शनिवार, अगस्त 15, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Covishield Vaccine को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा खुलासा, BJP ने भी पकड़ा सिर…

by Rajni Thakur
मई 1, 2024
in Breaking, Latest News, उत्तर प्रदेश, देश
akhilesh-yadav-big-claim-regarding-covishield-vaccine-said-bjp-people-have-also-become-its-victims
Share on FacebookShare on Twitter

Akhilesh Yadav on Covishield Vaccine : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना की वैक्सीन को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। कोविशील्ड वैक्सीन को लेकर उठ सवालों के बीच सपा प्रमुख भी कूद पड़े। उन्होंने कहा कि देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है कि उसे कौन सी वैक्सीन लगी है। और इसका नुकसान बीजेपी के लोगों को भी हुआ है।

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि सरकार सौदागर नहीं होनी चाहिए! चंदे के नाम पर कुछ करोड़ रुपयों के लिए देश की 80% आबादी का जीवन खतरे में डालने वाली पैसों की लालची पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराकर अपना जवाब देगी।

‘बिना जांच के जनता को दी वैक्सीन’ (Akhilesh Yadav on Covishield Vaccine)

उन्होंने आगे लिखा देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है कि उसे कौन सी वैक्सीन लगी है। हमने पहले भी कहा था, अब भी कह रहे हैं कि पूरी तरह से जांच-परीक्षण के बिना वैक्सीन (Akhilesh Yadav Reaction on Covishield Vaccine) दिया जाना सही नहीं था। अब जब विदेशी कोर्ट में कोविशील्ड वैक्सीन बनाने वाली कंपनी ने खुद इसके बुरे साइड इफेक्ट के बारे में स्वीकार कर लिया है तो फिर जनता को और क्या सबूत चाहिए।

सरकार सौदागर नहीं होनी चाहिए!

चंदे के नाम पर कुछ करोड़ रुपयों के लिए देश की 80% आबादी का जीवन ख़तरे में डालनेवाली पैसों की लालची पार्टी को देश की जनता लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हराकर अपना जवाब देगी।

देशभर की डरी हुई जनता अपना वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट निकालकर देख रही है कि उसे कौन…

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) May 1, 2024

‘भाजपाई भी हुए इसका शिकार’

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि अब भाजपाई जहाँ भी जाएंगे, जनता के जीवन का सवाल उनका पीछा करेगा। इसका शिकार तो भाजपा के समर्थक भी हुए हैं। वैक्सीन के बुरे असर और जनता के विरोध के कारण, भाजपाइयों का डर तो आम जनता के डर से दोगुना हो गया है। धीरे-धीरे पनपते जन विरोध को देखते हुए भाजपाइयों के घरों और वाहनों से झंडे उतर गये हैं और गलों से भाजपा के पट्टे भी क्योंकि आम भाजपाई को तो सुरक्षा का कोई घेरा नहीं मिला है।

RELATED NEWS

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

अगस्त 13, 2026
JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

अगस्त 13, 2026

‘जान बचाने की जगह जोखिम में डाला’

उन्होंने आगे कहा- अब देखें भाजपा कैसे अपने मंचों से दावा करती है कि उसने कोरोनाकाल में जनता की जान बचाने का काम किया है; जबकि सच में जान जोखिम में डालने का काम किया है। भाजपा ने एक वैश्विक महामारी की आपदा में भी कोविड के टीके के प्रमाणपत्र में तस्वीर छापकर अपने प्रचार का अवसर ढूँढ लिया था। अब जब लोग अपने वैक्सिनेशन सर्टिफिकेट को देख रहे हैं, तो उनका विरोध और गुस्सा और बढ़ रहा है।

देश की सम्पत्ति बेचने वालों ने चंद पैसों के लिए देश की करोड़ों लोगों की ज़िंदगियों की भी बाज़ी लगा दी है। अब जनता भाजपा को हमेशा के लिए हटाकर अपना वर्तमान और भविष्य दोनों सुरक्षित कर लेगी।

 

Tags: Akhilesh YadavCovishield Vaccine
Share198Tweet124Share49

Rajni Thakur

Related Posts

OP Rajbhar Akhilesh Yadav Allegation

Rajbhar Allegation: ओपी राजभर का बड़ा आरोप, अखिलेश पर साजिश का दावा, बेटे की जान को खतरा बता योगी से सुरक्षा मांगी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

OP Rajbhar Allegation:भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप...

JPNIC Private Handover

Private Control : क्याअखिलेश के ड्रीम प्रोजेक्ट JPNIC को फिर शुरू करने या निजी हाथों में सौंपने की ही रही तैयारी

by SYED BUSHRA
अगस्त 13, 2026

 JPNIC Private Handover: लखनऊ के गोमतीनगर स्थित जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (JPNIC) को अब निजी हाथों में सौंपने की तैयारी...

Akhilesh Yadav attack on Yogi government

Political Attack: अखिलेश का योगी सरकार पर निशाना, प्रचार पर करोड़ों खर्च के बाद भी मिली सिर्फ बदनामी, दिए चुनावी तैयारी करने के निर्देश

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Akhilesh Yadav attack : उत्तर प्रदेश की राजनीति में एक बार फिर नेताओं के बीच बयानबाजी तेज हो गई है।...

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

Big Claim: अखिलेश यादव का बड़ा राजनीतिक आरोप,क्या BJP ने जानबूझकर उपचुनाव हारा ? EVM पर छिड़ी नई बहस

by Kirtika Tyagi
अगस्त 6, 2026

Big Claim: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उपचुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी पर बड़ा...

UP Assembly Monsoon Session 2026

UP Politics: अखिलेश-राहुल की जुगलबंदी पर योगी का पलटवार, ’86 में 56 SDM’ के दावे से सपा पर साधा निशाना

by SYED BUSHRA
जुलाई 23, 2026

Delhi students Protest : दिल्ली में छात्रों और युवाओं के मुद्दों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी...

Next Post
Mamata Banerjee, TMC

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनावों के बीच TMC का बड़ा एक्शन एक महासचिव को पद से हटाया

lucknow-school-bomb-threat-after-delhi-ncr-now-this-famous-school-of-lucknow-has-received-a-bomb-threat

School Bomb Threat : Delhi NCR के बाद अब Lucknow के इस स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी...

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist