किसी के लिए भी प्यार में होना अपने आप में एक अलग ही अहसास होता है। जब भी आप प्यार में होते हैं तब आप काफी कुछ ऐसा करते हैं जिससे आपका पार्टनर अच्छा फील करता है। जिससे उनका प्यार और गहरा होता है। कपल्स के बीच एक दूसरे को निक नेम से पुकारने के पीछे भी अक्सर यही कारण होता है। ऐसे ही बॉलीवुड के सितारों के बीच भी अक्सर ऐसा देखा जाता है। आज हम आपको कुछ ऐसे ही सेलिब्रिटी के बारे बताते हैं जो अपने पार्टनर को किस नाम से पुकारते हैं…
विराट कोहली और अनुष्का
इस लिस्ट में पहला नाम बॉलीवुड की एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली का आता है. बता दें आपको ये दोनों अपनी पर्सनल लाइफ को सबसे प्राइवेट रखना ही पसंद करते हैं। ये कपल शादी से पहले और शादी के बाद भी अपनी प्राइवेसी को लेकर बेहद सजग रहता है। लेकिन खबरों की मानें तो विराट अपनी बीवी अनुष्का को नुष्की कहते हैं.
रणवीर सिंह और दीपिका
रणवीर सिंह और दीपिका फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल है। रणवीर सिंह और दीपिका दोनों ही एक साथ बेहद शानदार लगते हैं। अगर बात करें निक नेम की तो दीपिका अपने रणवीर को कैंडी तो रणवीर दीपिका को छपली और बेबी कहकर बुलाते हैं।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की अरैंज मैरिज है. अरैंज मैरिज होने के बावजूद दोनों के बीच कमाल की केमेस्ट्री देखने को मिलती है। बात करें मीरा की तो वो अपने पति शाहिद को ‘शाडू’ और ‘टॉमी’ कहकर बुलाती हैं।
रणबीर और आलिया
बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर और क्यूट आलिया भट्ट को कौन नहीं जानता? रणबीर कपूर प्यार से अपनी वाइफ आलिया को आलू कहते हैं। लेकिन आलिया रणबीर को किस नाम से पुकारती हैं यह साफ नहीं है।
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरबाज खान के साथ तलाक के बाद अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों लव बर्ड अक्सर एक दूसरे के साथ स्पॉट किये जाते हैं। बता दें कि एक बार खुद अर्जुन कपूर ने बताया था कि वो मलाइका को मलाइका ही कहकर पुकारते हैं। जबकि मलाइका अर्जुन को मैड हेटर कहकर पुकारती हैं।