सोमवार, अक्टूबर 26, 2026
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍

IPL 2024 : धोनी के मैच पर संकट के बादल, इस वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले

by Gautam Jha
अप्रैल 5, 2024
in Breaking, IPL 2023, Latest News, TOP NEWS
IPL 2024 : धोनी के मैच पर संकट के बादल, इस वजह से रद्द हो सकता है चेन्नई सुपर किंग्स के मुकाबले

हैदराबाद। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल सीज़न 2024 के आज होने वाले दक्षिण डर्बी मुकाबले पर अनिश्चितता के बादल छाए हुए हैं। यह संकट एसोसिएशन और बिजली विभाग के बीच बढ़ता विवाद के कारण उत्पन्न हुआ है। दरअसल हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (HCA) ने शुक्रवार को बताया कि राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी गई है, जबकि बिजली विभाग ने इस दावे का खंडन किया है। बिजली विभाग ने 3 करोड़ रुपये से अधिक के बकाया या भुगतान न किए गए टैरिफ के कारण उप्पल स्टेडियम की बिजली आपूर्ति काट दी थी।

स्टेडियम की  बिजली आपूर्ति बंद

शुक्रवार को एक आधिकारिक विज्ञप्ति में हैदराबाद क्रिकेट एसोसिएशन (एचसीए) के अध्यक्ष कार्यालय ने दावा किया कि सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच आईपीएल के इस दक्षिण डर्बी मुकाबले को कोई खतरा नहीं है और आईपीएल मुकाबला निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। जिसपर बिजली विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि बकाया का भुगतान नहीं किया गया है, अगर शुक्रवार शाम तक भुगतान नहीं किया गया, तो बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

RELATED NEWS

हीट स्ट्रोक के बाद Shah Rukh Khan को हुई आंखों की दिक्कत, दिखना हुआ बंद इलाज के लिए अमेरिका निकले!

हीट स्ट्रोक के बाद Shah Rukh Khan को हुई आंखों की दिक्कत, दिखना हुआ बंद इलाज के लिए अमेरिका निकले!

जुलाई 30, 2024
टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही Gautam Gambhir ने की बीसीसीआई से ये बड़ी मांग! इस क्रिकेटर के साथ करना चाहते हैं काम

टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही Gautam Gambhir ने की बीसीसीआई से ये बड़ी मांग! इस क्रिकेटर के साथ करना चाहते हैं काम

जुलाई 11, 2024

एसोसिएशन के दावों का खंडन 

बिजली विभाग के एक अधिकारी ने मामले को लेकर कहा कि एसोसिएशन का बकाया बढ़ गया है और हमने उन्हें भुगतान न किए गए टैरिफ पर पहले नोटिस जारी किया था। हमने उन्हें हमारे नोटिस का जवाब देने और बकाया चुकाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था। अगर आज शाम तक बिल का भुगतान नहीं किया गया, तो स्टेडियम को बिजली की आपूर्ति बंद कर दी जाएगी।

अंकतालिका में दूसरे स्थान पर चेन्नई 

आईपीएल के इस सीजन में अपने पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC से 20 रनों से हारने के बाद, गत चैंपियन सीएसके वर्तमान में दो जीत और एक हार के बाद 4 अंकों के साथ अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। वहीं पिछले साल फाइनल में हारने वाली गुजरात टाइटंस (GT) से 7 विकेट की हार के बाद सनराइजर्स के वर्तमान में केवल दो अंकों के साथ आईपीएल स्टैंडिंग में सातवें स्थान पर हैं। मौजूदा आईपीएल सीज़न की उनकी पहली और एकमात्र जीत राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ आई थी।

सनराइजर्स हैदराबाद टीम

हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्कराम, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, वाशिंगटन सुंदर, भुवनेश्वर कुमार, मयंक मार्कंडेय, जयदेव उनादकट, उमरान मलिक, ग्लेन फिलिप्स, नितीश रेड्डी, उपेन्द्र यादव, राहुल त्रिपाठी, टी नटराजन, अनमोलप्रीत सिंह, झटवेध सुब्रमण्यन, सनवीर सिंह, फजलहक फारूकी, मार्को जानसन, आकाश महाराज सिंह।

चेन्नई सुपर किंग्स टीम

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), एमएस धोनी (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिशेल, शिवम दुबे, समीर रिजवी, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मथीशा पथिराना, मुस्तफिजुर रहमान, शार्दुल ठाकुर। शेख रशीद, मोईन अली, मिशेल सेंटनर, डेवोन कॉनवे, अजय जादव मंडल, प्रशांत सोलंकी, मुकेश चौधरी, सिमरजीत सिंह, आरएस हंगरगेकर, महेश थीक्षाना, निशांत सिंधु, अरवेल्ली अवनीश।

Tags: #msdhonicsk vs Srhipl 2024

Gautam Jha

Related Posts

हीट स्ट्रोक के बाद Shah Rukh Khan को हुई आंखों की दिक्कत, दिखना हुआ बंद इलाज के लिए अमेरिका निकले!

हीट स्ट्रोक के बाद Shah Rukh Khan को हुई आंखों की दिक्कत, दिखना हुआ बंद इलाज के लिए अमेरिका निकले!

by Neel Mani
जुलाई 30, 2024

नई दिल्ली: शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज एक ऐसा नाम बन चुका है, जिसे दुनियाभर में जाना जाता है।...

टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही Gautam Gambhir ने की बीसीसीआई से ये बड़ी मांग! इस क्रिकेटर के साथ करना चाहते हैं काम

टीम इंडिया का हेड कोच बनते ही Gautam Gambhir ने की बीसीसीआई से ये बड़ी मांग! इस क्रिकेटर के साथ करना चाहते हैं काम

by Neel Mani
जुलाई 11, 2024

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार परफॉरमेंस देने के लिए तैयार करने वाले टीम इंडिया के...

पत्नी से तलाक की ख़बरों के बीच टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे Hardik Pandya

पत्नी से तलाक की ख़बरों के बीच टीम इंडिया स्क्वॉड में शामिल होने के लिए न्यूयॉर्क पहुंचे Hardik Pandya

by Neel Mani
मई 29, 2024

नई दिल्ली: पत्नी से अलगाव की ख़बरों के बीच आखिरकार हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) बुधवार यानी आज 29 मई को...

आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद Andre Russell का एक्ट्रेस अन्नया पांडे के साथ डांस करता वीडियो वायरल!

आईपीएल 2024 का खिताब जीतने के बाद Andre Russell का एक्ट्रेस अन्नया पांडे के साथ डांस करता वीडियो वायरल!

by Neel Mani
मई 28, 2024

नई दिल्ली: आईपीएल 2024 का 17वां सीजन खत्म हुए (Andre Russell) भले ही दो दिन क्यों न बीत गए हो,...

पहली नज़र में प्यार से लेकर शादी, बच्चा और अब तलाक की ख़बरों के बीच कुछ ऐसा रहा है Hardik Pandya का सफर!

पहली नज़र में प्यार से लेकर शादी, बच्चा और अब तलाक की ख़बरों के बीच कुछ ऐसा रहा है Hardik Pandya का सफर!

by Neel Mani
मई 28, 2024

नई दिल्ली: हार्दिक पांडया (Hardik Pandya) टीम इंडिया का वो स्टार खिलाड़ी, जिसे लेकर इस साल काफी चर्चाएं होती रही...

Next Post
कॉमेडी सीरियल भाबी जी घर पर हैं के Saanand Verma को 13 साल की उम्र में यौन शोषण जैसे भयानक…

कॉमेडी सीरियल भाबी जी घर पर हैं के Saanand Verma को 13 साल की उम्र में यौन शोषण जैसे भयानक...

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024: क्या जीत की हैट्रिक रिपीट कर पाएंगे बालियान या बाजी मार जाएंगे हरेंद्र?

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India