शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Uttar Pradesh: अखिलेश यादव के तंज पर केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार, कहा -“सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव”

by Akhand Pratap Singh
जुलाई 17, 2024
in Breaking, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, देश, बड़ी खबर, राज्य
Keshav Prasad
Share on FacebookShare on Twitter

Keshav Prasad on Akhilesh yadav: उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला किया है। अखिलेश यादव ने बीजेपी के अंदरुनी झगड़ों को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी दलदल में फंसती जा रही है।

इसके जवाब में केशव मौर्य (Keshav Prasad) ने अखिलेश का नाम लेते हुए उन पर पलटवार किया और दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी 2017 की तरह ही भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी। 2017 में, केशव प्रसाद मौर्य के प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए बीजेपी ने सबसे अधिक सीटें जीती थीं।

RELATED NEWS

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

अगस्त 28, 2026
UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

अगस्त 25, 2026

केशव मौर्य का अखिलेश यादव पर निशाना

सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर केशव मौर्य ने अखिलेश यादव पर सीधा हमला करते हुए कहा कि बीजेपी का संगठन और सरकार दोनों ही देश और प्रदेश में मजबूत हैं। सपा के पीडीए पर निशाना साधते हुए केशव (Keshav Prasad) ने इसे धोखा बताया और कहा कि यूपी में सपा के गुंडाराज की वापसी असंभव है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में 2017 की जीत को दोहराएगी।

अखिलेश यादव ने बीजेपी पर कसा तंज

इसके पहले, केशव प्रसाद मौर्य ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठन को सरकार से बड़ा बताते हुए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया था। इसके बाद, उन्होंने मंगलवार को 48 घंटे में दो बार बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की, जिसके कई मायने निकाले जा रहे हैं। इसे केशव और योगी के बीच तनातनी के नजरिए से भी देखा जा रहा है। इसी पर अखिलेश यादव ने भी बीजेपी पर तंज कसा।

यह भी पढ़े: भाजपा में चल रही कलह पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना, कहा- “कमजोर पड़ रहे है…”

अखिलेश यादव ने किया था ट्वीट

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि बीजेपी की कुर्सी की लड़ाई की गर्मी में उत्तर प्रदेश का शासन-प्रशासन ठंडे बस्ते में चला गया है। बीजेपी जो तोड़फोड़ की राजनीति दूसरे दलों में करती थी, अब वही अपने दल के अंदर कर रही है। इस कारण बीजेपी अंदरूनी झगड़ों के दलदल में फंसती जा रही है। बीजेपी में जनता के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है। अखिलेश के इसी ट्वीट का जवाब केशव मौर्य ने ट्वीट के जरिए दिया।

Tags: Akhilesh YadavKeshav Prasad
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting

Akhilesh-Pramod Meeting: अखिलेश यादव से किससे की बंद कमरे में मुलाकात, सपा-कांग्रेस गठबंधन की अटकलें तेज

by SYED BUSHRA
अगस्त 28, 2026

Akhilesh Yadav Pramod Tiwari Meeting:उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की सियासत में गठबंधन को लेकर हलचल बढ़ती दिखाई...

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

UP Politics: जाट-गुर्जर समीकरण पर सपा की नजर, जयंत पर हमला आखिर अखिलेश का क्या है बड़ा दांव ?

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

New Political Equation: पश्चिमी उत्तर प्रदेश की राजनीति में जाट और गुर्जर समाज लंबे समय से प्रभावशाली भूमिका निभाते रहे...

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

UP Politics: अखिलेश के ‘चवन्नी’ वाले बयान पर मचे घमासान में मायावती कूदी, करी जाट समाज से माफी की मांग

by SYED BUSHRA
अगस्त 22, 2026

Akhilesh Yadav Chavanni Statement: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। सपा प्रमुख...

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

UP Politics: 2027 से पहले अखिलेश का बड़ा दांव, बीजेपी के किस वोट बैंक में सेंध लगाने की कर रहे तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 20, 2026

Political Signal: विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश में राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इसी...

Next Post
agniveer, Haryana government, 10 percent reservation to Agniveer, Agniveer reservation in police jobs

Haryana Government : हरियाणा में अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, सीएम नायाब सैनी का बड़ा ऐलान

आखिर आज भी क्यों पत्नी के पैर छूकर सोते हैं भोजपुरी एक्टर Ravi Kishan जानें इस खास रिपोर्ट में!

आखिर आज भी क्यों पत्नी के पैर छूकर सोते हैं भोजपुरी एक्टर Ravi Kishan जानें इस खास रिपोर्ट में!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist