Saturday, June 13, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Bihar Elections 2025

बिहार की यंगेस्ट एमएलए मैथली ठाकुर

बिहार में सबसे युवा विधायक तौसीफ आलम (2005) और तेजस्वी यादव (2015, 26 वर्ष की उम्र में) रहे हैं, लेकिन अब मैथिली ने नया रिकार्ड बना दिया है।

by Swati Chaudhary
November 14, 2025
in Bihar Elections 2025
Share on FacebookShare on Twitter

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एक नई सियासी मिसाल कायम हुई, जब 25 वर्षीय लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने भाजपा के टिकट पर दरभंगा जिले की अलीनगर सीट से जीत दर्ज कर बिहार की सबसे युवा विधायक बनने का इतिहास रच दिया। मैथिली ने आरजेडी के अनुभवी नेता बिनोद मिश्रा को 12,000 से अधिक वोटों के बड़े अंतर से हराया और पहली बार BJP को इस सीट पर विजय दिलाई।

मैथिली ठाकुर का सफर: संगीत से राजनीति तक

मैथिली ठाकुर का जन्म मिथिला क्षेत्र के मधुबनी (बिहार) में हुआ और उनका परिवार बाद में दिल्ली के नजफगढ़ चला गया। उनके पिता स्वयं शास्त्रीय संगीतग्य हैं और बचपन से मैथिली और दो भाइयों को संगीत की शिक्षा देते आए हैं। मैथिली ने “राइजिंग स्टार” सहित कई रियलिटी शो में हिस्सा लिया और सोशल मीडिया पर अपनी गायकी को लाखों प्रशंसकों तक पहुँचाया। 2021 में उन्हें “उस्ताद बिस्मिल्लाह खान युवा पुरस्कार” से सम्मानित किया गया।

RELATED NEWS

No Content Available

राजनीति में आने का फैसला अचानक नहीं था—वह साफ कहती हैं कि वे सामाजिक बदलाव, शिक्षा, युवाओं और महिला सशक्तिकरण को लेकर काम करना चाहती हैं। चुनावी अभियान में पूरा परिवार उनके साथ जुटा रहा। जीतने के बाद उन्होंने एलान किया कि मिथिला चित्रकला को स्कूलों में जोड़ेंगी, अलीनगर का नाम सीतानगर करने की पहल करेंगी और युवाओं/महिलाओं के लिए शिक्षा-रोजगार के नए मौके लाएंगी।

राजनीतिक और समाजिक असर

मैथिली की जीत बिहार में महिला और युवा नेतृत्व का नया अध्याय है। BJP को पहली बार अलीनगर सीट पर सफलता मिली, जो गठबंधन के लिए भी बड़ा संदेश है। राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, मैथिली का सिंगिंग स्टार से विधायिका तक का सफर राज्य की राजनीति में बदलाव की लहर के रूप में देखा जा रहा है। युवाओं, महिला मतदाताओं और संस्कृति से जुड़े वोटर को जोड़ने में उनकी जीत निर्णायक रही।

पूर्व में बिहार में सबसे युवा विधायक तौसीफ आलम (2005) और तेजस्वी यादव (2015, 26 वर्ष की उम्र में) रहे हैं, लेकिन अब मैथिली ने नया रिकार्ड बना दिया है।

Tags: Bihar election 2025 youth leaderBihar folk singer electionBJP win AlinagarMaithili Thakur political debutMaithili Thakur youngest MLA Biharwoman MLA Bihar
Share198Tweet124Share49

Swati Chaudhary

Related Posts

No Content Available
Next Post
JDU और RJD हो गई पीछे,  बिहार में पहली बार बड़े भाई की भूमिका में BJP

JDU और RJD हो गई पीछे, बिहार में पहली बार बड़े भाई की भूमिका में BJP

Delhi Blast

दिल्ली आतंकी विस्फोट: चार डॉक्टरों का पंजीकरण तत्काल रद्द, NMC ने सभी राज्यों को किया सतर्क

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist