Tuesday, October 7, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy
EDITION
🇮🇳 IN ▼
🌬️
🔔 1
🔍
Home Breaking

Bihar Election 2025: आज शाम 4 बजे बजे होगा तारीखों का ऐलान, तीन चरणों में हो सकता है मतदान

अब सबकी निगाहें शाम 4 बजे होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस पर टिकी हैं। बिहार की सियासी जमीन पर अब चुनावी जंग की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। चुनावी तारीखों के ऐलान के साथ ही नेताओं की रैलियों, गठबंधनों और रणनीतियों का दौर तेज हो जाएगा।

Mayank Yadav by Mayank Yadav
October 6, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Bihar
491
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज बड़ा दिन है। चुनाव आयोग सोमवार (6 अक्टूबर) शाम 4 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान करेगा। इसी के साथ यह भी तय हो जाएगा कि इस बार बिहार में चुनाव कितने चरणों में संपन्न होंगे। माना जा रहा है कि 243 सीटों वाली बिहार विधानसभा के चुनाव तीन चरणों में पूरे हो सकते हैं। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने पहले ही साफ किया था कि मतदान प्रक्रिया 22 नवंबर से पहले पूरी कर ली जाएगी। राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद मतदान की मांग की है ताकि प्रवासी मतदाता भी बड़ी संख्या में भाग ले सकें।

बिहार में आज तय होगा चुनावी रण का शेड्यूल

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार शाम 4 बजे दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसी दौरान Bihar विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होगा। चुनाव आयोग ने 4 और 5 अक्टूबर को बिहार का दौरा किया था और राज्य के राजनीतिक दलों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस विभाग के साथ विस्तृत चर्चा की थी। इस दौरान कानून व्यवस्था, सुरक्षा तैयारियों और मतदान केंद्रों की स्थिति की समीक्षा की गई।

RELATED POSTS

Bihar

Bihar Election 2025 की तारीखें तय: 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

October 6, 2025
Bihar

Bihar Cabinet Meeting के बड़े फैसले: महिलाओं को 35% आरक्षण और ‘युवा आयोग’ का गठन, 43 एजेंडों पर लगी मुहर

July 8, 2025

छठ के बाद चुनाव कराने की सिफारिश

‘पीटीआई’ की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों ने आयोग से छठ पर्व के बाद चुनाव कराने की मांग की है। वजह यह बताई जा रही है कि त्योहारों के समय बड़ी संख्या में बिहार के लोग बाहर से अपने गांव लौटते हैं। ऐसे में मतदाताओं की भागीदारी स्वाभाविक रूप से बढ़ जाएगी। दलों का मानना है कि यह लोकतंत्र के लिए बेहतर होगा।

मतदान केंद्रों में बड़ा बदलाव, 1,200 से अधिक मतदाता नहीं

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार Bihar में कुल 90,000 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे और किसी भी केंद्र पर 1,200 से अधिक मतदाता नहीं होंगे। पिछले चुनावों में यह संख्या 1,500 से ज्यादा होती थी, जिससे लंबी कतारें और अव्यवस्था की शिकायतें मिलती थीं। अब बूथों की संख्या बढ़ाने से मतदान प्रक्रिया को सुचारू और सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

2020 में तीन चरणों में हुआ था मतदान

बता दें कि पिछली बार यानी 2020 के Bihar विधानसभा चुनाव तीन चरणों में संपन्न हुए थे। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 सीटों पर मतदान हुआ था, दूसरे चरण में 3 नवंबर को 94 सीटों पर और तीसरे चरण में 7 नवंबर को 78 सीटों पर वोट डाले गए थे। मतगणना 10 नवंबर को हुई थी। इस बार भी संभावना जताई जा रही है कि बिहार में तीन चरणों में चुनाव पूरे किए जा सकते हैं।

सहारनपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन, एक लाख के इनामी बदमाश इमरान को एनकाउंटर में किया ढेर

 

Tags: bihar
Share196Tweet123Share49
Mayank Yadav

Mayank Yadav

Related Posts

Bihar

Bihar Election 2025 की तारीखें तय: 6 और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

by Mayank Yadav
October 6, 2025
0

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान हो गया है। इस बार चुनाव दो चरणों में...

Bihar

Bihar Cabinet Meeting के बड़े फैसले: महिलाओं को 35% आरक्षण और ‘युवा आयोग’ का गठन, 43 एजेंडों पर लगी मुहर

by Mayank Yadav
July 8, 2025
0

Bihar Cabinet Meeting News: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 8 जुलाई 2025 को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

Punaura Dham Temple

जानकी माता का भव्य मंदिर सीतामढ़ी में जल्द होगा तैयार, सीएम नीतीश ने साझा की पहली झलक!

by Gulshan
June 22, 2025
0

Punaura Dham Temple : बिहारवासियों के लिए एक बेहद सम्मानजनक और हर्षजनक खबर सामने आई है। जगत जननी मां जानकी...

Bihar

Bihar में NDA की मुश्किलें बढ़ीं! सर्वे में INDIA गठबंधन को बढ़त, तेजस्वी की लहर से घबराया सत्ता पक्ष

by Mayank Yadav
June 11, 2025
0

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले एनडीए खेमे में चिंता की लहर दौड़ गई है। एक ताज़ा...

Bihar

चिराग पासवान के 243 सीटों वाले ऐलान से NDA में खलबली, JDU-BJP में बेचैनी!

by Mayank Yadav
June 8, 2025
0

Bihar Election 2025: बिहार की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। 2025 विधानसभा चुनाव से पहले लोक जनशक्ति पार्टी...

Next Post
Raebareli

Raebareli का दर्द: दलित युवक की पीट-पीटकर हत्या, आखिरी सांसों में बुलाया राहुल का नाम... हत्यारे बोले – “हम बाबा वाले हैं।”

One inch tectonic shift danger India

Tectonic plates :भूवैज्ञानिकों की चेतावनी,प्लेटों का टकराव से बड़ा खतरा,किसका एक इंच का खिसकाव बदल देगा भारत का नक्शा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
  • Home – Copy

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version