बुधवार, जुलाई 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home राज्य दिल्ली

श्रीकांत को पकड़ने के लिए यूपी पुलिस अपना रही है ये तरीका, अब ज्यादा देर नहीं छुप पाएगा त्यागी

by Web Desk
अगस्त 8, 2022
in दिल्ली, नोएडा, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Noida Shrikant Tyagi Case: महिला से अभद्रता के मामले में फरार चल रहा भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी (Shrikant Tyagi) पुलिस से आंख मिचौली का खेल खेल रहा है। सूत्रों ने दावा किया है कि रविवार को उसकी लोकेशन ऋषिकेश में मिली, जबकि हरिद्वार में वह सीसीटीवी में कैद हुआ है। उसने एक ही दिन में 11 बार मोबाइल स्विच आफ व आन किया। पुलिस की टीमें महज कुछ मिनट के अंतराल से चूक गईं।

श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए शुक्रवार को चार टीमें बनाई गई थीं। रविवार आते-आते टीमों की संख्या 12 पहुंच गई है। 12 टीमों में शामिल 40 से अधिक पुलिसकर्मी संदिग्धों से पूछताछ और सीसीटीवी खंगालने में जुटे हुए हैं।

RELATED NEWS

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

सितम्बर 26, 2023
Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

सितम्बर 22, 2023

तीन टीमें श्रीकांत का पीछा करते हुए उत्तराखंड के ऋषिकेश व हरिद्वार पहुंच गई हैं। डीसीपी सेंट्रल नोएडा राजेश एस ने बताया कि रविवार को भी आरोपित की गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर दबिश दी गई है।

श्रीकांत त्यागी को जैसे ही भनक लगी कि महिला से अभद्रता का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है तो उसने अपने करीबी को फोन कर सोसायटी के बाहर बुलाया। रात में वह उसके साथ गाड़ी से फरार हो गया। उसी गाड़ी का उपयोग वह उत्तराखंड में भी कर रहा है। रविवार दोपहर करीब तीन बजे सोसायटी के किसी व्यक्ति ने श्रीकांत के सोसायटी में ही होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी सोसायटी पहुंच गए, लेकिन यहां कोई नहीं मिला।

क्या श्रीकांत त्यागी के फ्लैट में तहखाना है?

श्रीकांत त्यागी के घर के अंदर तहखाना होने के दावे का सच भी सामने आया हैं, घर के अंदर तहखाना होने के दावे पर आरोपी श्रीकांत की बहन ने बताया यहां कोई तहखाना नहीं बल्कि हमारा स्टोर रूम है, और इसको सामान लाने और ले जाने के लिए बनाया हुआ है. श्रीकांत त्यागी का फ्लैट ग्राउंड फ्लोर पर है. तस्वीर में दिख रहा यह है कि बेसमेंट में बना तहखाना आरोपी श्रीकांत के फ्लैट के नीचे है, जिसका रास्ता सीधा नीचे बनी पार्किंग के लिए निकलता है. फिलहाल दीवार खड़ी करके इस रास्ते को बंद कर दिया गया है.

श्रीकांत त्यागी के फ्लैट के अंदर से 15 सीढ़ी नीचे उतरकर बेसमेंट में यह रास्ता बनाया हुआ है. इसके साथ ही इसमें एक गेट भी लगा है, जिसका रास्ता बेसमेंट में बनी पार्किंग के लिए जाता है, जहां श्रीकांत त्यागी की गाड़ियां खड़ी रहती थीं. वहीं, जब सोसाइटी की मेंटेनेंस टीम को पता चला कि इस दरवाजे की भनक बाहर के लोगों को लग गई है, तो उस टीम ने रातों-रात ईंटों से चिनाई कर दीवार खड़ी करके इस रास्ते को बंद कर दिया.

आशंका जताई जा रही है कि श्रीकांत त्यागी को जब पुलिस तलाश कर रही थी, तो इसी तहखाने और इसमें लगे गेट के रास्ते बेसमेंट में पार्किंग में खड़ी खुद की गाड़ी से श्रीकांत भाग गया, जिसे किसी ने नहीं देख पाया. फिलहाल इस रास्ते को पूरी तरीके से दीवार लगाकर बंद कर दिया है.

Tags: latest breaking newstodays news in hindi
Share197Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

UP News: सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण को लेकर उठाया बड़ा कदम, लापरवाही पर सेवा समाप्त होगी

by Juhi Tomer
सितम्बर 26, 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा निर्माण किया है। सीएम ने आदेश जारी...

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

Women Reservation Bill: महिला आरक्षण विधेयक पर राहुल गांधी ने बोले तिखे बोल, कहा- ‘ध्यान भटका रही मोदी सरकार, पता नहीं बिल लागू होगा या नहीं’,

by Juhi Tomer
सितम्बर 22, 2023

देश की महिलाओं को जिसका इंतजार काफी लंबे वक्त से था वो इंतजार आज खत्म हो चुका है। बता दें...

Greater Noida: स्कूटी खड़ी करने को लेकर मचा बवाल, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

Greater Noida: स्कूटी खड़ी करने को लेकर मचा बवाल, दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार

by Juhi Tomer
अगस्त 19, 2023

ग्रेटर नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद...

Baba Bagheshwar in Gyanvyapi: धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, कहा- मस्जिद नहीं शिव मंदिर हैं ज्ञानवापी

by Juhi Tomer
अगस्त 7, 2023

भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प लिए धीरेन्द्र शास्त्री के बयान रुकने का नाम नहीं लेते शायद यही वजह...

Sultanpur: दबंगों ने घर में घुसकर किया हमला, एक ही परिवार के 4 लोग गंभीर रुप से घायल

by Anu Kadyan
जून 6, 2023

सुल्तानपुर के चांदा थाना क्षेत्र के सलाहपुर से एक वीडियो सामने आया है। जिसमें दबंगों ने एक व्यक्ति के घर...

Next Post

जबलपुर: आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के सहायक प्रबंधक के ठिकानों पर EOW का छापा, मिली करोड़ों की संपत्ति

रांची: सावन के अंतिम सोमवार पर पहाड़ी मंदिर सहित दूसरे शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist