Friday, June 26, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Parliament Session 2024 : ‘हिंदु’ वाले बयान पर मजबूरन खड़े हुए मोदी फिर दिया राहुल को जवाब

लोकसभा में आज राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा चल रही है। इस दौरान विपक्षी नेता राहुल गांधी ने बहस की शुरुआत की और संविधान के बहाने मोदी सरकार पर जमकर हमला किया। उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत संविधान की कॉपी हाथ में लेकर की।

by Gulshan
July 1, 2024
in Breaking, Latest News, TOP NEWS, देश, बड़ी खबर, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, PM Narendra Modi, Rahul Gandhi Lok Sabha Speech
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

June 25, 2026
CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

June 22, 2026

Parliament Session 2024 : जुलाई महीने के पहले दिन यानी सोमवार को लंच के बाद एक बार फिर संसद का सत्र शुरू हो गया है। विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपने संबोधन के दौरान भगवान शिव की तस्वीर दिखाई। इसके बाद हंगामा शुरू हो गया है। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या सदन में भगवान शिव की तस्वीर दिखाना मना है। उनके संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद हैं।

‘डरो मत डराओ मत…’ – राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि “मोदीजी ने अपने भाषण (Parliament Session 2024) में एक दिन कहा कि हिंदुस्तान ने कभी किसी पर हमला नहीं किया। इसका कारण है कि हिंदुस्तान अहिंसा का देश है, यह डरता नहीं है। हमारे महापुरुषों ने यह संदेश दिया – ‘डरो मत, डराओ मत’. शिवजी कहते हैं – ‘डरो मत, डराओ मत’ और त्रिशूल को जमीन में गाड़ देते हैं। दूसरी तरफ, जो लोग अपने आपको हिंदू कहते हैं, वो 24 घंटे हिंसा-हिंसा-हिंसा.. नफरत-नफरत-नफरत… आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सच का साथ देना चाहिए।”

यह भी पढ़ें : ‘दिन-रात हिंसा करते हैं…’ संसद में मचा हिंदुत्व के नाम पर बड़ा बवाल, राहुल ने बीजेपी को बताया हिंसक

मोदी और अमित शाह ने दिया जवाब

राहुल गांधी के बयान पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी अपनी चेयर पर उठकर खड़े हुए और इसे गंभीर बात बताया। मोदी ने कहा कि पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहना गंभीर बात है। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी पूरा हिंदू समाज नहीं है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि विपक्ष के नेता ने जो कहा है, उन्हें इसकी माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस धर्म पर करोड़ों लोग गर्व से हिंदू कहते हैं। उन्होंने राहुल गांधी से इस्लाम में अभय मुद्रा पर इस्लामिक विद्वानों की राय लेने की गुजारिश की। अमित शाह ने अपनी आपत्ति जताते हुए उनसे माफी की मांग की और कहा कि राहुल गांधी कहना चाहते हैं कि देश के करोड़ों हिंदू हिंसक हैं? उन्होंने पूछा कि क्या विपक्षी नेता माफी मांगेंगे? शाह ने कहा कि हिंसा को किसी धर्म से जोड़ना गलत है। अमित शाह ने आगे कहा कि राहुल को देश से माफी मांगनी चाहिए।

Tags: ahul GandhiPM Narendra ModiRahul Gandhi Lok Sabha SpeechRahul Gandhi News
Share199Tweet124Share50

Gulshan

Related Posts

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

आपातकाल की 51वीं बरसी पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, बोले- संविधान और लोकतंत्र पर हुआ था सीधा हमला

by Sadaf Farooqui
June 25, 2026

PM Modi on Emergency Anniversary: आपातकाल की 51वीं बरसी के अवसर पर प्रधानमंत्री Narendra Modi ने भारतीय लोकतंत्र की रक्षा...

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

CM Vijay Birthday: ‘थलपति’ विजय के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई कहा- स्वस्थ और दीर्घायु रहें

by Sadaf Farooqui
June 22, 2026

Vijay Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं।...

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , पीएम मोदी करेंगे अनावरण

दुनिया की सबसे ऊँची राम प्रतिमा का आज गोवा में उद्घाटन , PM मोदी करेंगे अनावरण

by Kanan Verma
November 28, 2025

PM नरेन्द्र मोदी जी 28 नवंबर 2025 यानी आज शुक्रवार को दक्षिण Goa जिले के श्री संस्थान गोकर्ण पर्तगाली जीवोत्तम मठ...

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया शंखनाद, ‘कृष्ण लला हम आएंगे, मुगलों की छाती पर चढ़कर मंदिर में भगवा लहराएंगे’

by Vinod
November 27, 2025

नई दिल्ली ऑनलाइन डेस्क। सदियों के घाव भर रहे हैं, सदियों की वेदना आज विराम पा रही है। सदियों से...

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

PM मोदी आज करेंगे Skyroot के Infinity Campus का उद्घाटन, Vikram-I रॉकेट होगा लॉन्च

by Kanan Verma
November 27, 2025

भारत सरकार के PM नरेंद्र मोदी जी आज यानी 27 नवंबर 2025 सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए Skyroot...

Next Post
Lok Sabha 2024

राहुल गांधी ने पीएम मोदी को दी बड़ी चुनौती, कहा- "लिख कर लेलो...इस बार गुजरात में हराएंगे"

Rahul Gandhi, Rahul Gandhi News, PM Narendra Modi, Rahul Gandhi Lok Sabha Speech

Parliament Session 2024 : 'अग्निवीर हैं यूज़ एंड थ्रो मजदूर...' राहुल गांधी के बयान से संसद में मचा हंगामा

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist