गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

G20 पर किए कई वार, किसी ने बताया टाइम पास तो किसी ने पीएम मोदी पर उठाए सवाल, भारत ने फिर रचा इतिहास

आजादी के बाद भारत में सबसे बड़ा यूनेस्को सम्मेलन हुआ था करीब 64 साल बाद जी 20 समिट के जरिए भारत ने दुनिया के सामने पेश किया कि अब हम याचना करने वाले देश नहीं रह गये हैं.

by Juhi Tomer
सितम्बर 10, 2023
in Breaking, दिल्ली, बड़ी खबर, विशेष
Share on FacebookShare on Twitter

G20 शिखर सम्मेलन को लेकर जहांं एक तरफ पूरी दुनियाभर की नजरें सिर्फ हिंदुस्तान पर टिकी हुई थी तो वहीं विपक्षीयों की नींद इस बात से उड़ी हुई थी कि कहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये अहम कदम सफल ना साबित हो जाए। लेकिन अगर देखा जाए भारत में ये पहली बार था जब G20 शिखर सम्मेलन का आगाज दिल्ली के प्रगती मैदान में हुआ। जो तस्वीरे सामने आई हर भारतीय की नजर में वो गर्व की बात थी। भारत के लिए ये एक बड़ा इतिहास था जिसे हर भारतीय ने देखा, जिया, और सुना। इतना ही नहीं देश और चेहरे भले ही अलग अलग नजर आए लेकिन भारत की जमीन पर अलग अलग विचार मिलकर एक साझा आवाज बन गए।

विपक्षीयो ने किया G20 पर हमला

तो दूसरी तरफ भारत में रहकर नीतीश कुमार के मंत्री मदन सहनी इस इतिहास को देश के लिए समय की बर्बादी बता रहे है लेकिन एक और नेता ऐसे हैं जो टी.वी में नजरें गढ़ाए बैंठे हैं और हाथ में फोन लेकर x एक्स खोले बैठे है और उसमें लिखते हुए कह रहे हैं कि “भारत सरकार हमारे गरीब लोगों और जानवरों को छुपा रही है। हमारे मेहमानों से भारत की हकीकत छुपाने की जरूरत नहीं है।” ये कोई और नहीं बल्कि राहुल गांधी हैं। इससे ये बात तो पता चल रही है कि विपक्षीयों को ये G20 हज़म नहीं हो पा रहा है। वहीं विपक्षी दल इस बात को लेकर खुश था कि जॉइंट स्टेटमेंट में तो मोदी फेल हो सकते हैं। लेकिन बाजी तो यहां पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार ही ली। अब विपक्षीयों की टेंशन और ज्यादा बढ़ गई जिस जी20 को विफल का टैग देने में लगी हुई थी वो तो सफल हो गई, अब आगे क्या विपक्ष का क्या रुतबा होगा ये तो बात कि बात हैं। उससे पहले जानते है आखिर ये सब आसान हुआ कैसे…….

RELATED NEWS

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

सितम्बर 2, 2026
SCO Summit: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को फिर घेरा, बोले- पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

SCO Summit: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को फिर घेरा, बोले- पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

सितम्बर 1, 2026

जानिए कैसे हुई जॉइंट स्टेटमेंट की राह आसान

बात करते हैं शनिवार सुबह की जब भारत के सामने सबसे बड़ा सवाल था कि नई दिल्ली के G20 शिखर सम्मेलन के नतीजे के रूप में साझा बयान यानी जॉइंट स्टेटमेंट आएगा या फिर नहीं? जिस तरह दुनिया का यह सबसे बड़ा कूटनीतिक जुटान रूस -यूक्रेन संघर्ष पर दो हिस्सों में बंटा दिख रहा था, उससे संकेत यही थे कि सम्मेलन के आखिरी दिन तक सहमति शायद ही बन सके। लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन स्थल के दूसरे सत्र में नई दिल्ली घोषणा पत्र पर सभी देशों के सहमत होने का बड़ा ऐलान कर दिया। यह सहमती ऐसी थी मानों आखिरी गेंद पर छक्का मारकर फाइनल मैच जीतने जैसी।

अमूमन घोषणापत्र शिखर सम्मेलन के आखिरी दिन जारी होता है, लेकिन मौजूदा हालात में न सिर्फ सहमति का ऐलान हुआ, बल्कि कुछ ही मिनटों में पूरा घोषणा पत्र सामने आ गया। इस सहमति को भारत की सबसे बड़ी जीत और दुनिया की सबसे अहम कूटनीतिक घटना माना जा रहा है। जिसके व्यापक असर होंगे। इससे ये जाहिर होता है कि शायद ही कोई ऐसा नेता रहा होगा जिसने पीएम मोदी के विचारों या ये कहें कि भारत के नजरिए से अलग रहा होगा। 100 से अधिक मुद्दों पर आम सहमति बनी वो भी उस वक्त जब अमेरिका -चीन के बीच तनाव चरम पर हैं, वहीं दूसरी तरफ रूस -यूक्रेन एक दूसरे से उलझा हुए हैं।

जानकारों का कहना है कि समिट से पहले वाली रात भारत ने जिस तरह से सदस्य देशों के साथ आपसी बातचीत में कूटनीति का सफल प्रयोग किया उसे आप घोषणापत्र में देख सकते हैं। सदस्य देशों में चीन, यूक्रेन-रूस के मुद्दे पर असहमती के कई बिंदु थे, खासतौर पर यूक्रेन के मुद्दे पर चीन के रुख में बड़ा बदलाव आया जब वो बातचीत के लिए तैयार हुआ। उससे पहले वो रूस के रुख को ज्यादा महत्व दे रहा था। अब जब चीन का नजरिया बदला तो रूस के लिए अकेले प्रतिवाद करना संभव नहीं रहा. रूस को संकेत दिया कि एकतरफा कोई बात नहीं की जाएगी, अगर सदस्य देश लचीला रुख अपनाएंगे तो उसका रुख भी लचीला बना रहेगा।

 

 

 

Tags: ChinaG 20 Summit 2023g 20 summit latestg 20 summit new presidentJoe Bidennarendra modirecent g 20 summitUkraine Russia WarVladimir Putin
Share211Tweet132Share53

Juhi Tomer

Related Posts

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

BRICS Summit: दिल्ली में 12-13 सितंबर को बड़ा जमावड़ा, मोदी-पुतिन-जिनपिंग की मुलाकात पर टिकी नजर

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 2, 2026

नई दिल्ली में होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन की तैयारियां तेज हो गई हैं। भारत की मेजबानी में 12...

SCO Summit: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को फिर घेरा, बोले- पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

SCO Summit: पीएम मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को फिर घेरा, बोले- पूरे इकोसिस्टम को करना होगा खत्म

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 1, 2026

SCO शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने आतंकवाद की फंडिंग, भर्ती, कट्टरता और पनाहगाहों के पूरे नेटवर्क को खत्म करने...

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

Yogi Adityanath: पीएम मोदी से मिले सीएम योगी, दिल्ली में हुई अहम मुलाकात; यूपी के मुद्दों पर चर्चा की संभावना

by Sadaf Farooqui
अगस्त 8, 2026

Yogi Adityanath Meets PM Modi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार, 8 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से...

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

Strategic Shift: भारत के करीब अमेरिकी सेना की नई तैनाती! ट्रंप का बड़ा दांव या चीन पर दबाव? जानिए पूरा मामला

by Kirtika Tyagi
अगस्त 5, 2026

Strategic Shift: अमेरिका एक बार फिर इंडो-पैसिफिक क्षेत्र पर अपना ध्यान बढ़ा रहा है। रिपोर्टों के अनुसार ट्रंप प्रशासन भारत...

Acharya Kailashanand Giri on PM Modi Message

Acharya Kailashanand Giri Message: पीएम मोदी के समर्थन में बोले आचार्य कैलाशानन्द गिरि, मर्यादित भाषा की अपील

by SYED BUSHRA
अगस्त 1, 2026

Acharya Kailashanand Giri Message: भारत के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं के लिए दिए गए संदेश पर प्रतिक्रिया देते...

Next Post
भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए संभावित टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs PAK: भारत-पाक महामुकाबला आज, जानिए संभावित टीम इंडिया की प्लेइंग-11

IND vs PAK LIVE ASIA CUP

IND vs PAK Live Match Asia Cup: आज रद्द हुआ भारत-पाक मुकाबला, कल 3.00 बजे से होगी शुरुआत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist