Saturday, November 7, 2026 3:45 am
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

Home » Breaking » Hathras Kand: हाथरस कांड में 121 लोगों ने गवाई थी जान, कोर्ट ने जनहित याचिका की खारिज

Hathras Kand: हाथरस कांड में 121 लोगों ने गवाई थी जान, कोर्ट ने जनहित याचिका की खारिज

by Akhand Pratap Singh
12/07/2024
Hathras Kand

Hathras Kand: 2 जुलाई को उत्तर प्रदेश के हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में 121 लोगों की भगदड़ (Hathras Kand) की वजह से मौत हो गई लेकिन इन मौतों पर अभी तक सवाल कायम हैं। आखिर दोषी कौन है?

SIT के जांच के बाद अधिकारियों और सिपाहियों पर भले कार्रवाई हुई लेकिन बाबा अभी भी बचे हुए दिखाई देते हैं। ऐसे में कुछ लोगों को उम्मीद सिर्फ सुप्रीम कोर्ट से थी आज वो भी खत्म हो गई।

2 जुलाई को हुआ था हाथरस कांड

जुलाई का महीना उत्तर प्रदेश के लिए काला दिन लेकर आया 2 जुलाई को 121 लोग एक साथ काल के मुंह में समा गए वो अब कभी नहीं लौटेंगे। लेकिन सवाल ये है कि क्या उन्हें हम न्याय भी नहीं दिला सकते हैं आप कहेंगे कैसा न्याय सरकार ने पीड़ित परिवारों को मुआवजा दे दिया है। फिर क्या कैसा न्याय चाहिए असली न्याय तब होगा जब असली दोषी को सज़ा मिलेगी और असली दोषी कौन है?

RELATED NEWS

Hathras kand

Hathras kand: हाथरस भगदड़ के बाद अपने गावं पहुचां भोले बाबा साकार हरि, पत्नी और वकील भी साथ रहे मौजूद

July 17, 2024
Hathras Kand

Hathras Kand: हाथरस हादसे पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, SDM, CO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

July 9, 2024

वही व्यक्ति जिसने भोले-भाले लोगों को अंधविश्वास के जाल में फंसा लिया। उन्हें मूर्ख बनाया खुद को भगवान बताया और चरणधूल लेने के लिए कहा जिसकी वजह से भगदड़ मच गई और 121 मासूम लोगों की जान चली गई। उसकी कल तक सांसे अटकी हुई थीं लेकिन आज सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने उसे राहत दे दी।

यह भी पढ़े: UP पुलिस पेपर लीक मामले में मास्टरमाइंड राजीव को मिली जमानत, इसके बाद भी नही मिली राहत

जनहित याचिका पर कोर्ट ने की सुनवाई 

आपको बता दें कि हाथरस भगदड़ (Hathras Kand) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सुनवाई से इनकार कर दिया है, साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा है कि आप सीधे अनुच्छेद 32 के तहत सुप्रीम कोर्ट क्यों आए?

अनुच्छेद 32 के तहत प्रत्येक व्यक्ति को अपने मौलिक अधिकारों के प्रवर्तन के लिए सर्वोच्च न्यायालय में जाने का अधिकार है। इसका मतलब यह है कि अगर किसी को लगता है कि उसके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन हुआ है, तो वह राहत के लिए सीधे सर्वोच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा सकता है।

यह भी पढ़े: 84 घाटों के लिए प्रसिद्ध काशी नगरी में बन रहा एक और घाट, जानिए क्या होगी खासियत?

उसी के तहत हाथरस मामले को लेकर याचिकाकर्ता सुप्रीम कोर्ट पहुंचा याचिकाकर्ता की मांग थी कि हाथरस भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जजों की कमेटी बनाकर मामले की जांच हो सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि हर चीज जनहित याचिका के रूप में नहीं आनी चाहिए घटना को लेकर आप हाईकोर्ट में याचिका दायर कर सकते हैं वे मजबूत अदालतें हैं बेशक यह एक परेशान करने वाली घटना है।

करीब 300 पेज की थी SIT रिपोर्ट 

आपको बता दें कि इस घटना के बाद योगी सरकार ने SIT जांच कराई SIT ने करीब 300 पेज की रिपोर्ट सौंपी थी। जिसमें 119 लोगों के बयान लिए गए थे, SIT ने DM हाथरस आशीष कुमार और SP निपुण अग्रवाल से लेकर सत्संग की अनुमति देने वाले SDM और CO सिकंदराराऊ 2 जुलाई सत्संग की ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों के बयान भी दर्ज किए थे। जिसके बाद SDM CO समेत 6 सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया। लेकिन बाबा को क्लीन चिट मिल गई।

ना नेता बाबा के खिलाफ बोल रहे हैं, ना जांच रिपोर्ट बाबा के खिलाफ बोल रही है, आखिर बाबा पर इतनी मेहरबानी क्यों हो रही है? आज हर आम जनता पूछ रही है वहीं सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई से मना कर दिया हालांकि याचिकाकर्ता हाई कोर्ट जा सकता है।

Related Posts

Hathras kand

Hathras kand: हाथरस भगदड़ के बाद अपने गावं पहुचां भोले बाबा साकार हरि, पत्नी और वकील भी साथ रहे मौजूद

July 17, 2024
Hathras Kand

Hathras Kand: हाथरस हादसे पर योगी सरकार का बड़ा एक्शन, SDM, CO समेत 6 अधिकारी सस्पेंड

July 9, 2024
Chandrashekhar Azad

Chandrashekhar Azad: हाथरस पहुंचे चंद्रशेखर आजाद, साकार हरि से पीड़ितों को 1-1 करोड़ रुपए देने का किया अनुरोध

July 8, 2024
Hathras Kand

Hathras Kand: हाथरस मामले से जहरीली गैस वाले स्प्रे की एक नई थ्योरी आई सामने, साकार हरि के वकील एपी सिंह का बड़ा दावा

July 8, 2024
Hathras Kand

राहुल गांधी ने योगी सरकार से हाथरस कांड के पीड़ितों का मुआवजा बढ़ाने के लिए लिखी चिट्ठी

July 7, 2024
Rahul Gandhi Hathras Visit

Rahul Gandhi Hathras Visit: राहुल गांधी जाएंगे हाथरस, भगदड़ में जान गवाने वाले लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

July 4, 2024
Hathras Kand

Hathras Kand: चश्मदीद ने किया चौंकाने वाला खुलासा, आश्रम में बाबा लड़कियों से करवाता था गलत काम

July 4, 2024
Hathras kand

Hathras kand: हाथरस भगदड़ में 121 लोगों की गई जान, आश्रम में छापा लेकिन बाबा फरार, पुलिस ने दर्ज किया FIR, एक्शन में योगी सरकार

July 3, 2024
Next Post
राखी सावंत और मल्लिका शेरावत से हुई Tripti Dimri की तुलना, इंटीमेट सीन्स देखकर नेटिजन्स हुए आग बबूला

राखी सावंत और मल्लिका शेरावत से हुई Tripti Dimri की तुलना, इंटीमेट सीन्स देखकर नेटिजन्स हुए आग बबूला

Akshay Kumar हुए कोरोना पॉजिटिव, अनंत अंबानी की शादी में नहीं हो पाएंगे शामिल!

Akshay Kumar हुए कोरोना पॉजिटिव, अनंत अंबानी की शादी में नहीं हो पाएंगे शामिल!

Rahul Gandhi

राहुल गांधी ने स्मृति ईरानी के बचाव में किया ट्वीट, लोगों ने कहा- जीत लिया दिल

POPULAR POST

Salton Sea California

Salton Sea : एक छोटी सी गलती से बनी झील, 100 साल बाद अब क्यों बनीं लोगों के लिए मुसीबत?

November 7, 2026
UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

UP Weather: क्या बदलेगा यूपी का मौसम, पूर्वांचल के किन जिलों में बारिश के आसार; जानें अगले 5 दिनों का हाल

November 2, 2026
Riyadh Attack : सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट हमले में एक और भारतीय की मौत, अब तक कितने लोगों ने गंवाई जान?

Riyadh Attack : सऊदी अरब में रियाद एयरपोर्ट हमले में एक और भारतीय की मौत, अब तक कितने लोगों ने गंवाई जान?

November 4, 2026
Vande Bharat Sleeper Train

Vande Bharat Sleeper : वाराणसी से दिल्ली की स्लीपर ट्रेन शुरू होते ही टिकटों की मारामारी, दिवाली तक सीटें फुल, जानें किराया

November 1, 2026
US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

US Midterm : ट्रंप को लगा सियासी झटका, डेमोक्रेट्स ने सीनेट और हाउस दोनों पर जमाया कब्जा; अब क्या करेंगे राष्ट्रपति?

November 3, 2026
IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

IND vs NZ : बिना मैच खेले ही सीरीज से बाहर हुआ स्टार ऑलराउंडर, क्या फिर लगी चोट या है कोई और है वजह?

November 4, 2026

LATEST

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

Ayodhya Deepotsav 2026: लाखों दीयों से रोशन होगी रामनगरी, हज़ारों ड्रोन्स से दिखेंगी आसमान में रामायण की झलक

November 7, 2026
Bhagalpur Market Rates

Market Rates : दिवाली से पहले निकला दिवाला सोना-चांदी से लेकर सरसों तेल चीनी तक के भाव चढ़े ,जानिए क्या है नया रेट

November 7, 2026
Salton Sea California

Salton Sea : एक छोटी सी गलती से बनी झील, 100 साल बाद अब क्यों बनीं लोगों के लिए मुसीबत?

November 7, 2026
Sant Kabir Nagar

Delhi News : फैक्ट्री में खुद को लगाई आग, क्या 20 साल की युवती से शादी की जिद बनी मौत की वजह?

November 7, 2026
Israel Arab Voters

Israel Election : इजरायल में अरब वोटरों ने कैसे बदला चुनावी गणित? कौन हैं यह नागरिक, जिनकी वजह से नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें

November 7, 2026
Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

Diwali 2026:इस दिवाली पर बन रहा त्रिग्रही योग, जानें क्या है लक्ष्मी पूजन और काली पूजा का समय

November 6, 2026
News1India

Copyright © 2026 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2026 New1India