PM Modi in G7 Summit : 13 से 15 जून तक इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने एक सेल्फी ली। इस समय अपुलिया में जी-7 आउटरीच शिखर सम्मेलन के आयोजन किया गया था, जहां मेलोनी ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक सेल्फी क्लिक की थी। इस दौरान उन दोनों को ही काफी खुशी के साथ मुस्कुराते हुए देखा गया। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर में दोनों नेताओं ने दुबई में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ द पार्टीज (सीओपी 28) के दौरान भी एक सेल्फी ली थी।,
PM Modi in G7 Summit : एक बार फिर वायरल हुई पीएम मोदी और मैलोनी की सेल्फी, G7 समिट में दोनों ने जमकर दिया पोज़

