Breaking News: यूपी निकाय चुनाव में झांसी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां निकाय चुनाव में चिरगांव सीट से दावेदार भाजपा प्रत्याशी संजले राजा चिरगांव नगर पालिका से निर्विरोध चुने गए हैं। दरअसल समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशियों ने पर्चा वापस ले लिया है। चिरगांव नगर पालिका से निर्विरोध प्रत्याशी चुनने पर भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई है। चुनाव प्रभारी एवं बबीना विधायक राजीव सिंह पारीक्षा समेत दर्जनों की संख्या में भाजपाइयों ने तहसील पहुंचकर जीत की खुशी मनाई। चिरगांव नगर पालिका से निर्विरोध चुने गए पालिकाध्यक्ष संजले राजा ने दावा किया है कि चिरगांव नगर पालिका में डबल इंजन की सरकार में विकास की गंगा बहाएंगे।
PM Meeting: प्रधानमंत्री करेंगे सभी मंत्रालयों के सचिवों के साथ अहम समीक्षा, क्या विकसित भारत 2047 पर रहेगा फोकस
PM Modi Secretaries Meeting: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को सभी केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों के सचिवों के साथ एक अहम...






