शुक्रवार, अक्टूबर 9, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Wheat Export Ban: गेहूं के बाद अब आटा, मैदा, सूजी के एक्सपोर्ट पर भी रोक, जाने क्यों लगाया भारत ने प्रतिबंध

by Web Desk
अगस्त 29, 2022
in देश, बड़ी खबर
Share on FacebookShare on Twitter

Wheat Export Ban: आप सोच रहे होंगे कि अचानक ऐसा क्या हो गया हो सरकार ने गेहूं के आटे, मैदा और सूजी के निर्यात पर झटके में निर्यात लगा दिया. तो इसकी वजह देसी बाजारों में इन खाद्य सामानों की बढ़ती महंगाई है. सरकार पर महंगाई को रोकने के लिए दबाव है, इस बीच आटा जो कि हर व्यक्ति की जरूरत है, वह भी थाली से दूर हो जाए तो फिर बचेगा क्या. इस चुनौती से निपटने के लिए सरकार ने गेहूं आटा, मैदा और सूजी के निर्यात पर बैन लगा दिया है. इससे पहले मई में गेहूं के निर्यात पर भी प्रतिबंध चस्पा किया गया था. आटे का थोक में निर्यात हो या किसी और जरिये से, सब पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए सरकार ने यह कदम उठाया है.

निर्यात पर प्रतिबंध का ऐलान पहले केंद्रीय कैबिनेट ने किया जिसे बाद में डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फॉरेन ट्रेड यानी कि डीजीएफटी ने अमल में ला दिया. हालांकि कुछ खास परिस्थितियों में सरकार के आदेश पर इन चीजों के निर्यात को अनुमति दी जाएगी. आटा और मैदा के अलावा सूजी में रवा और सिरगी पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है. इससे पहले 25 अगस्त को सरकार ने गेहूं या मेस्लिन आटे के निर्यात पर प्रतिबंध लगाया था. यह फैसला आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने लिया.

RELATED NEWS

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

सितम्बर 26, 2026
PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

सितम्बर 16, 2026

भारत ने क्यों लगाया प्रतिबंध

रूस और यूक्रेन दुनिया के सबसे बड़े गेहूं निर्यातक देश हैं. इन दोनों देशों में युद्ध छिड़ने के बाद गेहूं की सप्लाई बंद हो गई है. इस वजह से भारत के गेहूं की मांग बढ़ गई है. भारत का गेहूं निर्यात दुनिया की हिस्सेदारी में बहुत कम होता है, लेकिन मांग बढ़ने से देसी मार्केट पर असर देखा जा रहा है. देसी मार्केट में गेहूं के दाम में भारी वृद्धि देखी जा रही है. यही हाल गेहूं के आटे, मैदा, सूजी आदि का भी है.

देश में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत लोगों को राशन मिलता रहे, इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने मई में गेहूं के निर्यात पर प्रतिबंध लगा दिया था. इसके चलते सप्लाई बाधित हुई और दुनिया के बाजारों में गेहूं के आटे की मांग तेजी से बढ़ गई. रूस-यूक्रेन की लड़ाई का ही असर है जो पिछले एक साल में इस वर्ष अप्रैल-जुलाई के दरम्यान आटे के निर्यात में 200 फीसद का उछाल दर्ज किया गया है.

क्यों बढ़े गेहूं, आटे के दाम

विदेशी बाजारों में गेहूं के आटे की मांग के कारण भारत के बाजारों में इसके दाम में बड़ी तेजी देखी जा रही है. पहले गेहूं के आटे के निर्यात पर प्रतिबंध नहीं लगाने का नियम था, लेकिन सरकार ने इसमें संशोधन किया ताकि देश के भीतर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और कीमतों में उछाल को रोका जा सके.

राष्ट्रीय स्तर पर देखें तो गेहूं के दाम में 22 परसेंट का उछाल है और अगस्त में यह 31.04 रुपये पर पहुंच गया है. एक साल पहले यही दाम 25.41 रुपये प्रति किलो था. इसी तरह आटे का औसत भाव 17 परसेंट तक बढ़ गया है और 35.17 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है. पहले यह कीमत 30.04 रुपये प्रति किलो हुआ करती थी. पिछले सीजन में गेहूं के उत्पादन में कमी देखी गई थी. 1068 लाख टन तक कम गेहूं का उत्पादन हुआ था. गेहूं के उत्पादन में लगभग 3 फीसद तक कमी देखी गई. इसके चलते पहले से ही गेहूं के भाव बढ़े हुए थे. बाद में रूस-यूक्रेन युद्ध ने भी हालत खराब कर दी. मील मालिकों की शिकायत है कि पिछले कई दिनों से उन्हें गेहूं की सप्लाई कम मिल रही है, जिससे कीमतों में और तेजी देखी जा सकती है.

DGFT का नोटिफिकेशन

DGFT की नोटिफिकेशन के मुताबिक “वस्तुओं की निर्यात नीति (गेहूं या मेसलिन का आटा, मैदा, सूजी, साबुत आटा, और परिणामी आटा) को Free से निषिद्ध में संशोधित किया गया है.” बता दें कि सूजी में रवा और सिरगी भी शामिल हैं. नोटिफिकेशन में कहा गया है कि विदेश व्यापार नीति 2015-20 के तहत संक्रमणकालीन व्यवस्था के प्रावधान इस नोटिफिकेशन के तहत लागू नहीं होंगे.

Tags: latest news in hindinarendra modiWheat Export Ban
Share196Tweet123Share49

Web Desk

Related Posts

Delhi Meeting : योगी दिल्ली पहुंचे, मोदी से मिले, नितिन नबीन से मुलाकात में क्या राज्यसभा चुनाव पर चर्चा संभव

by SYED BUSHRA
सितम्बर 26, 2026

Yogi Adityanath Delhi Meeting: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात...

PM Modi 76th Birthday 2026

PM Modi Birthday 2026 : पीएम मोदी के जन्मदिन पर संगम से काशी तक खास आयोजन, लंबी उम्र के लिए हुई पूजा

by SYED BUSHRA
सितम्बर 16, 2026

PM Modi 76th Birthday 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 76वां जन्मदिन 17 सितंबर 2026 को देशभर में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ...

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

BRICS 2026 शिखर सम्मेलन के लिए भारत मंडपम पूरी तैयार, पीएम मोदी ने तैयारियों का वीडियो साझा किया

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 10, 2026

नई दिल्ली में 12 और 13 सितंबर 2026 को होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियां पूरी कर ली...

Seva Sankalp Abhiyan 2026

BJP Campaign: मोदी के जन्मदिन पर एक महीने तक देशभर में होंगे कार्यक्रम, शुरू होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’,

by SYED BUSHRA
सितम्बर 9, 2026

Seva Sankalp Abhiyan 2026:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से बीजेपी देशभर में एक महीने का विशेष अभियान शुरू...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

Next Post

पार्क में मस्ती करते हुए Amanda Cerny ने हाथों से छिपाए Cleavage तस्वीरें हुई वायरल

Mathura: ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर की मर्यादा से हुआ खिलवाड़, जूते-चप्पल पहनकर घुसे श्रद्धालु

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In