नई दिल्ली: बिग बॉस के सीजन 16 में जिस कंटेस्टेंट की जीतने की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही थी वो नाम था प्रियंका चाहर चौधरी। खैर विनर तो वो नहीं बन पाई लेकिन अब एक उनसे जुड़ी ऐसी ख़बर सामने आई है जिससे उनके सभी चाहने वाले शॉक्ड हो गए हैं।
बिग बॉस फेम प्रियंका चाहर चौधरी मुश्किल में फंसते हुए नज़र आ रही हैं। बता दें, कि उन पर चोरी का आरोप लगा है। प्रियंका पर कपड़े चुराने और स्टाइल कॉपी करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया जा सकता है। फेमस डिजाइनर इशिता ने दावा किया है कि प्रियंका ने उनके ब्राडेंड कपड़े चुराए और उनका स्टाइल भी कॉपी किया है।
आपको बता दें, प्रियंका चाहर चौधरी ने कुछ दिन पहले अपने इंस्टा हैंडल पर बेज कलर का रफल्ड लहंगा पहने कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसके बाद इशिता ने दावा किया था कि फोटोग्राफ्स में पहने हुए कपड़े उनके ब्रांड के हैं जिन्हें उन्होंने एक्सलूसिवली डिजाइन किया था। इसके बाद कई ट्वीट कर इशिता ने प्रियंका पर आरोप लगाए थे।
इशिता ने अपने एक ट्वीट में जो अब डिलीट कर दिया गया है में लिखा था, एक साइकॉटिक पीआर टीम के साथ ऑब्सेस्ड लेडी, जो दूसरों को हैरस करना बंद नहीं कर सकते हैं। यह टॉक्सिक की डेफिनेशन है। दूसरे को इंप्रेस करने के लिए फेक पर्सनैलिटी बनाई।
इतना ही नहीं उन्होंने आगे लिखा, वह सोचती है कि मेरी तरह दिखने की कोशिश करके या फिर मेरे क्लोन की तरह कपड़े पहनकर वह उस तरह बन सकती है जैसी मैं हूं। हां शायद एक अरब पुनर्जन्म के बाद मेरे 30 हजार पाउंड के कपड़े चुरा लिए। मैंने कुछ नहीं कहा।
इशिता यहां तक नहीं रुकी इसके बाद एक और ट्वीट कर उन्होंने लिखा, और कपड़े चुराए तो हैं। मैंने उसे झाड़ा लेकिन पता नहीं इसकी दुश्मन कौन है। मैं उस पर अब कमेंट नहीं करूंगी। ब्लॉक करने के बाद अगर वह मुझे स्टॉक और कॉपी करती है तो यह उसकी प्रॉब्लम है। लगता है पहले से ही इसके बहुत दुश्मन है।
प्रियंका चाहर चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज नहीं की है, क्योंकि वह इस समय विदेश में हैं, लेकिन इशिता ने कहा है कि वह भारत लौटने पर शिकायत दर्ज कराएंगी।