मंगलवार, सितम्बर 8, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IGI Airport Accident : IGI एयरपोर्ट में हुआ भयानक हादसा, अचानक गिरी टर्मिनल की छत, हादसे में मौत

तेज़ बारिश के चलते दिल्ली की व्यवस्था के पत्ते धीरे-धीरे खुल रहे हैं। आज की झमाझमा बारिश के चलते आईजीआई एयरपोर्ट की छत ही नीचे गिर गई जिससे 1 शख्स की मौत हो गई।

by Gulshan
जून 28, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, दिल्ली, बड़ी खबर, राज्य
Delhi, Delhi Rain, Delhi IGI Airport, Delhi Airport, terminal 1, Delhi Airport terminal 1, Delhi News
Share on FacebookShare on Twitter
IGI Airport : दिल्ली-एनसीआर में मानसून की पहली बारिश ने लोगों को राहत के साथ-साथ परेशानी भी दी है। भारी बारिश के बाद सड़कों पर पानी भर गया है। दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 पर पार्किंग की छत गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।
भारी बारिश के दौरान टर्मिनल 1 पर सुबह के वक्त गाड़ियों की लाइन लगी हुई थी, तभी अचानक पार्किंग की छत गिर गई, जिससे कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और आपातकालीन सेवाओं को तुरंत बुलाया गया। अधिकारियों ने बताया कि छत के साथ-साथ बीम भी गिर गए, जिससे टर्मिनल के ‘पिक-अप और ड्रॉप’ क्षेत्र में खड़ी कारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं।

केंद्रिए विमानन मंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

हादसे के बाद हालात का जायजा लेने के लिए केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राम मोहन नायडू स्वयं टर्मिनल वन पर पहुंचे और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए इस हादसे में मारे गए व्यक्ति के परिजनों और घायलों के लिए मुआवजे का ऐलान किया। उन्होंने कहा, “मृतक के परिजनों को 20 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी जबकि घायलों को 3 लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है।”

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दिल्ली के मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि इस हादसे में 6 लोग घायल हुए हैं और उन्हें मेदांता एयरपोर्ट में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया, “सुबह 06:50 बजे एडीओ रविंदर की ओर से संदेश आया कि एयरपोर्ट का शेड गिर गया है, जिसके कारण 8 लोग फंस गए और घायल हो गए हैं। उन्हें पीसीआर/सीएटीएस द्वारा बचाकर मेदांता अस्पताल पहुंचाया गया, और एक व्यक्ति को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया।”

https://twitter.com/ANI/status/1806507493243375620

RELATED NEWS

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

सितम्बर 8, 2026
Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

सितम्बर 7, 2026

यह भी पढ़ें : देखने को मिला बारिश का रौद्र रूप, 88 सालों का टूटा रिकॉर्ड, 3 दिनों के लिए मौसम का दिखाएगा यही मिजाज़

अग्निशमन विभाग ने बताया कि उन्हें सुबह करीब साढ़े पांच बजे छत गिरने की सूचना मिली। हालात पर काबू पाने के लिए कम से कम चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के तीन टर्मिनल हैं – टी1, टी2 और टी3। टर्मिनल-1 पर केवल घरेलू उड़ानें संचालित होती हैं।

पुलिस उपायुक्त (आईजीआई) उषा रंगनानी ने बताया कि इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के ‘टी-1’ प्रस्थान स्थल की ओर जाने वाले विमानों को सीआईएसएफ जांच चौकी पर टी-1 आगमन स्थल की ओर मोड़ दिया गया है।

Tags: DelhiDelhi airportDelhi Airport terminal 1Delhi IGI Airportdelhi newsDelhi Rainterminal 1
Share196Tweet123Share49

Gulshan

Related Posts

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse

सत्य निकेतन पीजी हादसा: सपने लेकर दिल्ली आए थे छात्र, मलबे में दफन हो गईं परिवारों की उम्मीदें

by SYED BUSHRA
सितम्बर 8, 2026

Delhi Satya Niketan PG Building Collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को पांच मंजिला पीजी इमारत अचानक ढहने से...

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

Delhi PG Incident : मां की मानी एक बात बची हबीब की जान, दोस्तों की तलाश में बेचैन घूम रहे छात्र

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 7, 2026

 Delhi Satya Niketan PG collapse:दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पांच मंजिला छात्र पीजी की इमारत अचानक ढह गई।...

Delhi Building Collapse:  सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन में भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत, NDRF ने संभाला मोर्चा

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला इमारत...

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

Delhi Heavy Rain Red Alert

Delhi Rain: राजधानी में बारिश का रेड अलर्ट, सड़कें जलमग्न, लगा लंबा जाम, 18 फ्लाइट रद्द, 146 उड़ानें लेट

by SYED BUSHRA
अगस्त 25, 2026

Delhi Rain Alert: मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश ने राजधानी दिल्ली की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। कई इलाकों में...

Next Post
Samajwadi Party, Samajwadi Party sansad, SP MP Ram Gopal Yadav

Ram Gopal Yadav : बारिश ने खड़ी की ऐसी नौबत गोद मेों आ गे सपा के बड़े सांसद

Hemant Soren

Hemant Soren Bail: झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दी बड़ी राहत, मिली जमानत

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In