नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर BJP ने 195 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसके बाद खबरें आ रही है कि पार्टी 150 सीटों पर रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा करेगी। इसके लिए पार्टी के कोर कमिटी के बैठकों का दौर लगातार जारी हैं। पिछले दो दिनों में राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा समेत आठ राज्यों को लेकर हुई चर्चा में ज्यादातर सीटों पर नाम भी तय कर लिए गए हैं। हालांकि अभी तक बिहार और महाराष्ट्र को लेकर संसय बना हुआ है। इन राज्यों में सीटों को लेकर सीईसी बैठक से पहले महाराष्ट्र और बिहार के बीजेपी कोर ग्रुप की बैठक होगी। जिसके बाद इस पर फैसला लिया जाएगा।
यूपी के बाकी सीटों पर उम्मीदवार घोषित करेगी BJP
पिछले दिनों हुए पार्टी के कोर ग्रुप की बैठकों में लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा हुई। इस बैठक में राजस्थान, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, ओडिशा के कोर ग्रुप के सदस्य भी मौजूद रहें। जिसके बाद इन राज्यों में सीटों को लेकर सहमति बन चुकी हैं और 150 सीटों पर नाम भी तय कर लिया गया है। जिसे रविवार को सार्वजनिक किया जाएगा। BJP के इस लिस्ट में उत्तर प्रदेश की कुछ और सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए जाएंगे। उत्तराखंड और दिल्ली की बची सीटों के साथ साथ हिमाचल प्रदेश की सभी चार, हरियाणा की आठ सीटों पर पार्टी के उम्मीदवारों की नामों की घोषणा की जाएगी।
बिहार में मामला अटका
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो बिहार में सीटों को लेकर अभी तक सहमति नही बनी है। सीटों पर सहमति बनाने के लिए BJP द्वारा प्रस्तावित कोर ग्रुप की बैठक टाल दी गई। रिपोर्ट्स की माने तो पार्टी यहां 17 सीटों पर लड़ना चाहती है। जबकि अपने अन्य सदस्यों मे जदयू को 13, उपेंद्र कुशवाहा को 2 , जीतन राम मांझी को 1 सीट ,लोजपा को 5 पांच से सीटें नहीं देना चाहती। लेकिन सहयोगी दल बंटवारे के इस गणित पर सहमत नही हैं।
महाराष्ट्र में सीटों पर फैसला बाकी
महाराष्ट्र में सीट बंटवारे को लेकर गठबंधन के सहयोगीयों के आपसी सहमति तो बन गई हैं। लेकिन सीटों पर फैसला होना बाकी है। शिवसेना शिंदे गुट को 10 और एनसीपी अजीत गुट को 5 सीटें और बाकी सीटें पार्टी अपने पास रखेंगी।