बिहार : चुनावी हल-चल के बीच एक बड़ी खबर (Breaking News) सामने आई है और वो ये है कि आज फेमस यू ट्यूबर मनीष कश्यप बीजेपी पार्टी में शामिल होने जा रहे हैं। आज वे बिहार से दिल्ली पहुंचेंगे। और यहां पर बीजेपी मुख्यालय पहुंचकर वो तमाम वरिष्ट नेताओं के समक्ष पार्टी की सदस्यता हासिल करेंगे।
इस बीच वो चुनाव नहीं लड़ेंगे लेकिन पार्टी का सदस्य बन उन्होंने बिहार में बीजेपी के प्रचार की इच्छा जताई है, वहीं खबरें आ रही हैं कि वे चंपारण सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं और इसके लिए उन्होंने चुनाव का प्रचार भी शुरु कर दिया है।
यूट्यूबर ने बिहार में संभाली बीजेपी की बागडोर
(Breaking News) यूट्यूबर मनीष कश्यप ने बिहार में चुनावी बागडोर संभाल ली है इसके लिए मनीष ने चंपारन में चुनावी प्रचार भी शुरु कर दिया है। उन्होंने पश्चिमी चंपारण का प्रचार शुरु किया है। उनके मन में पार्टी के प्रति इतना प्यार और आदर की भावना को देखकर पार्टी के लोग काफी खुश हैं और सभी के बीच मनीष की काफी चर्चा भी हो रही है। इसी के साथ मनीष की फैन फोलोइंग भी काफी है उनके इस कदम को लेकर उनके सभी फैंस भी उनका पूरा साथ दे रहे हैं। खुद को सन ऑफ बिहार कहने वाले मनीष कश्यप अब बीजेपी की नैया पार लगाने में जुट गए हैं।
ये भी पढ़ें : दिल्ली का दिल इंडिया गेट हुआ लहूलुहान, आइस-क्रीम वाले की हत्या से उठते सवाल
विधानसभा सीट से लड़ चुके हैं चुनाव
बेतीया जिले के रहने वाले मनीष कश्यप बिहार की पश्चिम चंपारण सीट पर सदस्यता हासिल कर चुनाव प्रचार में जुट गए हैं। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है कि वो राजनीति में एंट्री ले रहे हैं इससे पहले भी मनीष कश्यप 2020 में चनपटिया विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं इस समय वो क निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़े थे। लेकिन उनको हार ही मिली थी। लेकिन अब एक बार फिर से उन्होंने राजनीति में अपनी वापसी कर ली है और बीजेपी पार्टी का दामन थाम लिया है।
नौ महीने जेल में बिताए
एक फेमस यूट्यूबर के तौर पर सभी के दिलों पर राज़ करने वाले मनीष कश्यप 8.75 मिलियन सब्स्क्राइबर्स के साथ खड़े हैं। गौर किया जाए तो कई सामाजिक मुद्दों को लेकर ये सालों से अपने चैनल पर वीडियोज़ डाल रहे हैं। ऐसे ही एक बार उन्होंने एक फर्ज़ी वीडियो डाल दिया था। जिससे इनको एक अपराधी के रुप मे देखा जाने लगा था। और सी वजह से पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद वो करीब 9 महीनों तक जेल में ही रहे थे।