Tuesday, May 19, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

तलाक के दो साल बाद Nisha Rawal की जिंदगी में फिर लौटी खुशियां

ये नाम करण मेहरा और निशा रावल (Nisha Rawal) का था। दोनों के बीच हुए झगड़े ने टेलीविजन इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। खैर अब निशा और करण का तलाक हो चुका है और दोनों अपने-अपने रिश्तों में आगे बढ़ चुके हैं।

by Neel Mani
March 7, 2024
in Latest News, मनोरंजन
Nisha Rawal

Nisha Rawal

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: टीवी के दो पॉपुलर कलाकारों ने उस वक्त सभी को हैरत में डाल दिया था, जब शादी जैसे पवित्र रिश्ते में दोनों के बीच हिंसा करने की ख़बर सामने आई थी। ये नाम करण मेहरा और निशा रावल (Nisha Rawal) का था। दोनों के बीच हुए झगड़े ने टेलीविजन इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया था। खैर अब निशा और करण का तलाक हो चुका है और दोनों अपने-अपने रिश्तों में आगे बढ़ चुके हैं।

तलाक के 2 साल बाद अब निशा रावल (Nisha Rawal) की जिंदगी में एक बार फिर से खुशियां लौट आई हैं। निशा रावल की जिंदगी में हैप्पी फेज की एंट्री हो चुकी है। आखिर निशा ने सिटी ऑफ ड्रीम्स कहे जाने वाले मुंबई शहर में अपना नया आशियाना जो खरीद लिया है। इस खुशी को निशा रावल ने अपने सभी फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

RELATED NEWS

No Content Available

निशा (Nisha Rawal) ने बेटे काविश के साथ गृह प्रवेश की कई पिक्चर्स को अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। इन पिक्चर्स में निशा और उनके बेटे काविश पंडित जी के साथ गृह प्रवेश की पूजा करते हुए नज़र आ रहे हैं। इतना ही नहीं कई तस्वीरों में मां बेटे अपने न्यू होम में हैप्पी पोज देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।

इन पिक्चर्स के अलावा निशा ने एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें नन्हे काविश मां के साथ मिलकर पूजा की सारी रस्में निभाते हुए नज़र आ रहे हैं। 7 साल के काविश का ये समझदारी वाला रूप देख निशा भी खुशी से फूली नहीं समा रही है। इन तस्वीरों और वीडियोज को शेयर करते हुए निशा ने कैप्शन में लिखा है, एक नई शुरुआत की खुशबू। इतना ही अपने नए घर में शिफ्ट होने से पहले निशा ने अपने पुराने घर के लिए भी एक नोट लिखा था, जिसमें उन्होंने अपने पुराने घर की कई तस्वीरों को शेयर किया था।

ये भी पढ़ें :- Jacqueline Fernandez की बिल्डिंग में लगी आग, धू-धू कर जलता दिखा फ्लैट

आपको बता दें, ये सब निशा (Nisha Rawal) के लिए आसान नहीं था। एक वक्त ऐसा भी था जब निशा अपनी जिंदगी में आए तूफान के चलते सुर्खियों में छाई रहती थी। मई 2021 में निशा ने अपने पति और एक्टर करण मेहरा पर घरेलू हिंसा करने के आरोप लगाए थे। दोनों के बीच का विवाद पुलिस स्टेशन और कोर्ट कचहरी तक पहुंच गया था। इसके बाद मार्च 2022 में निशा और करण ने आपसी सहमती से तलाक लेकर एक दूसरे से हमेशा के लिए अलग होने का फैसला किया था। अब ये दोनों अपनी-अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं।

Tags: Karan MehraNisha Rawal
Share203Tweet127Share51

Neel Mani

Related Posts

No Content Available
Next Post
Narendra Modi in srinagar : श्रीनगर में पीएम का विपक्ष पर प्रहार, कहा 370 के हटने के बाद धरती के स्वर्ग में आने का अहसास अद्वितीय

Narendra Modi in srinagar : धरती के स्वर्ग में आने का अहसास अद्वितीय, PM का विपक्ष पर भी प्रहार

Rajbhar controversy

Uttar Pradesh: "पीला गमछा लगाकर जब थाने पर जाओगे..तुम्हारी शक्ल में दरोगा को राजभर दिखेगा" मंत्री बनते ही राजभर के बिगड़े बोल

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist