Site icon News1India

छोटे सरकार को पटना हाई कोर्ट से राहत..क्या Anant Singh को मिला बीजेपी के समर्थन का इनाम? जानिए यंहा

Anant Singh

Anant Singh: बाहुबली नेता और पूर्व विधायक अनंत सिंह (Anant Singh) को बड़ी राहत मिली है। पटना हाईकोर्ट ने बुधवार को अनंत सिंह को बड़ी राहत देते हुए AK-47 मामले में बरी कर दिया। इस मामले में सिविल कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी और अनंत सिंह इस मामले में जेल में बंद थे।

पूर्व बाहुबली विधायक के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है. इसे अब तक की सबसे बड़ी राहत माना जा रहा है. इस निर्णय से अनंत सिंह के समर्थकों में उत्साह है।

सिविल कोर्ट से 10 साल की सजा

आपको बता दें कि अनंत सिंह AK-47 मामले में 2016 से जेल में बंद हैं. पुलिस ने अनंत सिंह के घर से AK-47 बरामद की थी। यह मामला पूरे बिहार में सुर्खियों में रहा था। इस मामले में सिविल कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी।

इस फैसले को लेकर अनंत सिंह ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। अब पटना हाईकोर्ट ने उन्हें इस मामले में बड़ी राहत दी है। मिली जानकारी के अनुसार, साक्ष्य के अभाव में अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है।

लोकसभा चुनाव में ललन सिंह का समर्थन

आपको बता दें कि इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह कुछ दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आए थे। वह अपनी संपत्ति का बंटवारा करने के लिए पैरोल पर बाहर आए थे। इस दौरान अनंत सिंह मीडिया में काफी चर्चा में रहे थे। उन्होंने मुंगेर लोकसभा सीट से जेडीयू उम्मीदवार ललन सिंह के लिए प्रचार भी किया था।

यह भी पढ़े: कंगाली की तरफ बढ़ता Pakistan वैश्विक कर्ज से कैसे उभरेगा?

उन्होंने ललन सिंह का खुलकर समर्थन किया था। साथ ही, उन्होंने ललन सिंह की जीत की भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। वहीं, मुंगेर सीट पर कांटे की टक्कर मानी जा रही थी। आरजेडी ने बाहुबली अशोक महतो की पत्नी अनीता देवी को टिकट दिया था।

Exit mobile version