BJP मुख्यालय में PM का ग्रैंड वेलकम, पुष्प वर्षा से हुआ स्वागत, मोदी ने कहा- हमें मिला इतिहास बनाने का मौका

संसद के विशेष सत्र के समापन के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचने वाले हैं। यहां भाजपा महिला मोर्चा की ओर से पीएम मोदी का भव्य स्वागत की तैयारी की गई है।

BJP Mahila Morch thank PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज राष्ट्रीय राजधानी स्थित भाजपा मुख्यालय में जोरदार स्वागत हुआ। संसद के दोनों सदनों में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित होने के एक दिन बाद, दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय विस्तार में महिला पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा पीएम का स्वागत किया गया। बीजेपी मुख्यलय के बाहर कलाकार वाद्ययंत्र बजाते हुए दिखे। वहीं बीजेपी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने नाच कर जश्न मनाया।

महिला कार्यकर्ताओं के पीएम मोदी ने छुए पैर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं का अभिवादन किया। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं के पैर भी छुए। इसके बाद महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का अभिनंदन किया। इस कार्यक्रम में भाजपा की सभी महिला सांसद, दिल्ली की सभी महिला पार्षद व अन्य महिला जन प्रतिनिधियों की मौजूदगी रही।

वहीं महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी दफ्तर के बाहर जश्न मनाया। एक महिला ने कहा कि विधेयक का 27 साल से इंतजार था। एक ऐतिहासिक युग की शुरुआत हुई है। यह विधेयक एक स्वर्ण युग में पारित हुआ। यह महिलाओं के लिए एक बड़ा दिन है। महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने के बाद जश्न जारी रहने के दौरान कई कलाकारों ने भाजपा मुख्यालय के बाहर संगीत वाद्ययंत्र बजाया।

यह भी पढ़े:- महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास, समर्थन में 454 वोट, 2 विरोध में

देश की तकदीर बदलने वाला है ये बिल- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिल पास होने की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमने संसद में दो दिन इतिहास बनते देखा। ये इतिहास बनाने का मौका लोगों ने हमें दिया। कुछ फैसलों में देश का भाग्य बदलने की ताकत होती है। आने वाले सालों में इस फैसले की चारों ओर चर्चा होगी। ये बिल देश की तकदीर बदलने वाला हैँ।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जो गारंटी मोदी ने दी थी, ये बिल उसी का प्रमाण है। आज पूरे देश की मताएं और बहनें आशीर्वाद दे रही हैं। हमारा जो संकल्प था, उसे हमने पूरा किया। उन्होंने कहा कि इससे पहले महिला आरक्षण को लेकर लोक अड़ंगा लगा देते थे। महिलाओं की भागीदारी के लिए तीन दशक से कोशिश की जा रही थी, लेकिन नीयत सही और परिणाम पारदर्शी हो तो सफलता मिल ही जाती है।

Exit mobile version