गुरूवार, सितम्बर 3, 2026
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Breaking

Rahul Gandhi का ‘एक फ़ोन’, महागठबंधन को मिला जीवनदान! सहनी की VIP को मिलीं 15 सीटें

मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी (VIP) की नाराज़गी कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद दूर हो गई है। महागठबंधन में वीआईपी को 15 विधानसभा सीटें मिली हैं। सहनी ने शुक्रवार को गौड़ा बौराम से अपना नामांकन दाखिल किया, जिससे गठबंधन में बना गतिरोध समाप्त हो गया।

by Mayank Yadav
अक्टूबर 17, 2025
in Breaking, Latest News, राष्ट्रीय
Rahul Gandhi
Share on FacebookShare on Twitter

RELATED NEWS

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

अगस्त 24, 2026
Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

अगस्त 12, 2026

Rahul Gandhi News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर को विपक्षी महागठबंधन में बड़ा गतिरोध समाप्त हो गया। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी की नाराज़गी दूर हो गई है, और उनकी पार्टी को 15 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए सहमति मिल गई है। इसके साथ ही, वीआईपी को दो एमएलसी और एक राज्यसभा सीट भी देने पर समझौता हुआ है। मुकेश सहनी की यह नाराज़गी इतनी बढ़ गई थी कि एक समय महागठबंधन से उनका सियासी ‘ब्रेकअप’ लगभग तय माना जा रहा था। यह सारा ड्रामा तब खत्म हुआ जब कांग्रेस नेता Rahul Gandhi ने हस्तक्षेप किया। इस समझौते के साथ, वीआईपी ने गठबंधन में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, और सहनी ने पहले चरण के नामांकन के आखिरी दिन गौड़ा बौराम सीट से अपना पर्चा दाखिल किया।

सीट बंटवारे को लेकर गतिरोध और राहुल गांधी का हस्तक्षेप

लोकसभा चुनाव के समय तेजस्वी यादव के साथ नज़र आए मुकेश सहनी, इस विधानसभा चुनाव में आरजेडी से अपेक्षित संख्या में सीटें न मिलने से नाराज़ थे। उनकी नाराज़गी इतनी बढ़ गई थी कि उन्होंने डिप्टी सीएम फेस घोषित करने की मांग भी कर दी थी। पिछले कुछ दिनों से आरजेडी और वीआईपी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत भी बंद थी। बुधवार को सहनी ने महागठबंधन से बाहर निकलने का ऐलान करने के लिए बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी रद्द कर दिया, जिससे गठबंधन में बड़ा सस्पेंस बन गया था।

नाराज़ सहनी ने तब सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य से संपर्क किया और उनसे Rahul Gandhi से बात करने का आग्रह किया। भट्टाचार्य के कहने पर, सहनी ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर इंडिया गठबंधन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की, और यह कहा कि उनके लिए सीटें नहीं बल्कि महागठबंधन में बने रहना अहम है।

इसके बाद, दीपांकर भट्टाचार्य ने राहुल गांधी को फोन मिलाया। राहुल गांधी ने तुरंत आरजेडी नेतृत्व (लालू यादव और तेजस्वी यादव) और मुकेश सहनी, दोनों से फोन पर बात की। राहुल गांधी के हस्तक्षेप के बाद ही वीआईपी और आरजेडी के बीच सीट शेयरिंग पर सहमति बन पाई, और सहनी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर दी।

वीआईपी को 15 सीटें और नामांकन

समझौते के बाद, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने घोषणा की कि उनकी पार्टी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और मछुआरों, पिछड़ों व वंचित समाज की आवाज़ विधानसभा तक पहुंचाएगी। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वीआईपी पार्टी महागठबंधन का हिस्सा बनी रहेगी।

सीट बंटवारे पर बनी सहमति के साथ ही, 17 अक्टूबर को नामांकन के आखिरी दिन मुकेश सहनी ने खुद दरभंगा ज़िले की गौड़ा बौराम सीट से और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाल गोविंद बिंद ने भभुआ सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। गौड़ा बौराम वीआईपी के प्रभाव वाले क्षेत्रों में गिनी जाती है, जहाँ 2020 में वीआईपी की उम्मीदवार ने जीत दर्ज की थी। इस तरह, Rahul Gandhi के हस्तक्षेप से महागठबंधन टूटने से बचा, और वीआईपी पूरी तैयारी के साथ चुनावी मैदान में उतर गई है।

राहुल गांधी ने की मृतक दलित हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात, पहले वायरल हुआ था इनकार का बयान 

Tags: Rahul Gandhi
Share197Tweet123Share49

Mayank Yadav

Related Posts

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

CM योगी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी निभाने में हो रहे विफल

by Sadaf Farooqui
अगस्त 24, 2026

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

Viral photo: राहुल गांधी की नाव वाली फोटो पर सियासी घमासान, गिरिराज सिंह के सवाल पर कांग्रेस भड़की

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

Viral Photo Row: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता Rahul Gandhi की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा...

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

Parliament Clash: शाह बोले हर मुद्दे पर जवाब दूंगा, राहुल ने कहा भाषण नहीं, जवाब चाहिए, छात्रों पर कार्रवाई को लेकर घेरा

by Kirtika Tyagi
अगस्त 12, 2026

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को संसद के बाहर विपक्ष को खुली बहस की चुनौती दी। उन्होंने कहा...

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

FIR Row: राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव पर FIR, डिंपल यादव ने क्या दिया रिप्लाई

by Kirtika Tyagi
अगस्त 3, 2026

FIR Controversy: संसद परिसर में राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मुद्दे पर विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के बाद राजनीतिक...

Rahul Gandhi Meets Mohammad Irfan

Viral Person: जंतर-मंतर से मिली पहचान, झुग्गी में राहुल गांधी मिले मोहम्मद इरफान से , प्रियंका की शादी वाली बात चर्चा में

by SYED BUSHRA
जुलाई 29, 2026

Rahul Meets Irfan: सीजेपी आंदोलन के दौरान सोशल मीडिया पर चर्चा में आए मोहम्मद इरफान इन दिनों फिर सुर्खियों में...

Next Post
Gold Price Today

सोने की कीमत छू रही आसमान, फिर भी खरीददारों की नहीं थम रही भीड़! आउट ऑफ स्टॉक होने से पहले जानिए ताजा रेट 

Dhanteras 2025

Dhanteras 2025 : पूजा में जरूर रखें ये 6 शुभ चीजें, चमकेगी किस्मत और बरसेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद!

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • मध्य प्रदेश
    • पंजाब
  • क्राइम
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist