बीते कई दिनों से समाजवादी पार्टी सरंक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत नाजूक बताई जा रही थी। उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले दिन से ICU में उनका इलाज चल रहा है। लगातार दुआओं का दौर जारी था। लेकिन उनके चाहने वालों की दुवाएं भगवान ने नहीं सुनी। अब मुलायम सिंह यादव ने 82 साल की उम्र में गुरूग्राम के मेंदाता अस्पताल में आखिरी सांस ले ली है। सुत्रों के मुताबिक उन्होंने 8 बजकर 16 मिनट पर आखिरी सांस ली।
हालांकि डॉक्टरों ने पिछले दो दिनों से उनकी हालत में स्थिरता बताई थी। जबकि पिछले कई दिनों से ICU में शिफ्ट करने के बाद भी उनके ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल में लगातार गिरावट हो रही थी। मुलायम सिंह यादव की तबीयत दो अक्टूबर को अचानक ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें मेदांता अस्पातल के आईसीयू में भर्ती गया था। दिन पर दिन उनकी हालत बिगड़ रही थी।
लेकिन अब पिछले कई दिनों उनके ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल में स्थिरता थी। हालांकि सेहत में अभी भी ज्यों की त्यों बनी हुई थी उसमें कोई सुधार नहीं थी। नेताजी को आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया थी। अब उन्होंने आखिरी सांस ले ली है।