गुरूवार, जुलाई 16, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

I.N.D.I.A में पड़ी दरार! नीतीश के विधायक का आरजेडी चीफ पर निशाना, कहा- ‘लालू यादव सठिया गए हैं, उनके कहने से राहुल गांधी नहीं बनेंगे पीएम’,

गोपाल मंडल ने नीतीश कुमार को पीएम मैटेरियल बताया और कहा कि उन्होंने देशभर में विपक्ष को एकजुट करने का काम किया है.

by Juhi Tomer
सितम्बर 4, 2023
in Breaking, उत्तर प्रदेश, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

Gopal Mandal Statement: राहुल गांधी और लालू प्रसाद यादव की मटन पार्टी पर टिप्पणी कर भागलपुर जिले के गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल एक बार फिर से सुर्खियों में बने हुए हैं। गोपाल मंडल ने इस बार लालू यादव पर निशाना साधाते हुए कहा है कि लालू जी की उम्र अब हो चुकी है। इस उम्र में आदमी का दिमाग लचर-पचर हो ही जाता है। गोपाल मंडल ने लालू प्रसाद यादव को नसीहत देते हुए कहा है कि लालू जी अब हंसाने-बोलने का काम करें।

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद लालू यादव का दिमाग खराब….

इतना ही नहीं उन्होंने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि लालू यादव हमारे प्रिय नेता हैं। उनकी देखरेख में हमने भी कई बार चुनाव लड़ा है। उन्हें बिहार का मसीहा कहा जाता है, यह सही बात है, लेकिन आज की राजनीति कुछ अलग है। अब उनकी उम्र ज्यादा हो गई है। किडनी ट्रांसप्लांट के बाद उनका दिमाग और ज्यादा सठिया गया है। इसलिए वे खुद से कुछ भी सोच रहे हैं। मीसा भारती के आवास पर राहुल गांधी के बिहारी मटन बनाने के गुर सीखने पर तंज कसते हुए गोपाल मंडल कि बिहार के लोग तो राजस्थानी नटन खा रहे है, और वे बिहारी मटन के गुर सीख रहे हैं। लालू प्रसाद पर तंज कसते हुए कहा, किडनी है ही नहीं तो मटन कैसे खाएंगे। मटन पचाने के लिए कलेजा चाहिए।

RELATED NEWS

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

जुलाई 14, 2026
Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

जुलाई 13, 2026

गोपाल मंडल के बयान पर क्या आ जाएगी जदयू और राजद में खटास?

गोपाल मंडल के इस बयान के बाद जदयू और राजद में खटास होने की संभावना जताई जा रही है। विधायक ने कहा कि कांग्रेस से एक के बाद एक प्रधानमंत्री देश को मिला है, लेकिन राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने वाली बात नहीं है। बता दें कि लालू यादव के द्वारा राहुल गांधी को प्रदानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर गोपाल मंडल ने कहा कि लालू यादव के घोषणा करने से कुछ नहींं होता है। नीतिश कुमार ने सभी क्षेत्रीय पार्टियों को जोड़कर एक साथ किया। वहीं कई नेताओं ने नीतीश कुमार को अपना नेता भी मान लिया है। तो ऐसे में लालू यादव के कहने से राहुल गांधी पीएम नहीं बन जाएंगे।

नीतीश को बताया पीएम मैटेरियल

I.N.D.I.A गठबंधन की तरफ से पीएम मैटेरियल को लेकर पूछे गये सवाल पर जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि पटना में हुए I.N.D.I.A गठबंधन की बैठक में लालू यादव ने राहुल गांधी को शादी करने के लिए कह दिया, ऐसा होता है क्या? गोपाल मंडल ने कहा कि प्रधानमंत्री उम्मीदवार के नाम के चुनाव को लेकर कोई हड़बड़ी है क्या? वैसे भी राहुल गांधी को देश स्वीकार करेगा तब न उन्हें पीएम कैंडिडेट बनाया जाएगा। नीतीश कुमार ने देश भर के सभी क्षेत्रीय पार्टियों को जोड़कर एक साथ किया है। किसी के कह देने से कोई प्रधानमंत्री नहीं बन जाता है, यह जनता तय करती है। लालू यादव के कहने से नहीं होगा। चुनाव में अभी बहुत वक्त है, जो योग्य होगा वही पीएम बनेगा।

नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे

वही मुंबई में इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद लालू प्रसाद यादव के संबोधन के दौरान राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करने की बात के बाद बिहार की सियासत में नई चर्चा शुरू हो गई है।लनीतीश कुमार की जगह राहुल गांधी की मजबूत करने के पीछे क्या राज है। इस बयान की चर्चा के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गए।

मिली जानकारी के अनुसार पटना में दरोगा प्रसाद राय के जन्मदिवस समारोह पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लेने के बाद नीतीश कुमार अचानक लालू प्रसाद यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंच गए। बताया जा रहा है कि करीब 20 मिनट तक लालू यादव और नीतीश कुमार की इस मुलाकात के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई। हालांकि खास तौर पर इस मुलाकात के दौरान इंडिया गठबंधन के कार्यक्रम को लेकर बातचीत की गयी।

सीटो को लेकर गठबंधन के बीच कोई पेंच नहीं

दरअसल आने वाले दिनों में इंडिया गठबंधन के अंदर बिहार में सीट शेयरिंग का मुद्दा काफी अहम होने वाला है। बिहार में कांग्रेस, जदयू और राजद के बीच सीटों का बंटवारा होना है। कौन कहां से कितने सीटों पर चुनाव लड़ेगा यह तय करना गठबंधन के लिए सबसे बड़ा चैलेंज है। हालांकि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने साफ किया है कि सीटो को लेकर गठबंधन के बीच कोई पेंच नहीं है। लोगों को पहले लगता था कि गठबंधन नहीं बनेगा अब गठबंधन भी बन गया और कमिटी भी बन गई है। आने वाले दिनों में आपस में बैठकर सीटो का बंटवारा भी आसानी से हो जाएगा।

Tags: "patna-city-politicsbiharbihar NewsBihar PoliticsGopal MandalGopal Mandal BiharGopal Mandal JDUGopal Mandal MLAindiaINDIA allianceINDIA Alliance meetLalu YadaLok Sabha Chunav 2024nitish kumarRahul Gandhi
Share198Tweet124Share49

Juhi Tomer

Related Posts

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

Hormuz Strait : टैंकरों पर हमले में भारतीय नाविक की मौत, कई घायल, भारत सख्त, ईरानी राजनयिकों को किया तलब

by Kirtika Tyagi
जुलाई 14, 2026

Hormuz Strait Tanker Attack: होर्मुज स्ट्रेट में हाल ही में कमर्शियल जहाजों पर हुए हमलों के बाद भारत ने कड़ा...

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

Banking Glitch: बैंक खातों में अचानक दिखे करोड़ों रुपये, बिहार से यूपी तक तकनीकी गड़बड़ी ने उड़ाए लोगों के होश

by SYED BUSHRA
जुलाई 13, 2026

Banking Glitch: बिहार के मुजफ्फरपुर, गया, समस्तीपुर और वैशाली समेत कई जिलों में पेंशनभोगियों के बैंक खातों में अचानक करोड़ों...

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट में ओमान तट के पास कमर्शियल जहाज पर हुआ हमला, 10 भारतीय सुरक्षित, एक अब भी लापता

by Kirtika Tyagi
जुलाई 12, 2026

Hormuz Strait Ship Attack: होर्मुज स्ट्रेट के पास ओमान तट के निकट एक कमर्शियल जहाज पर हुए हमले के बाद...

Sudhakar Singh Water Park Row

Bihar News: सुधाकर सिंह का खुला पत्र, किसानों की जमीन, वाटर पार्क और एफआईआर पर उठाए सवाल, मुख्यमंत्री से जांच की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 6, 2026

Open Letter Controversy: बिहार के पिपराकोठी में प्रस्तावित वाटर पार्क को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच...

Girl Climbed Mobile Tower

Bihar News: बगहा रेलवे स्टेशन में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, पति पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
जुलाई 3, 2026

Girl Climbed Mobile Tower: बिहार के बगहा नगर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 25 वर्षीय...

Next Post
Seat Sharing Opposition: पंजाब, केरल में नहीं लागू होगा I.N.D.I.A का सीट शेयरिंग फॉर्मूला, बीजेपी को नुकसान होगा या फायदा? जानिए

Seat Sharing Opposition: पंजाब, केरल में नहीं लागू होगा I.N.D.I.A का सीट शेयरिंग फॉर्मूला, बीजेपी को नुकसान होगा या फायदा? जानिए

Valarmathi: खामोश हो गई चंद्रयान-3 मिशन की वो आवाज…, ISRO की वैज्ञानिक का हार्ट अटैक से निधन

Valarmathi: खामोश हो गई चंद्रयान-3 मिशन की वो आवाज..., ISRO की वैज्ञानिक का हार्ट अटैक से निधन

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist