पटना। बिहार के मुख्यमंत्री और JDU अध्यक्ष Nitish Kumar ने राजभवन में राजभवन जाकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया और उनसे कहा कि हमने राज्य में महागठबंधन से अलग होने का फैसला किया है।
मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था : Nitish Kumar
इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने मीडिया से कहा कि मैं काम कर रहा था लेकिन मुझे काम नहीं करने दिया जा रहा था। इससे लोगों को दुख हो रहा था।
आज मैंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है और मैंने राज्यपाल से राज्य में सरकार को समाप्त करने के लिए भी कहा है: JDU अध्यक्ष नीतीश कुमार pic.twitter.com/aaShxsfwnX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 28, 2024
राज्यपाल ने इस्तीफ़ा स्वीकार किए
बिहार राजभवन ने सोशल मीडिया पर पर पोस्ट कर जानकारी दी है कि ‘माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर राजेंद्र आर्लेकर ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का त्यागपत्र स्वीकार किया तथा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा।
माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर @rajendraarlekar ने माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का त्यागपत्र स्वीकार किया तथा वैकल्पिक व्यवस्था होने तक उन्हें कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने को कहा। pic.twitter.com/t5mo95pYKp
— Raj Bhavan, Bihar (@GovernorBihar) January 28, 2024
ये भी पढ़ें : Nitish Kumar ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, बिहार में नई सरकार
बैठकों में क्या फैसला?
बिहार में सियासी घमासान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायक दल की बैठक हो रही है। बैठक को लेकर जेडीयू सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि हमें बुलाया गया है। लेकिन मौजूदा हालात पर जेडीयू सांसद लेशी सिंह ने कहा कि बैठकें होती रहती हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता सीएम नीतीश कुमार पार्टी और राज्य के पक्ष में जो भी फैसला लेंगे, हम उसके साथ खड़े हैं।