ने बताया कि बच्चे को घर पर ही क्लासेस करवाया है। कभी सुबह 2 घंटा तो कभी शाम को, इस तरह से बच्चे को पढ़ाया है। उसने जो भी कुछ पढ़ा है वह घर पर ही मेरे द्वारा पढ़ाया गया है। मैंने उसे पहले हाईस्कूल की परीक्षा की तैयारी करवाई। इसके बाद इंटर परीक्षा की तैयारी के लिए मैंने खुद ही यूट्यूब और दूसरे माध्यमों से इंटर के सिलेबस को पूरा किया। फिर अपने बच्चे को पढ़ाया है।

Tags: 10 साल की उम्र में 10वीं पास12 साल की उम्र में 12वीं पास12 साल की उम्र में इंटरमीडिएट पासCM Yogi Adityanathlatest news in hindiLucknow NewsRashtram Adity Shri krishnaRashtram AdityaUP boardUP Board Result 2023Up EducationUP Newsयूपी एजुकेशनयूपी न्यूजयूपी बोर्डयूपी बोर्ड रिजल्ट 2023राष्ट्रम आदित्यराष्ट्रम आदित्य श्रीकृष्णलखनऊ न्यूजसीएम योगी
Share197Tweet123Share49

Anu Kadyan

Related Posts

Agra Lucknow Expressway Accident

Road Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला, ग्लूकोज लदे DCM का टायर फटा, ऑक्सीजन टैंकर से जा भिड़ा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Agra Lucknow Expressway Accident:आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह करीब 6:30 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र...

Lucknow Swine Flu H1N1 Cases

Swine Flu: लखनऊ में H1N1 के 11 नए मरीज मिले, एक्टिव केस बढ़कर 52 , दो की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

 Lucknow Swine Flu H1N1 Cases:लखनऊ में H1N1 संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को 11 नए मरीजों...

Hardoi Wife Shooting Case

Hardoi Crime: संयम का ज्ञान देने वाले कथा वाचक ने क्यों पत्नी को मारी गोली , इलाज के दौरान लखनऊ में हुई मौत

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Hardoi Wife Shooting Case:हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में घरेलू विवाद के बाद एक महिला की गोली लगने...

Lucknow Transporter Death

Lucknow Crime: 2 दिन से लापता ट्रांसपोर्टर का शव नाले में मिला, भाई ने जताई हत्या की आशंका

by SYED BUSHRA
सितम्बर 5, 2026

Lucknow Transporter Death:लखनऊ के खदरा मदेयगंज इलाके के रहने वाले 37 वर्षीय ट्रांसपोर्टर जितेंद्र शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...

Keyphrase: Kakori Drowning Accident

Kakori Drowning: तालाब में डूबे 35 साल के युवक का शव दूसरे दिन बरामद, गांव में पसरा मातम

by SYED BUSHRA
सितम्बर 3, 2026

 Lucknow News:लखनऊ के काकोरी इलाके में तालाब पार करते समय गहरे पानी में डूबे 35 वर्षीय युवक की तलाश दूसरे...

Next Post

IPHONE 14: आईफोन लेने का सपना अब होगा पूरा Apple 14 पर मिल रहा है शानदार डिस्काउंट

UP Nikay Chunav: मथुरा में योगी के बोल ..., जहां दंगे होते थे, वहां प्लांट लग रहे , 32 हजार करोड़ से ब्रज में लौटेगी द्वापर सी भव्यता

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist