कानपुर में गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके साथ गैंगरेप किया गया।पीड़िता ने प्रेस क्लब में वार्ता के दौरान बताया की रोहित नामक युवक से फेसबुक के माध्यम से दोस्ती हुई थी। जिसके बाद मैसेज के जरिये उससे बात होने लगी। इस दौरान उसने नौकरी दिलाने की बात कहकर उसको एक रेस्टोरेंट में बुलाया।
वीडियो वायरल करने की दी धमकी
रेस्टोरेंट में रोहित ने पीड़िता को नशीली कोल्ड्रिंक पीला दी फिर गाडी में बैठाकर सुनसान जगह ले गया। वहां ले जाकर रोहित मुकेश और एक अन्य व्यक्ति ने उसके साथ गैंगरेप किया। उस दौरान उन्होंने पीड़िता का वीडियो भी बनाया। बदमाश यही नहीं रुके और महिला को धमकी देने लगे कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे।
पीड़िता का आरोप है की उसने मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। लेकिन पुलिस ने समझौते का दबाव बनाया। पीड़ित का कहना था की पुलिस अभियुक्तों को पकड़ नहीं रही है, जिससे यह लोग कभी भी मेरे साथ कोई बड़ी घटना कर सकते है।





















