बॉलीवुड के लिए साल 2022 की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का प्रदर्शन भी खराब रहा है। ऐसे में अब सबकी निगाहें साल 2023 पर टिकी हैं, जिसमें कई बड़े सितारों की फिल्म रिलीज होने वाली हैं। अगले साल शाहरुख खान अपनी तीन फिल्मों के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार हैं, तो वही सलमान खान की भी दो फिल्में रिलीज होने जा रही हैं। 2023 में सिल्वर स्क्रीन पर कई नई जोड़ियां भी नजर आएगी। पहली बार पर्दे पर नजर आने वाली इन जोड़ियों को लेकर दर्शक भी काफी एक्साइटेड हैं। जैसे कि ..
रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना
फिल्म ‘एनिमल’ में साउथ की स्टार रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के लिए पहले तो परिणीति चोपड़ा का नाम सामने आया था, लेकिन बाद में मेकर्स ने रश्मिका को कास्ट कर लिया।
शाहरुख खान-तापसी पन्नू
फिल्म ‘डंकी’ में शाहरुख और तापसी पन्नू की जोड़ी नजर आने वाली है। ये फिल्म राजकुमार हिरानी के द्वारा निर्देश की जा रही हैं। इस फिल्म में शाहरुख और राजकुमार हिरानी पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।
प्रभास-कृति सेनन
अगले नाम हैं प्रभास और कृति सेनन का। जो कि ‘आदिपुरुष’ में साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फिल्म की रिलीज डेट को भी आगे बढ़ा दिया गया है।
शाहरुख खान-नयनतारा
शाहरुख खान साउथ की सुपरस्टार नयनतारा के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। दोनों ‘जवान’ फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं। ये फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में आएगी ।
रणबीर कपूर-श्रद्धा कपूर
लव रंजन की फिल्म में रणबीर और श्रद्धा साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म के नाम का एलान अभी नहीं हुआ है, लेकिन दोनों की फिल्म के सेट से कई तस्वीरें सामने आई हैं।
वरुण धवन-जान्हवी कपूर
फिल्म ‘बवाल’ में वरुण और जान्हवी एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों ने शूटिंग के दौरान कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं हैं