शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Abbas Ansari को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, क्या जमानत के बाद जेल से आएंगे बाहर?

माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत मिली है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने अब्बास अंसारी को जमानत दे दी है।

by Akhand Pratap Singh
अगस्त 23, 2024
in Breaking, उत्तर प्रदेश, क्राइम
Abbas Ansari
Share on FacebookShare on Twitter

Abbas Ansari : माफिया मुख्तार अंसारी के विधायक बेटे अब्बास अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है, जहां उन्हें जमानत मिल गई है। उन्हें एक शख्स अबू फखर खान को जान से मारने की धमकी देकर उसकी जमीन अपने नाम कराने के मामले में दर्ज एफआईआर में जमानत दी गई है।

अब्बास अंसारी (Abbas Ansari) के साथ उनके मामा आतिफ रजा उर्फ़ सरजील रजा और करीबी अफरोज को भी जमानत मिली है। इन तीनों की अर्जियों पर सुनवाई के बाद, कोर्ट ने 1 अगस्त को फैसला सुरक्षित रखा था।

RELATED NEWS

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

अगस्त 11, 2026
High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

अगस्त 8, 2026

हालांकि, जमानत मिलने के बावजूद अब्बास अंसारी अभी जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे क्योंकि एक अन्य मामले में उनकी जमानत की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। वहीं, आतिफ रजा और अफरोज जेल से रिहा हो सकते हैं।

क्या जेल से बाहर आएगा अब्बास?

गाजीपुर की शहर कोतवाली में 12 अगस्त 2023 को अबू फखर खान ने एफआईआर दर्ज कराई थी, जिसमें मुख्तार अंसारी, उनकी पत्नी अफशां अंसारी, अब्बास अंसारी, साले आतिफ रजा और अनवर शहजाद समेत अन्य के खिलाफ ठगी, रंगदारी, जान से मारने की धमकी, जमीन और पैसे हड़पने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़े: नेपाल में बड़ा बस हादसा: गोरखपुर नंबर की बस नदी में गिरी, 14 लोगों की मौत

आरोप था कि मुख्तार अंसारी ने 2012 में अबू फखर खान को लखनऊ जेल बुलाकर उनके बेटे अब्बास अंसारी के नाम जमीन करने का दबाव बनाया और मना करने पर हत्या की धमकी दी।

आरोपियों ने 20 लाख का चेक और चार लाख नकद देकर बैनामा करा लिया और इसके बाद बैंक से रकम निकालकर जमीन पर कब्जा कर लिया। इस मामले में मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी भी शामिल बताई गई हैं।

Tags: abbas ansariAllahabad High Court
Share200Tweet125Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

Allahabad High Court: धर्म परिवर्तन करने वाली दो बहनों को मिली आजादी, लाखों का मुआवजा भी हुआ तय

by Sadaf Farooqui
अगस्त 11, 2026

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वेच्छा से इस्लाम धर्म अपनाने वाली दो बालिग बहनों को कथित तौर पर अवैध...

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

High Court Order: रिटायर हेड कॉन्स्टेबल को बड़ी राहत, 11.51 लाख की कटौती ब्याज समेत लौटाने का आदेश

by SYED BUSHRA
अगस्त 8, 2026

High Court Decision: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सेवानिवृत्त हेड कॉन्स्टेबल (चालक) बृजेश सिंह डागर के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार को...

इंडोनेशिया में पीएम मोदी ने किया ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर का दर्शन,भारत-इंडोनेशिया ने सांस्कृतिक रिश्तों को दी नई मजबूती

Allahabad High Court का बड़ा फैसला, कोविड ड्यूटी में जान गंवाने वाले हेड कांस्टेबल की पत्नी को मिलेंगे 50 लाख रुपये

by SYED BUSHRA
जुलाई 9, 2026

Allahabad High Court Judgment: इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ ने कोविड-19 महामारी के दौरान ड्यूटी करते हुए जान गंवाने वाले...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Allahabad High Court: PCMA और POCSO कानून सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू, बाल विवाह पर पर्सनल लॉ को नहीं मिलेगी छूट

by SYED BUSHRA
जुलाई 8, 2026

Allahabad High Court on Child Marriage: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बाल विवाह को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट...

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

Prayagraj News: अवैध पुलिस हिरासत पर हाईकोर्ट सख्त, अधिकारी से वसूली कर पीड़ित को ₹25 हजार मुआवजा देने का आदेश

by SYED BUSHRA
जून 9, 2026

Illegal Detention: प्रयागराज में इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक महत्वपूर्ण फैसले में एक व्यक्ति को 24 घंटे तक अवैध रूप...

Next Post
Bangladesh के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर हत्या का केस दर्ज, शेख हसीना से जुड़ा है मामला

Bangladesh के स्टार क्रिकेटर शाकिब अल हसन पर हत्या का केस दर्ज, शेख हसीना से जुड़ा है मामला

Assam Gang Rape

Assam Gang Rape: कोलकाता के बाद अब असम में हुआ नाबालिग के साथ गैंगरेप, ऐक्शन में असम सरकार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist