Saturday, January 24, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

नई NDA सरकार में लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, राबड़ी देवी के बाद अब किसको छोड़ना होगा सरकारी आवास

नई NDA सरकार बनने के बाद लालू परिवार को लगातार झटके मिल रहे हैं। राबड़ी देवी और तेज प्रताप यादव दोनों को अपने सरकारी आवास छोड़ने पड़ रहे हैं। राजद ने इसे राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया है।

SYED BUSHRA by SYED BUSHRA
November 26, 2025
in Bihar Elections 2025
493
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Bihar politics: बिहार में नई NDA सरकार के गठन के बाद लालू प्रसाद यादव के परिवार को लगातार चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को उनका सरकारी आवास खाली करने का नोटिस मिला, और अब बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को भी अपना आवास छोड़ना होगा। यह घटनाक्रम राजनीतिक गलियारों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है।

चुनाव हारने के बाद तेज प्रताप को भी खाली करना पड़ेगा बंगला

तेज प्रताप यादव इस बार हसनपुर के बजाय महुआ सीट से चुनावी मैदान में उतरे थे, लेकिन NDA की मजबूत लहर में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। विधायक नहीं रहने के कारण अब उनका सरकारी आवास भी बदल दिया गया है। उन्हें 26-M स्ट्रैंड रोड का जो बंगला मिला हुआ था, वह अब नए मंत्री लखिन्दर कुमार रौशन को आवंटित कर दिया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है, जिससे तेज प्रताप को अब यह बंगला छोड़ना पड़ेगा।

RELATED POSTS

Jitan Ram Manjhi commission statement

Controversial Statement: कमीशन, पार्टी फंड और चुनावी तैयारी पर किसने की विवादित खुली और बेबाक बातें

December 22, 2025
Rabri Devi Patna residence dispute

Political Dispute: राबड़ी देवी के आवास को लेकर बिहार की सियासत में उबाल, RJ D की तीखी प्रतिक्रियाओं से राजनीतिक माहौल गरमाया

November 27, 2025

राबड़ी देवी को भी बदलना होगा घर

राबड़ी देवी 2005 से 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री वाले आवास में रह रही थीं। अब वे विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष हैं, इसलिए नियमों के अनुसार उनका आवास बदल दिया गया है। उन्हें हार्डिंग रोड स्थित केंद्रीय पूल आवास में मकान नंबर-39 दिया गया है। यह घर भी VIP इलाके में है और सुरक्षा व्यवस्थाएं भी उपलब्ध हैं, लेकिन उन्हें वर्षों पुराना बड़ा बंगला छोड़कर यहां शिफ्ट होना होगा। 25 नवंबर को भवन निर्माण विभाग ने नए मंत्रियों और नेता प्रतिपक्ष के लिए नए आवासों की सूची जारी कर दी।

नए मंत्रियों को आवंटित किए गए आधुनिक सरकारी घर

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को 5 देशरत्न मार्ग का हाई-सिक्योरिटी आवास दिया गया है। वहीं, दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा को 3 स्ट्रैंड रोड का बंगला मिला है। अन्य मंत्रियों को भी स्ट्रैंड रोड, हार्डिंग रोड, डाकबंगला और सचिवालय क्षेत्र में शानदार सरकारी घर दिए गए हैं।

राजद का आरोप – बदले की राजनीति कर रही NDA सरकार

राजद के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बयान जारी कर कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है और भाजपा का दबदबा साफ दिख रहा है। उनके अनुसार, राबड़ी देवी को 10 सर्कुलर रोड का बंगला खाली करवाना इसका स्पष्ट प्रमाण है।
राजद प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने भी कहा कि यह सिर्फ घर बदलने का मुद्दा नहीं है, बल्कि सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश है।

लालू परिवार की ओर से सीमित प्रतिक्रिया

फिलहाल लालू परिवार की तरफ से इस मामले पर सिर्फ रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है। राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Tags: Bihar PoliticsLalu family news
Share197Tweet123Share49
SYED BUSHRA

SYED BUSHRA

Related Posts

Jitan Ram Manjhi commission statement

Controversial Statement: कमीशन, पार्टी फंड और चुनावी तैयारी पर किसने की विवादित खुली और बेबाक बातें

by SYED BUSHRA
December 22, 2025

Jitan Ram Manjhi statement on commission:हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के संरक्षक और वरिष्ठ नेता जीतन राम मांझी ने एक सार्वजनिक...

Rabri Devi Patna residence dispute

Political Dispute: राबड़ी देवी के आवास को लेकर बिहार की सियासत में उबाल, RJ D की तीखी प्रतिक्रियाओं से राजनीतिक माहौल गरमाया

by SYED BUSHRA
November 27, 2025

Rabri Devi residence dispute: पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली करने...

Tejashwi Yadav Notice to Singers

Folk singer notice:तेजस्वी यादव एक्शन मूड में ,कौन से चुनावी गानें जिस पर R J D ने भोजपुरी गायकों को भेजा नोटिस

by SYED BUSHRA
November 24, 2025

Tejashwi Yadav Action: बिहार चुनाव के नतीजों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पूरी सक्रियता के साथ उन मुद्दों पर...

RJD narrow victory seats analysis

Bihar Election Results: 25 सीटें जीतकर भी क्यों है RJD की हालत पतली ,जीत में छिपी हुई है कौन सी बड़ी चेतावनी

by SYED BUSHRA
November 17, 2025

Hidden Warning for RJD:बिहार चुनाव के नतीजों ने राज्य की राजनीति में कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। आरजेडी...

Shakeel Ahmed resigns before Bihar results

Bihar Politics: बिहार चुनाव परिणाम से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा राजनीतिक झटका,मची भगदड़, शकील अहमद का इस्तीफा

by SYED BUSHRA
November 13, 2025

Shakeel Ahmed Resigns from Congress: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी में हलचल मच गई है।...

Next Post
Bigg Boss 19 में टास्क के दौरान अशनूर कौर-तान्या मित्तल भिड़ीं, प्रोमो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा

Bigg Boss 19 में टास्क के दौरान अशनूर कौर-तान्या मित्तल भिड़ीं, प्रोमो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर गुस्सा फूटा

पान-मसाला ग्रुप मालिक की बहू ने दी जान

दिल्ली में पान-मसाला कारोबारी की बहू ने की आत्महत्या मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist