Wednesday, February 18, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home देश

शूटर्स को घर पर बुलाते हुए अखलाक का वीडियो वायरल.. स्वागत में बाहें फैलाते दिखा अतीका का जीजा

Juhi Tomer by Juhi Tomer
April 3, 2023
in देश, प्रयागराज, बड़ी खबर, विशेष
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में बीते दिन यूपी एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए माफिया डॉन अतीक अहमद के जीजा अखलाक को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया था। पता चला है कि उमेश पाल मर्डर को अंजाम देने के बाद शूटर माफिया डॉन अतीक के जीजा अखलाक के घर में छुपे हुए थे। अब इससे जुड़ा एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अखलाक शूटरों से मुलाक़ात कर रहा है।

वीडियो में क्या है ?

उमेश पाल हत्याकांड मामले में एक नया सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। डॉक्टर अखलाक के साथ अतीक अहमद के शूटरों की मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस सीसीटीवी फुटेज में डॉक्टर अखलाक के घर में शूटर आते हुए नजर आ रहे हैं। बताते चले डॉक्टर अखलाक अतीक का जीजा है। वीडियो में डॉक्टर अखलाक के घर में शूटर आते हुए और परिवार से बात करते हुए नजर आ रहे हैं।

RELATED NEWS

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

January 31, 2026
child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

January 27, 2026

पुलिस को पहले से ही था शक

अख़लाक़ पर आरोप है कि उसने उमेशपाल के शूटर्स को अपने घर में छुपा के रखा। साथ ही इसकी अगली सुबह अख़लाक़ ने उन्हें जरुरी खर्च के लिए रकम देकर किसी अन्य ठिकाने के लिए रवाना कर दिया। पुलिस पहले से ही शक जता रही थी कि बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद मेरठ आए थे। इसी आशंका को मद्देनजर रखते हुए अतीक का जीजा अखलाक पुलिस के रडार पर था। जैसे ही शक यकीन में बदला एसटीएफ मेरठ ने शनिवार की रात अखलाक को हिरासत में लिया

अतीक को 44 साल के बाद मिली सजा

पुलिस के मुताबिक इस वारदात में मुख्य आरोपी अतीक अहमद है, लेकिन उसके जीजा अखलाक ने भी इस वारदात को अंजाम देने के लिए उसका पूरा साथ दिया है। ये पहले से तय था कि आरोपी मेरठ जाएंगे, जहां रात भर रूकने के बाद अखलाक को उनके लिए जरूरी फंड जुटाना था। बता दें कि 44 साल के आपराधिक मामलों में पहली बार माफिया डॉन अतीक अहमद को सजा हुई है। अतीक को ये सजा 2007 में उमेश पाल के अपहरण के मामले में हुई है।

जेल में बंद है अतीक

दरअसल, राजूपाल हत्याकांड मामले में अतीक ने उमेश पाल को गवाही से दूर रहने को कहा था। जब उमेश पाल नहीं माना तो अतीक ने उसे अगवा कर लिया था और उसके साथ बुरी तरह से मारपीट की थी।इस मामले में फैसले के दिन गुजरात के साबरमती जेल में बंद अतीक को प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया था।

ये भी पढें

मां का दिल नहीं पत्थर है! कोख से दिया पहले बेटी को जन्म, फिर बाथरुम में छोड़ कलयुगी मां हुई फरार

Data Theft: 24 राज्य… 8 मेट्रों शहर बने निशाना, लगी 66.9 करोड़ लोगों के डेटा की बोली, GST-अमेजन से लेकर इंस्टाग्राम तक किसी को नहीं छोड़ा

Tags: accusedAkhlaqAtiq AhmedCCTVcctv footagePrayagrajUmesh Pal Murder CaseUP PoliceYogi Adityanathyogi sarkarअखलाकअतीक अहमदआरोपीउमेश पाल हत्याकांडप्रयागराजयूपी पुलिस
Share197Tweet123Share49
Juhi Tomer

Juhi Tomer

Related Posts

Allahabad High Court police warning

Allahabad High Court: जजों पर किसका दबाव, हाईकोर्ट ने किसको दी सख्त चेतावनी ,क्यों बेलगाम हुऐ यूपी पुलिस के अधिकारी

by SYED BUSHRA
January 31, 2026

Allahabad High Court Police Warning: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को उत्तर प्रदेश पुलिस के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई।...

child dressed as yogi adityanath

Child Yogi: बाल योगी बना आकर्षण का केंद्र, प्रभात फेरी में 10 साल के बच्चे ने किसका रूप धर जीता सबका दिल

by SYED BUSHRA
January 27, 2026

Child Yogi Steals the Show: मौका था बस्ती की एक भव्य प्रभात फेरी का, जहां आमतौर पर लोगों की नजर...

Prayagraj

केपी कॉलेज के पास IAF विमान क्रैश, पायलटों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा।

by Mayank Yadav
January 21, 2026

Prayagraj IAF Trainee Aircraft Crash: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया, जब भारतीय वायुसेना...

UP Police Agra

यूपी पुलिस की नई ट्रांसफर नीति: ‘पुलिस कपल’ को प्राथमिकता, 2019 के बाद भर्ती कर्मियों के लिए बदले नियम

by Mayank Yadav
January 16, 2026

UP Police Transfer Policy: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग ने अपनी स्थानांतरण नीति में व्यापक बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी...

UP Police

UP Police में ‘भारी’ हुए पद: एडीजी और डीआईजी की बाढ़, पर आईजी की कमी से सरकार बेहाल

by Mayank Yadav
January 11, 2026

UP Police IPS Promotion: उत्तर प्रदेश पुलिस के प्रशासनिक ढांचे में वर्तमान में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई है।...

Next Post

कब है हनुमान जन्मोत्सव, जानें तिथि से लेकर, पूजा के शुभ मुहूर्त की जानकारी

‘सूरत में नौटंकी करने जा रही कांग्रेस, कोर्ट में परिवार का क्या काम…’, राहुल पर संबित पात्रा का कटाक्ष

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist