सोमवार, सितम्बर 7, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Loksabha 2024: कांग्रेस 110 सीटों पर उम्मीदवारों का कर सकती है ऐलान, पीएम मोदी के खिलाफ इन्हें मिल सकता है टिकट

by Akhand Pratap Singh
मार्च 7, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, उत्तर प्रदेश, चुनाव, देश, बड़ी खबर
Loksabha 2024

Loksabha 2024

Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

सितम्बर 6, 2026
PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

सितम्बर 6, 2026

Loksabha 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल चर्चा में लगे हुए हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की अहम बैठक होने वाली है. कयास लगाए जा रहे हैं कि इस बैठक के बाद कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर सकती है. पहले चरण में कांग्रेस विभिन्न राज्यों से 110 से ज्यादा उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर सकती है.

पहले चरण में 110 से ज्यादा उम्मीदवारों का होगा ऐलान

लोकसभा (Loksabha 2024) को लेकर पहले चरण में कांग्रेस अलग-अलग राज्यों से 110 से ज्यादा उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. सूत्रों के मुताबिक उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, छत्तीसगढ़, हरियाणा और दिल्ली समेत दक्षिणी राज्यों की कुछ अहम सीटों पर फैसला होना है. हालांकि, कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र यह भी बताते हैं कि इस सूची में उत्तर प्रदेश की रायबरेली और अमेठी सीटों पर भी उम्मीदवारों का फैसला होगा.

यह भी पढ़े: जौनपुर में भाजपा नेता प्रमोद यादव की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 1980 पिता के साथ भी हुआ था कुछ ऐसा

केंद्रीय चुनाव समिति की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक के बाद तय किए गए नामों के लिए अंतिम क्षण महत्वपूर्ण हो सकता है. कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि अलग-अलग राज्यों की स्क्रीनिंग कमेटियों में फाइनल किए गए नामों को चुनाव समिति के सदस्यों के सामने पेश किया जाएगा. उसके बाद उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी जायेगी.

पीएम के खिलाफ अजय राय होंगे मैदान में 

पार्टी के सूत्रों के मुताबिक कहा जा रहा है कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को आगामी चुनाव में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मैदान में उतारा जा सकता है. जानकारी के मुताबिक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली को उत्तर पूर्वी दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी के खिलाफ टिकट दिया जा सकता है. साथ ही पहली सूची में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष अलका लांबा का टिकट भी फाइनल हो सकता है.

भूपेश बघेल राजनांदगांव से मिल सकता है टिकट

कांग्रेस पार्टी के सूत्रों के मुताबिक माना जा रहा है कि पहली सूची में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव से टिकट दिया जा सकता है. इसके अलावा, यह भी समझा जा रहा है कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुडा के बेटे दीपेंद्र हुडा को रोहतक से टिकट दिया जा सकता है. इस बीच मध्य प्रदेश में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को चुनाव लड़ाने की कोशिश चल रही हैं.

यह भी पढ़े: हरियाणा कोर कमेटी की आलाकमान के साथ हुई बैठक, दसों लोकसभा सीटों पर भाजपा अकेले लड़ेगी चुनाव

इसके अलावा, पहली सूची में मध्य प्रदेश के प्रमुख चेहरों को टिकट जारी करने की भी चर्चा है, जिनमें दिग्विजय सिंह से लेकर कांतिलाल भूरिया और सुरेश पचौरी और सज्जन सिंह वर्मा शामिल हैं। कांग्रेस पार्टी से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान में दो प्रमुख नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है.

Tags: BJPCongressloksabha 2024PM ModiRahul Gandhi
Share198Tweet124Share50

Akhand Pratap Singh

Related Posts

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

Delhi PG collapse : पांच मंजिला इमारत गिरने से कई लोग मलबे में दबे, छात्रों की सुरक्षा पर उठे सवाल

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को छात्रों के पीजी के तौर पर इस्तेमाल हो रही पांच मंजिला...

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

PM Modi SRCC Speech: पीएम मोदी बोले- ‘दिमागी नक्सल’ की होम्योपैथी गोली का असर दिखा

by Kirtika Tyagi
सितम्बर 6, 2026

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रतिष्ठित श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) के शताब्दी समारोह को संबोधित करते हुए...

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

PM Narendra Modi: कार की जगह मेट्रो से SRCC पहुंचे प्रधानमंत्री, यात्रियों से भी किया संवाद

by Sadaf Farooqui
सितम्बर 6, 2026

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार शाम दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित कार्यक्रम में...

PM Modi Swadeshi Appeal

Swadeshi Appeal: 7.8% GDP के बाद PM मोदी की अपील, सोना खरीदने और विदेश में शादी से क्यों किया मना

by SYED BUSHRA
सितम्बर 1, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की 7.8 प्रतिशत GDP ग्रोथ को देशवासियों की मेहनत और संकल्प शक्ति का परिणाम बताया...

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award

Asaduddin Owaisi Attack: पीएम मोदी को बाबर के देश का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर ओवैसी ने कसा BJP-RSS पर तंज

by Kirtika Tyagi
अगस्त 31, 2026

Asaduddin Owaisi on PM Modi Uzbekistan Award:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उज्बेकिस्तान के सर्वोच्च मित्रता सम्मान से नवाजे जाने के बाद...

Next Post
Nisha Rawal

तलाक के दो साल बाद Nisha Rawal की जिंदगी में फिर लौटी खुशियां

Narendra Modi in srinagar : श्रीनगर में पीएम का विपक्ष पर प्रहार, कहा 370 के हटने के बाद धरती के स्वर्ग में आने का अहसास अद्वितीय

Narendra Modi in srinagar : धरती के स्वर्ग में आने का अहसास अद्वितीय, PM का विपक्ष पर भी प्रहार

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist