शनिवार, सितम्बर 5, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

कौन हैं पटना के DM-SSP, जिन्होंने अनंत सिंह को पहनाई ‘हथकड़ी’, रंगदारी सेल में कुछ ऐसी कटी ‘बाहुबली’ की रात

जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह को पुलिस ने देररात अरेस्ट कर लिया। अनंत सिंह पर मोकामा से आरजेडी के नेता दुलारचंद की हत्या का आरोप है। पुलिस अनंत सिंह को थाने लेकर आई और रंगदारी सेल पर उन्हें रखा। रविवार को अनंत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

by Vinod
नवम्बर 2, 2025
in Latest News, क्राइम, राष्ट्रीय
Share on FacebookShare on Twitter

पटना ऑनलाइन डेस्क। जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह को पुलिस ने देररात अरेस्ट कर लिया। अनंत सिंह पर मोकामा से आरजेडी के नेता दुलारचंद की हत्या का आरोप है। पुलिस अनंत सिंह को थाने लेकर आई और रंगदारी सेल पर उन्हें रखा। रविवार को अनंत सिंह को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। अनंत सिंह 6 सितंबर को बेऊर जेल से बाहर आए थे और तीन माह के बाद फिर उसी के अंदर कर दिए गए।

क्यों हुई अंनत सिंह की गिरफ्तारी

बता दें कि दुलारचंद यादव की 30 अक्टूबर को पटना के मोकामा क्षेत्र में जन सुराज पार्टी के उम्मीदवार पीयूष प्रियदर्शी के लिए प्रचार करते समय आपसी झड़प के दौरान मौत हो गई थी। दुलारचंद के समर्थकों ने अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर हत्या का आरोप लगाया था। घटना भदौर और घोसवारी थानों के पास मोकामा इलाके में हुई थी। पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी। आरजेडी और कांग्रेस के नेता अनंत सिंह की गिरफ्तारी की मांग कर रहे है। इसी के बाद शनिवार की देररात अनंत सिंह को उनके घर से पुलिस ने अरेस्ट कर जेल भेज दिया।

RELATED NEWS

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

सितम्बर 4, 2026
Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

अगस्त 31, 2026

कुछ ऐसे हुई अनंत सिंह की गिरफ्तारी

दुलारचंद यादव हत्याकांड के आरोप में पुलिस ने अनंत सिंह पर केस दर्ज किया। शनिवार रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ थाना क्षेत्र के बेढ़ना में कारगिल चौक स्थित घर पहुंची थी। इसे पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा लीड कर रहे थे। खुद एसएसपी घर के अंदर दाखिल हुए और अनंत अनंत सिंह को दबोच लिया। करीब 11 घंटे तक अनंत सिंह को पुलिस ने रंगदारी सेल में रखा। ताया जाता है कि वो रात भर सोए नहीं और पुलिस से कहते रहे कि घटना के वक्त मैं काफिले के साथ आगे निकल चुका था, पीछे क्या हुआ मुझे पता नहीं।

कोर्ट ने अनंत सिंह को भेजा जेल

पुलिस ने सोमवार को अनंत सिंह का मेडिकल करवाया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने बाहुबली नेता को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मे बेऊर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं। अनंत सिंह 6 सितंबर को बेऊर जेल से बाहर आए थे और तीन माह फिर उन्हें इसी जेल में जाना पड़ गया। इनसब के बीच बाहुबली की गिरफ्तारी के बाद पटना डीएम डॉ, त्यागराजन और एसएयपर कार्तिकेय शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। डीएम ने बताया, मोकामा विधानसभा क्षेत्र में हुई घटना को जिला प्रशासन और पुलिस ने बहुत गंभीरता से लिया है। हमने मामले में कई कार्रवाई की है। आदर्श आचार संहिता पूरी चुनाव प्रक्रिया का एक मजबूत स्तंभ है।

कुछ इस तरह से बोले डीएम

डीएम ने कहा कि चुनाव आयोग के निर्देशानुसार, हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। अगर कोई असामाजिक तत्व कानून या आदर्श आचार संहिता के खिलाफ जाने की कोशिश करता है, तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमने 100 फीसदी हथियार जमा करने के निर्देश दिए हैं। सभी वैध हथियार जल्द ही जमा कर दिए जाएंगे। हर विधानसभा क्षेत्र में 50 से अधिक चेकिंग पॉइंट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सीएपीएफ भी जांच करेगी। पटना से सबसे ज्यादा जब्ती की गई है। पर्याप्त सीएपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। वे पुलिस और मजिस्ट्रेट के साथ समन्वय में काम कर रहे हैं। अवैध हथियारों को जब्त करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

कुछ इस तरह से बोले SSP

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया, 30 अक्टूबर को 2 प्रत्याशियों के गुटों में झड़प हो गई। पथराव हुआ, जिससे कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद एक शव बरामद किया गया। मृतक, 75 वर्षीय दुलारचंद यादव, उसी गांव के निवासी थे जहां यह झड़प हुई थी। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों और मृतक की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया और यह एक गंभीर मामला है। यह पाया गया कि यह सब प्रत्याशी अनंत सिंह की मौजूदगी में हुआ, जो इस मामले में मुख्य आरोपी भी हैं। अनंत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके साथी मणिकांत ठाकुर और रंजीत राम को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया है।

2011 बैच के बिहार कैडर के आईएएस

दरअसल, अनंत सिंह लंबे समय से विवादों और आपराधिक मामलों से जुड़े रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मोकामा और आस-पास के इलाकों में पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई है ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके। अब अगर बात करें उन दो अधिकारियों की, जिन्होंने इस कार्रवाई को अंजाम दिया, तो सबसे पहला नाम आता है पटना के डीएम डॉ. त्यागराजन एम.एस. का। वे 2011 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और मूल रूप से कोयंबटूर (तमिलनाडु) के रहने वाले हैं। उन्होंने कोयंबटूर मेडिकल कॉलेज से 2008 में एमबीबीएस की डिग्री हासिल की थी। डॉक्टर बनने के बाद भी उन्होंने सिविल सेवा में जाने का निर्णय लिया और पहले 2010 में आईपीएस, फिर 2011 में आईएएस बने।

 पूरे देश में हो रही डीएम की चर्चा

डीएम डॉ. त्यागराजन एम.एस. का प्रशासनिक सफर पूर्णिया जिले से प्रशिक्षु अधिकारी के रूप में शुरू हुआ। इसके बाद उन्होंने पटना सिटी के एसडीओ, बिहार शरीफ नगर निगम के आयुक्त, 2015 में नालंदा के डीएम, 2019 में दरभंगा के डीएम और 2021 के अंत में गया के डीएम के रूप में कार्य किया। वर्तमान में वे पटना के डीएम के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं और प्रशासनिक सख्ती के लिए जाने जाते हैं। डीएम डॉ. त्यागराजन एम.एस एक तेज तर्राक आईएएस अफसर हैं। जानकार बताते हैं कि वह कभी दबाव पर काम नहीं करते। जिस तरह से अनंत सिंह पर एक्शन हुआ, इसके बाद डीएम डॉ. त्यागराजन एम.एस की चर्चा पूरे देश में हो रही है। लोग सोशल मीडिया पर आईएएस अफसर की प्रशंसा कर रहे हैं।

2014 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा की बात करें तो वे 2014 बैच के बिहार कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और झारखंड के मूल निवासी हैं। उन्होंने बी.टेक के साथ पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन मैनेजमेंट भी किया है। जून 2025 में उन्हें पटना का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकनियुक्त किया गया था। इससे पहले वे पूर्णिया जिले में एसएसपी रहे, जहां उन्होंने कई जघन्य अपराधों का सफलतापूर्वक खुलासा किया था। उनकी छवि एक सख्त और परिणाम देने वाले पुलिस अधिकारी की रही है। पटना प्रशासन की इस कार्रवाई से एक बार फिर यह संदेश गया है कि चुनावी माहौल में कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन दोनों ही पूरी तरह सजग हैं। एसएसपी ने दो टूक शब्दों में कहा कि कानून को हाथ में लेने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

 

Tags: Anant SinghBahubali Anant Singh arrestedBihar Assembly Elections 2025Bihar Electionsbihar NewsDularchand Yadav murder casePatna DMPatna SSP
Share198Tweet124Share50

Vinod

Related Posts

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

Murder Mystery: बिहार में शराब पार्टी के बाद 4 युवकों की मौत, जहरीली शराब नहीं जहर मिलाने का आरोप

by SYED BUSHRA
सितम्बर 4, 2026

बिहार के बाढ़ अनुमंडल के बिना गांव स्थित सैदपुर टोला में तीन दिन पहले चार युवकों की संदिग्ध परिस्थितियों में...

Bihar Alcohol Party Death Case

Wine Poison Mystery: शराब पार्टी में 4 मौतों से मचा हड़कंप, मौके से मिला पांचवां गिलास, अब रहस्यमयी शख्स की तलाश

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Bihar Alcohol Party Death Case:शराब पार्टी के दौरान चार लोगों की मौत के मामले में पुलिस की जांच अब एक...

Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede

Stampede Tragedy: लखीसराय मे सावन के तीसरे सोमवार को अशोक धाम मंदिर में भगदड़, सात महिलाओं की मौत

by SYED BUSHRA
अगस्त 17, 2026

 Lakhisarai Ashok Dham Temple Stampede:बिहार के लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी पर सोमवार सुबह बड़ा...

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

Bharat Tiwari Encounter: भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा खुलासा, किसने पुलिस और प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

by SYED BUSHRA
अगस्त 7, 2026

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी गांव में हुए भरत तिवारी एनकाउंटर को लेकर मामला लगातार गंभीर...

Begusarai High Tension Line Accident

बेगूसराय में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से झुलसी, ग्रामीणों ने उठाई सुरक्षा की मांग

by SYED BUSHRA
जुलाई 24, 2026

Begusarai High Tension Line Accident:बिहार के बेगूसराय जिले के बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड-4 में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा...

Next Post
Cocktail 2: गुरुग्राम में शुरू हुई ‘कॉकटेल 2’ की शूटिंग, शाहिद-कृति की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

Cocktail 2: गुरुग्राम में शुरू हुई 'कॉकटेल 2' की शूटिंग, शाहिद-कृति की जोड़ी फिर मचाएगी धमाल

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 18 की मौत

जोधपुर में भीषण सड़क हादसा, श्रद्धालुओं से भरी बस की टक्कर में 18 की मौत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist